Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या रात को नींद पूरी न होने पर चेहरा डल हो सकता है? जानें इसे दूर करने के उपाय

रात को नींद पूरी न होने पर त्वचा की रंगत फीकी और बेजान दिखाई देने लगती है। अगर आपके साथ भी कभी-कभी ऐसा होता है, तो परेशान न हों। यहां बताए गए टिप्स अपनाएं।

Lack Of Sleep And Dull Face Connection: मौजूदा समय में कई बार ऐसा होता है कि कभी काम के दबाव में या घर में दोस्तों के साथ गेट-टू-गेदर में लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है। आपने नोटिस किया होगा कि जिस दिन नींद पूरी नहीं होती है, चेहरा डल और मुर्झाया हुआ नजर आने लगता है। असल में, जब आप पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो इसकी वजह से चेहरे पर थकान बढ़ जाती है। इससे चेहरा पीला पड़ने लगता है और चेहरे की सारी रंगत खो जाती है। यहां सवाल उठता है कि नींद पूरी न होने पर आप अपने चेहरे की डलनेस को दूर कैसे कर सकते हैं? इसके लिए यहां राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा आपको दे रही हैं कुछ जरूरी टिप्स। आप भी इन्हें जरूर फॉलो करें।

नींद पूरी न होने पर चेहरा डल क्यों हो जाता है? Can Lack Of Sleep Cause Dull Face

How to use aloe vera face mask to remove skin tanning 01 (11)

आपको बता दें कि जब हम रेस्ट करते हैं, तो स्किन में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे नींद पूरी होने के बाद चेहरे की रंगत बेहतर नजर आती है। इसके उलट, खराब नींद लेने के कारण स्किन में ब्लड फ्लो बाधित होता है, जिससे सुबह चेहरा थका हुआ और बेजान नजर आने लगता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नींद की कमी से शरीर में कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर बढ़ जाता है।, जिससे त्वचा में सूजन बढ़ जाती है। नतीजतन, त्वचा में एक्ने बढ़ जाते हैं और चेहरा मुर्झाया हुआ भी दिखता है। स्लीप फाउंडेशन में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, "नींद का हमारे शरीर पर गहरा असर पड़ता है। इससे हमारी बॉडी रिकवर होती है। ब्रेन, इम्यूनिटी, मेटाबॉलिज्म पर भी इसका असर दिखता है। इसी तरह, स्किन की डलनेस दूर करने में भी नींद की गहरी भूमिका होती है।"

इसे भी पढ़ें: नींद पूरी करने के बाद भी चेहरा डल लगता है? अपनाएं एक्‍सपर्ट के बताए ये आसान उपाय

रात को नींद पूरी न होने पर चेहरे की डलनेस को दूर कैसे करें?

How to repair dull face due to lack of sleep 01 (13)

रात को नींद पूरी न होने पर आपको यहां बताए गए कुछ टिप्स अपनाने चाहिए, जैसे-

  1. सुबह उठते ही अपने चेहरे पर सादे पानी के छींटें मारें और बर्फ से अपने चेहरे को हल्के हाथों से रगड़ें। इससे चेहरे की पफीनेस कम होती है।
  2. चेहरे की सफाई करना न भूलें। जेंटल और हाइड्रेटिंग क्लींजर से अपना चेहरा साफ करें। इससे चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है।
  3. फेस वॉश करने के बाद अपने चेहरे पर विटामिन सी युक्त सीरम अप्लाई करें। इससे त्वचा की रंगत में सुधार होता है।
  4. त्वचा की डलनेस को दूर करने के लिए हाइड्रेशन जरूरी होता है। आप चेहरे पर हाइलूरोनिक एसिड युक्त क्रीम या सीरम लगाएं।
  5. Mayo Clinic के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को 2.7 लीटर से 3.7 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इस तरह त्वचा प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर नींद पूरी न होने की थकान नजर नहीं आती है।

इसे भी पढ़ें: नींद का आपकी स्किन पर कैसे असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

एक्सपर्ट की राय

अगर नींद पूरी न होने पर चेहरा डल हो गया है, तो परेशान न हों। यह समस्या सामान्यतः अपने आप ठीक हो जाती है। हां, त्वचा की सही तरह देखभाल करके आप अपने चेहरे की खोई हुई रंगत को हासिल कर सकते हैं। अगर त्वचा ज्यादा डल है, तो आप स्किन को एक्सफोलिएट कर सकते हैं। इसके लिए, आप घर में रखी चीजों का उपयोग भी कर सकते हैं, जैसे कॉफी या ओटमील। एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स रिमूव होंगे और चेहरे का निखार बढ़ेगा। इसके अलावा, आप डीआईवाई फेस मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए, दही या शहद जैसी चीजें उपयोग करें। त्वचा तुरंत हाइड्रेटेड होती है और त्वचा ब्राइट नजर आती है

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि नींद पूरी न हो, तो दिन भर में अच्छी मात्रा में पानी पिएं, स्किन की अच्छी केयर करें, हाइलूरोनिक एसिड युक्त सीरम यूज करें। हालांकि, आपको बता दें कि स्किन की ब्राइटनेस बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है कि आपकी नींद पूरी हो। रोजाना अच्छी और गहरी नींद लें। आधी-अधूरी नींद लेना न सिर्फ त्वचा के लिए हानिकारक है, बल्कि आपकी सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या सच में नींद की कमी से चेहरा डल हो जाता है?

    हां, नींद पूरी न होनेप र ब्लड फ्लो कम हो सकता है, जिससे चेहरे की रंगत फीकी और बेजान नजर आती है। 
  • नींद पूरी न होने पर चेहरे पर कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?

    नींद पूरी न होने पर चेहरा डल और बेजान नजर आता है, डार्क सर्कल, सूजन (पफीनेस) और एक्ने की समस्या भी हो सकती है।
  • एक दिन में कितनी नींद लेना जरूरी है ताकि त्वचा हेल्दी रहे?

    विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 7-9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे स्किन भी नेचुरली रिपेयर हेती है।

Read Next

त्वचा के लिए ये लोग न करें बेसन का इस्तेमाल, डॉक्टर से जानें क्यों?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 15, 2026 08:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 15, 2026 08:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 15, 2026 08:05 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content