Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

रात की पूरी नींद के बाद भी स्किन थकी हुई नजर आ रही है? जानें कारण

रात की पूरी नींद के बावजूद स्किन में थकान नजर आ सकती है। इसके पीछे कई तरह के फैक्टर्स जिम्मेदार हैं, जैसे खराब ब्लड सर्कुलेशन और शरीर में पानी की कमी होना। यहां हम आपको इन समस्याओं को विस्तार से समझा रहे हैं।

अक्सर रात को नींद पूरी नहीं होने पर सुबह के समय चेहरा डल और बेजान नजर आता है। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। असल में नींद पूरी नहीं होने की वजह से शरीर पूरी रात स्ट्रेस मोड में रहता है, जो कि त्वचा की प्राकृतिक चमक को फीका कर देता है, लेकिन क्या कभी आपने महसूस किया है कि रात की नींद पूरी होने के बावजूद सुबह के समय त्वचा डल और थकी हुई नजर आ रही है? वास्तव में कई लोगों के साथ ऐसा होता है। यहां सवाल उठता है कि ऐसा क्यों है? जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

रात की नींद के बाद भी स्किन थकी हुई नजर आने के कारण

why does your skin look tired even after a full night sleep 1 (13)

रात की नींद पूरी होने के बावजूद त्वचा डल हो सकती है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जैसे-

डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)

नींद के दौरान हमारा शरीर लगभग 7 से 8 घंटे बिना पानी के रहता है। अगर आपने सोने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पिया है और कमरे में पूरी रात एसी चलता रहा है, तो कमरे की हवा ड्राई हो सकती है। इस तरह की स्थिति में त्वचा भी अंदरूनी रूप से डिहाइड्रेट हो जाती है। कहने की जरूरत नहीं है कि पानी की कमी के कारण त्वचा की प्राकृतिक चमक पूरी तरह गायब हो जाती है, जिससे त्वचा थकी मुरझाई हुई नजर आने लगती है।

इसे भी पढ़ें: क्या कम सोने से स्किन पर एजिंग के लक्षण ज्यादा जल्दी दिखते हैं? जानें डॉक्टर से

खराब ब्लड सर्कुलेशन

आपको लग रहा होगा कि भला रात को सोते हुए ब्लड सर्कुलेशन खराब कैसे हो जाता है? असल में, जब आप खराब पोजीशन में सोते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। सही सर्कुलेशन त्वचा की बेहतर चमक के लिए जरूरी होता है। जब स्किन सेल्स तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं, तो सुबह उठने के बाद आपको त्वचा थकी हुई महसूस हो सकती है।

खराब स्किनकेयर रूटीन

अगर आप सोने से पहले अपने मेकअप को पूरी तरह रिमूव नहीं करते हैं, तो भी सुबह त्वचा फीकी और डल नजर आ सकती है। विशेषज्ञ खास सलाह देते हैं कि सोने से पहले सभी को अपना मेकअप रिमूव कर देना चाहिए, माइल्ड क्लींजर से स्किन को क्लीन करना चाहिए। अगर आप मेकअप और हैवी-ग्रीसी क्रीम चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन के रोमछिद्र (Pores) बंद हो सकते हैं, जो न सिर्फ रात को रिपेयर होने से रोकते हैं, बल्कि त्वचा पर गंदगी चिपक सकती है। ऐसे में कील-मुंहासों की समस्या भी ट्रिगर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: रात के समय स्किन खुद को ज्यादा तेजी से क्यों रिपेयर होती है? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

भरपूर नींद सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन त्वचा के लिए सिर्फ इतना किया जाना काफी नहीं होता है। बहुत जरूरी है कि आप सोते समय सही पोजीशन का ध्यान रखें, सोने से पहले स्किन की क्लीनिंग करें और पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। इस तरह के छोटे-छोटे कदम आपकी त्वचा को बेहतर बना सकते हैं और थकी हुई त्वचा से छुटकारा दिला सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सुबह चेहरे की सूजन और सुस्ती को तुरंत कैसे कम करें?

    सुबह उठते ही चेहरे को ठंडे पानी से धोएं और बर्फ से हल्की मसाज करें।
  • त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए रात को क्या करना चाहिए?

    सोने से पहले एक गिलास पानी पिएं और हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम का यूज करें।
  • क्या तकिए का कवर भी त्वचा को प्रभावित करता है?

    अगर आप लंबे समय तक गंदे तकिए के कवर में सोते हैं, तो इसकी वजह से त्वचा में पिंपल हो सकते हैं।

Read Next

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना को भारी पड़ी थी क्रैश डाइट, वजन घटाने के चक्कर में कोमा तक जाने की आ गई थी नौबत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 15, 2026 09:44 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 15, 2026 09:44 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 15, 2026 09:44 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content