Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Expert

ड‍िलीवरी के बाद तेजी से र‍िकवरी के ल‍िए खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे और सेवन का तरीका

डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवरी के लिए ड्राई फ्रूट्स खाएंगी, तो एनर्जी बढ़ेगी, कमजोरी दूर होगी और शरीर की इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने में मदद म‍िलेगी। 

डिलीवरी के बाद नई मां के शरीर को कई बदलावों से गुजरना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की खपत बढ़ जाती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, शरीर में थकान बनी रहती है और इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है। ऐसे में सही खान-पान बहुत जरूरी हो जाता है। खासकर ड्राई फ्रूट्स का सेवन नई मांओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये छोटे लेकिन पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने, म‍िल्‍क डक्‍ट में दूध की गुणवत्ता सुधारने और अंदरूनी घावों को तेजी से भरने में मदद करते हैं। ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो न सिर्फ मां की सेहत बल्कि शिशु के विकास के लिए भी फायदेमंद हैं। डिलीवरी के बाद अगर सही पोषण न मिले तो कमजोरी बनी रहती है, जिससे थकान, बाल झड़ना और हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, इस लेख में हम जानेंगे कि कौन से 5 ड्राई फ्रूट्स नई मांओं के लिए सबसे फायदेमंद होते हैं, उनके स्वास्थ्य लाभ क्या हैं और सही तरीके से इनका सेवन कैसे किया जाए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थ‍ित न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

1. अखरोट- Walnut

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो दिमाग और हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। 30 ग्राम अखरोट में लगभग 150 कैलोरीज होती हैं।

फायदे:

कैसे खाएं?:

  • दिन में 2-3 अखरोट खाएं।
  • इन्हें सलाद, दलिया या दूध में मिलाकर खा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- नॉर्मल डिलीवरी के बाद तेजी से रिकवरी के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

2. खजूर- Dates

dates-benefits

खजूर प्राकृतिक मिठास से भरपूर होता है और इसमें आयरन, पोटैशियम और फाइबर की अच्‍छी मात्रा मौजूद होती है। 3 छोटे खजूर में लगभग 83-90 कैलोरीज होती हैं।

फायदे:

कैसे खाएं?:

  • 2-3 खजूर रोज खाएं।
  • इन्हें दूध या हलवे में डालकर खा सकते हैं।

3. मखाना- Fox Nuts

मखाना हल्का और पोषण से भरपूर होता है, जिससे यह नई मांओं के लिए बेहतरीन स्नैक बन जाता है। 1 बाउल मखाना में लगभग 104-110 कैलोरीज होती हैं।

फायदे:

  • शरीर को एनर्जी देता है और कमजोरी के लक्षणों को दूर करता है।
  • वजन बढ़ाए बिना हेल्दी फैट देता है।
  • हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।

कैसे खाएं?:

  • 1 कटोरी भुने हुए मखाने खाएं।
  • इन्हें दूध या खीर में डालकर खा सकते हैं।

4. पिस्ता- Pistachios

pistachios-benefits

प‍िस्‍ता इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे ड‍िलीवरी के बाद इंफेक्‍शन से बचाव होता है। हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह शरीर को ताकत देता है। मुट्ठी भर प‍िस्‍ता में लगभग 168 कैलोरीज हो सकती हैं।

फायदे:

  • डिलीवरी के बाद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट की सेहत (Heart Health) को बनाए रखता है।
  • एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह त्वचा को भी स्वस्थ रखता है।

कैसे खाएं?:

  • 4-5 पिस्ता रोज खाएं।
  • इन्हें स्नैक्स के रूप में या सलाद में मिलाकर ले सकते हैं।

5. किशमिश- Raisins

किशमिश आयरन, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होती है, जो शरीर में खून बढ़ाने और पाचन सुधारने में मदद करती है। मुट्ठी भर क‍िशम‍िश में करीब 60 से 70 कैलोरीज हो सकती हैं।

फायदे:

  • किशमिश डिलीवरी के बाद शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।
  • कब्ज और गैस की समस्या को दूर करता है।
  • हड्डियों और जोड़ों की मजबूती के ल‍िए जरूरी है।

कैसे खाएं?:

  • 10-15 किशमिश रातभर भिगोकर खाएं।
  • इन्हें खीर, हलवा या सलाद में डाल सकते हैं।

डिलीवरी के बाद सही पोषण न केवल मां की तेजी से रिकवरी में मदद करता है, बल्कि उसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बनाए रखता है। ड्राई फ्रूट्स का सही मात्रा में सेवन करने से नई मांओं को ताकत मिलती है, जिससे वे जल्द अपनी पुरानी दिनचर्या में लौट सकती हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या गर्भवती महिलाएं पत्थरचट्टा का सेवन कर सकती हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 11, 2025 19:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content