Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

अच्छे और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाने के बाद भी चेहरा लगता है डल? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें वजह

हम अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और सोचते हैं कि त्वचा की चमक बढ़ जाएगी। कई बार ऐसा नहीं होता है। सवाल है क्यों? इसकी वजह जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

कई बार आपने नोटिस किया होगा कि महंगे-महंगे और अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद चेहरे की रौनक फीकी नजर आती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग घरेलू उपायों की मदद भी लेते हैं, फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इन्हीं कारणों का जिक्र इस लेख में हम आगे करेंगे। इसकी पुष्टि करने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की है।

महंगे प्रोडक्ट यूज करने के बाद भी स्किन डल क्यों नजर आती है?

why skin looks dull despite using good skincare products  01 (15)

स्किन पर अच्छे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी त्वचा पर इसका असर नजर नहीं आता है। इसके कही कारण हो सकते हैं, जैसे- 

1. डेड स्किन सेल्स का बढ़ना

कई बार स्किन के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स काफी नहीं होते हैं। इसके साथ-साथ नियमित रूप से स्किन को एक्सफोलिएट करने की जरूरत होती है। जब हम ऐसा नहीं करते हैं, तो डेड स्किन सेल्स बढ़ जाते हैं और चेहरा मुरझाया हुआ नजर आता है। डाॅ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं कि सप्ताह में दो से तीन बार एक्सफोलिएट करना काफी होता है।

इसे भी पढ़ें: आप भी तो नहीं करते स्किन केयर से जुड़ी ये 5 गलतियां, आज ही छोड़ें वरना त्वचा हो सकती है डल और बेजान

2. बाॅडी डिहाइड्रेट होना

क्या आप जानते हैं कि डिहाइड्रेशन भी स्किन को डल और फीका बना देती है? जी, हां! यह सच है। 2015 में Clinical, Cosmetic and Investigational Dermatology (CCID) में प्रकाशित स्टडी के अनुसार पानी का हमारी स्किन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। आमतौर पर हम स्किन के नेचुरल ऑयल को प्रोटेक्ट करने पर जोर देते हैं, जबकि हाइड्रेशन की मदद से त्वचा ड्राई नहीं होती है और टाइटनेस बरकरार रहती है।

3. प्रोटेक्टिव लेयर का डैमेज होना

is taking shower at night good for skin 01 (15)

जब कोई बहुत सारे स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करता है और बार-बार स्किन को एक्सफोलिएट करता है, तो यह स्किन को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है। इससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज हो जाती है। नतीजतन, त्वचा की प्राकृतिक चमक फीकी पड़ने लगती है।

4. खराब जीवनशैली

जीवनशैली का असर सिर्फ हमारे स्वास्थ्य पर ही नहीं पड़ता है। इसका असर हमारी त्वचा पर भी नजर आता है। अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद नहीं लेता है और अक्सर तनाव में रहता है, तो त्वचा पर इसका नेगेटिव असर दिखने लगता है। असल में नींद की कमी के कारण और नशीले पदार्थों का सेवन करने की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होती है, जिससे त्वचा को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं और चेहरा बेजान नजर आने लगता है

इसे भी पढ़े: पाचन ही नहीं त्वचा के लिए भी जरूरी होता है फाइबर, जानें कैसे?

निष्कर्ष

त्वचा की डलनेस दूर करनी है और प्राकृतिक चमक को बनाए रखना है, तो सिर्फ महंगे स्किन प्रोडक्ट्स काफी नहीं है। अच्छी और हेल्दी डाइट लें, जीवनशैली में अच्छी आदतों को अपनाएं और कोशिश करें कि रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और त्वचा को भी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या सिर्फ ज्यादा पानी पीने से चेहरे पर चमक आ सकती है?

    2015 की CCID में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट होती है और त्वचा का लचीलापन बढ़ता है। इससे चमक भी बेहतर होती है।
  • बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन करने के क्या नुकसान हैं?

    स्किन को बहुत ज्यादा एक्सफोलिएट नहीं करना चाहिए। इससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज हो जाती है, जिससे स्किन सेंसिटिव, लाल और डल नजर आने लगती है।
  • स्किन केयर प्रोडक्ट्स काम क्यों नहीं करते?

    अगर किसी की जीवनशैली खराब है, नींद पूरी नहीं हो रही है और तनाव ही है, तो त्वचा पर इसका नेगेटिव असर पड़ता है और स्किन केयर प्रोडक्ट भी अच्छी तरह काम नहीं कर पाते हैं।

Read Next

गुलाबी फिटकरी लगाने से स्किन को मिल सकते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 04, 2026 08:39 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 04, 2026 08:39 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content