Doctor Verified

क्या गर्भवती महिलाएं पत्थरचट्टा का सेवन कर सकती हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Is It Good To Eat Patharchatta During Pregnancy In Hindi: गर्भवती महिला के लिए पत्थरचट्टा का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हैं, जैसे-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्भवती महिलाएं पत्थरचट्टा का सेवन कर सकती हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान


Is Patharchatta Safe During Pregnancy In Hindi: आयुर्वेद के अनुसार पत्थरचट्टा कई तरह की बीमारियों में कारगर तरीके से काम करता है। इसका बहुत महत्व है। आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार पत्थरचट्टा की तासीर ठंडी है। इसी वजह से इसका कई बीमारियों में उपयोग किया जाता है, जैसे पेट दर्द, पाचन संबंधी समस्या और स्किन से जुड़ी परेशानी। लेकिन, जिस तरह किसी भी औषधीय गुणों से युक्त चीजों का सेवन हर व्यक्ति को नहीं करना चाहिए। इस संबंध हमें जानकारी आवश्यक होनी चाहिए। ऐसा ही प्रेग्नेंसी के दौरान भी कहा जाता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को बहुत-सी चीजों का सेवन करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि उनके लिए वह फायदेमंद है या नहीं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या पत्थरचट्टा गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है? क्या उन्हें इसका सेवन करना चाहिए? इस लेख में जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में पत्थरचट्टा के फायदे-नुकसान।

क्या गर्भवती महिला को पत्थरचट्टा का सेवन करना चाहिए?- Is It Safe To Eat Patharchatta During Pregnancy In Hindi

आयुर्वेद की मानें, तो पत्थरचट्टा में  एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। इसलिए, यह कई तरह की बीमारियों में कारगर तरीके से काम करता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या गर्भवती महिलाएं पत्थरचट्टा का सेवन कर सकती हैं? इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. (Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) कहते हैं, "चूंकि, पत्थरचट्टा की तासीर ठंडी है, तो ऐसे में निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि गर्भवती महिलाएं पत्थरचट्टा का सेवन कर सकती हैं। ध्यान रखें कि गर्भवती महिलाओं को गर्म तासीर की चीजों की मनाही होती है। विशेषकर पहली तिमाही और दूसरी तिमाही के शुरुआती दिनों में उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे में कहा जा सकता है कि वे पत्थरचट्टा का सेवन कर सकती हैं।" इसके बावजूद, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अगर गर्भवती महिला को किसी तरह की समस्या है या कोई मेडिकल कंडीशन है, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। असल में, पत्थरचट्टा में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो महिला की मेडिकल कंडीशन को ट्रिगर कर सकते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में गॉलब्‍लैडर स्‍टोन का इलाज कैसे क‍िया जाता है? डॉक्‍टर से जानें

गर्भवती महिलाओं के लिए पत्थरचट्टा के फायदे- Benefits Of Eating Patharchatta During Pregnancy In Hindi

1. त्वचा से संबंधित समस्या दूर करे

पत्थरचट्टा का सेवन गर्भवती महिलाएं स्किन से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए कर सकती हैं। आपने देखा होगा कि गर्भावस्था के दिनों में कई महिलाओं को स्किन से जुड़ी परेशानी होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उन्हें कई तरह के हार्मोनल बदलाव से गुजरना पड़ता है। पत्थरचट्टा का सेवन करने इस तरह की परेशानियों से दूर रहा जा सकता है। पत्थरचट्टा में ऐसे तत्व होते हैं, जो स्किन रैशेज या खुजली से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: पेशाब से जुड़े इन 6 रोगों में फायदेमंद है पत्थरचट्टा का इस्तेमाल, जानें प्रयोग का तरीका

2. किडनी स्टोन की दिक्कत करे दूर

पत्थरचट्टा का सेवन करके प्रेग्नेंसी के दौरान किडनी स्टोन की समस्या को भी दूर भगाया जा सकता है। असल में, कई बार ऐसा होता है कि गर्भवती महिला को पता नहीं होता है कि उनकी किडनी में स्टोन है। इस तरह की स्थिति से छुटकारा पाने के लिए पत्थरचट्टा फायदेमंद हो सकता है।

3. हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करे

पत्थरचट्टा की मदद से ब्लड प्रेशर की समस्या को भी संतुलित करने में मदद मिलती है। वैसे भी गर्भावस्था के दिनों में महिलाओं को ब्लड प्रेशर से जुड़ी कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, पत्थरचट्टा का सेवन कर अपने ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलित किया जा सकता है। हां, इस संबंध में गर्भवती महिला को आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: किडनी की पथरी का आयुर्वेदिक इलाज है पत्थरचट्टा, ऐसे करें सेवन पेशाब के रास्ते निकल जाएगी पथरी

गर्भावस्था में पत्थरचट्टा का सेवन करने के नुकसान- Side Effects Of Eating Patharchatta During Pregnancy In Hindi

  1. पत्थरचट्टा में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो गर्भाशय में संकुचन को बढ़ावा दे सकते हैं।
  2. पत्थरचट्टा का सेवन करने से जी घबराना, डायरिया और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।
  3. पत्थरचट्टा का सेवन करने से यह कई तरह की दवाओं के असर को प्रभावित कर सकती है।
  4. पत्थरचट्टा का सेवन लिवर की समस्या से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चहिए।
All Image credit: Freepik

Read Next

सर्दी के मौसम में प्रेगनेंट महिलाएं रोज पिएं गाजर का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer