स्तनपान कराने के दौरान अक्सर महिलाएं थकान और कमजोरी महसूस करती हैं। इसलिए, उन्हें यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी डाइट में पौष्टिक आहार शामिल करें। वैसे भी जब महिला स्वस्थ आहार का सेवन करती है, तो इसकी वजह से शिशु को भी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। हालांकि, महिलाओं के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर स्तनपान कराने वाली महिलाएं बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी क्यों महसूस करती हैं? इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए हमने वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
स्तनपान के दौरान थकान क्यों महसूस होती है?
-1779940612579.jpg)
नींद की कमी
डिलीवरी के बाद पहले दिन से ही महिला शिशु को स्तनपान कराती है। शिशु को हर दो से तीन घंटे में दूध की जरूरत होती है। ऐसे में महिला की दिन या रात किसी भी समय नींद पूरी नहीं हो पाती है। नतीजतन, अच्छी और गहरी नींद न ले पाने के कारण महिला बहुत ज्यादा थकान महसूस करने लगती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चे को ब्रेस्टफीड कराते समय आपको भी महसूस होती है थकान? ये टिप्स आएंगी काम
हार्मोनल बदलाव
प्रेग्नेंसी, डिलीवरी और इसके बाद ब्रेस्टफीड कराना। हर स्थिति में महिला के शरीर में तरह-तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। विशेषकर, स्तनपान की बात करें, तो इस दौरान प्रोलैक्टिन और ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होते हैं। प्रोलैक्टिन दूध बनाने में मदद करता है। हालांकि, इसी हार्मोन की वजह से महिला सुस्ती और थकान महसूस करती है।
पोषक तत्वों की कमी
स्तनपान कराने के दौरान महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे पर्याप्त पोषक तत्वों का सेवन करें। यह शिशु के स्वास्थ्य और विकास के लिए भी जरूरी है। हालांकि, इस अवस्था में महिलाएं अक्सर पर्याप्त या संतुलित भोजन नहीं ले पाती हैं। यहां तक कि कुछ महिलाएं पर्याप्त मात्रा में पानी भी नहीं पीती हैं, जो कि दूध बनने प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जो उन्हें थकान और कमजोरी से भर देता है।
धीमी रिकवरी
डिलीवरी के बाद से ही महिलाओं को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें शिशु की भी पूरी जिम्मेदारी निभानी होती है। पोषक तत्वों की कमी, नींद न होना भी महिलाओं की रिकवरी को धीमी कर देता है। सही तरह से रिकवरी न होने की वजह से भी महिलाएं थकान और कमजोरी महसूस करती हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह मतली (जी मिचलाने) महसूस होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे ठीक करने के घरेलू उपाय
निष्कर्ष
स्तनपान के दौरान थकान और कमजोरी कई महिलाओं में बनी रहती है। इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हैं, जैसे पोषक तत्वों की कमी होना, अच्छी नींद न लेना और रिकवरी की गति धीमी होना। ऐसी स्थिति में महिलाओं को अपने परिवार की मदद लेनी चाहिए ताकि शिशु की जिम्मेदारी को बांटा जा सके। साथ ही महिलाओं को पर्याप्त पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए।
All Image Credit: Freepik
FAQ
स्तनपान कराने के कारण हो रही थकान को कैसे कम करें?
डाइट में प्रोटीन, हरी सब्जियां, ओट्स, सूखे मेवे का सेवन करना चाहिए। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी व दूध भी पीना चाहिए।स्तनपान की वजह से हो रही थकान के लिए डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?
अगर बहुत ज्यादा थकान, आराम करने के बाद भी थकान कम नहीं हो रही है, साथ ही उदासी, चक्कर आना या बुखार महसूस हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 28, 2026 09:29 IST
Modified By : Meera Tagore May 28, 2026 09:29 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shobha Gupta