प्रेगनेंसी में किडनी की पथरी (Kidney stone) होने के 7 लक्षण, कारण और बचाव

गर्भावस्था में किडनी स्टोन की समस्या आम समस्या नहीं है। ऐसे में अगर लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में किडनी की पथरी (Kidney stone) होने के 7 लक्षण, कारण और बचाव


किडनी स्टोन गर्भवती महिलाओं को भी हो सकता है और आम व्यक्ति को भी। ऐसे में किडनी स्टोन का दर्द दोनों के लिए बेहद दुखदायक हो सकता है। बता दें कि पथरी एक ठोस पदार्थ होता है जो पेशाब के मार्ग में पाए पैदा हो सकता है। यह आकार में छोटा या बड़ा भी हो सकता है। छोटे आकार की पथरी मूत्र मार्ग से आसानी से निकल सकती है लेकिन बड़ी पथरी आसानी से बाहर नहीं निकल पाती। ऐसे में व्यक्ति को बहुत दर्द का सामना करना पड़ता है। हमारा सवाल यह है कि प्रेगनेंसी के दौरान किडनी स्टोन होना कितना असुरक्षित है? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान किडनी स्टोन होने के क्या लक्षण है। साथ ही कारण और बचाव भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

 

प्रेगनेंसी के दौरान किडनी स्टोन होना आम समस्या नहीं होती। ऐसे में यह समस्या बेहद कम महिलाओं में देखी जाती है। इसका इलाज भी बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इससे संबंधित रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

प्रेगनेंसी के दौरान किडनी स्टोन होने के लक्षण

1 - महिलाओं को ठंड लगना।

2 - पेशाब रुक रुक कर आना।

3 - महिलाओं को बुखार आना

4 - पेशाब से खून आना

5 - उल्टी जैसा महसूस करना।

6 - कमर में दर्द महसूस करना।

7 - पेशाब के रंग में बदलाव होना।

 इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में निमोनिया होने के 6 कारण, लक्षण, खतरे और बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

प्रेगनेंसी के दौरान किडनी स्टोन होने के कारण

1 - जब महिलाएं कम पानी पीना शुरू करती हैं तो यह समस्या हो सकती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान पानी का ध्यान रखें।

2 - जब महिलाएं असंतुलित डाइट का सेवन करती हैं या अधिक सोडियम या कैल्शियम ग्रहण करती हैं तब भी ये समस्या हो सकती है।

3 - कभी-कभी ये समस्या जेनेटिक हो सकती है। यदि परिवार में किसी सदस्य को किडनी स्टोन है तो गर्भवती महिला को ये समस्या हो सकती है।

4 - गर्भावस्था में वजन बढ़ना आम बात है। इस दौरान भी किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।

5 - यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर भी किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। बता दें कि यह एक बैक्टीरियल संक्रमण होता है, जिसके संपर्क में महिलाएं आ सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के बाद शरीर में खून की कमी (एनीमिया) के लक्षण, कारण और इलाज के तरीके

प्रेगनेंसी में किडनी स्टोन से बचाव

1 - गर्भावस्था में नींबू पानी का सेवन सुरक्षित माना जाता है। ऐसे में किडनी स्टोन से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं।

2 - पानी की कमी से भी महिलाओं के शरीर में किडनी स्टोन हो सकता है। ऐसे में पानी की मात्रा का ध्यान रखें।

3 - गन्ने का रस भी किडनी स्टोन की समस्या से बचाव में बेहद उपयोगी है। ऐसे में महिलाएं गर्भावस्था के दौरान गन्ने के रस का सेवन कर सकती हैं। यह न केवल किडनी की समस्या को दूर करता है बल्कि मॉर्निंग सिकनेस को भी दूर रखता है।

4 - फलों में अनार गर्भावस्था में किडनी स्टोन की समस्या से बचाव कर सकता है। ऐसे में महिलाएं अनार का सेवन करें।

5 - गर्भवती महिलाएं जीवन शैली में बदलाव करके भी समस्या से बच सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर व्यायाम और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में जोड़ें।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान किडनी स्टोन कोई आम समस्या नहीं है। इसका इलाज भी बेहद मुश्किल है। ऐसे में अगर आपको किडनी स्टोन हो गया है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। इससे अलग किडनी स्टोन से बचाव के लिए ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाएं। हम सलाह देंगे कि गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read More Articles on women health in hindi

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में स्पा ट्रीटमेंट लेना सुरक्षित है? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version