Tue Oct 6, 2026 | 12:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

सुबह एक्सरसाइज करने के बाद भी दिनभर थकान क्यों रहती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

सुबह एक्सरसाइज के बाद भी दिनभर थकान महसूस होना कई कारणों से हो सकता है, जैसे नींद की कमी, डिहाइड्रेशन या पोषण की कमी। कुछ मेडिकल कंडीशन भी इसकी वजह हो सकती हैं, जिसके लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है।
सुबह एक्सरसाइज करने के बाद भी दिनभर थकान क्यों रहती है? डॉक्टर से जानें इसके कारणसुबह एक्सरसाइज करने के बाद भी दिनभर थकान क्यों रहती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

सुबह उठकर एक्सरसाइज करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है। हालांकि, कई लोगों को सुबह वर्कआउट करने के बाद भी पूरे दिन शरीर में भारीपन और थकान महसूस होती है, जो एक चिंता का कारण हो सकता है। एक्सरसाइज करने के बाद भी दिनभर थकान रहना कई कारणों से हो सकता है। नींद की कमी, शरीर में पानी की कमी, पोषक तत्वों की कमी इस थकान के पीछे की वजह हो सकती है। Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru का कहना है कि कई बार किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या के कारण भी एक्सरसाइज करने के बाद थकान हो सकती है।

सुबह एक्सरसाइज के बाद भी दिनभर थकान क्यों महसूस होती है?

Dr. Pooja Pillai के अनुसार, सुबह एक्सरसाइज करने के बाद दिनभर थकान महसूस होने के कई कारण हो सकते हैं। कभी-कभी एक्सरसाइज खुद भी इसकी वजह हो सकती है, खासकर तब जब वर्कआउट आपके मौजूदा फिटनेस लेवल के हिसाब से बहुत ज्यादा मुश्किल हो। थकान के अन्य आम कारणों में शामिल हैं-

  • नींद पूरी न लेना
  • डिहाइड्रेशन
  • खान छोड़ना
  • बहुत कम खाना
  • प्रोटीन या आयरन की कमी
  • तनाव लेना
  • लंबे समय तक बैठे रहना
  • बहुत ज्यादा कैफीन लेना
  • रिकवरी के लिए शरीर को पर्याप्त समय न देना

Dr. Pooja Pillai ने बताया कि कुछ लोगों में एक्सरसाइज के बाद थकान होने के पीछे कुछ बीमारियां या गंभीर कारण भी शामिल हो सकते हैं, जिनमें-

  • एनीमिया
  • थायराइड की समस्या
  • डायबिटीज
  • विटामिन की कमी
  • नींद से जुड़ी बीमारियां
  • कुछ मेडिकल कंडीशन

सुबह की एक्सरसाइज़ आमतौर पर फायदेमंद होती है, लेकिन हर दिन बहुत ज्यादा थकान महसूस होने को सिर्फ एक्सरसाइज का आम नतीजा नहीं माना जाना चाहिए।

साल 2022 International Journal of Environmental Research and Public Health जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, एक्सरसाइज के दौरान जब शरीर में मांसपेशियों की एनर्जी यानी ग्लाइकोजन खत्म हो जाती है, तो शरीर थकान महसूस करने लगता है। एक्सरसाइज के दौरान डिहाइड्रेशन और शरीर का तापमान बढ़ने से मांसपेशियों तक ऑक्सीजन का पहुंचना कम हो जाता है, जिससे थकान जल्दी होती है।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट एक्सरसाइज करना सही है या गलत? बता रहे हैं डॉक्टर

थकान से बचने के लिए क्या करें?

Dr. Pooja Pillai के मुताबिक, एक्सरसाइज करने के बाद थकान महसूस होने से बचाव के लिए सिर्फ वर्कआउट पर ध्यान देने के स्थान पर अपनी पूरी रूटीन पर नजर डालें और इन बातों का ध्यान रखें-

1. नींद पूरी करें

आम तौर पर हेल्दी व्यक्ति को 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद की जरूरत होती है। अगर आप बिस्तर पर काफी समय बिताते हैं, तब भी बार-बार जागने, खर्राटे लेते हैं, नींद का समय अनियमित होने या नींद की क्वालिटी खराब होने से आप अगले दिन थकान महसूस कर सकते हैं।

Causes-of-feel-tired-after-morning-exercise-insideCauses-of-feel-tired-after-morning-exercise-inside

2. खान-पान का ध्यान रखें

बिना सही खान-पान और रिकवरी के बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से भी थकान हो सकती है। इसलिए, ध्यान रखें कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, संतुलित भोजन करें, जिसमें साबुत अनाज, सब्जियां, फल, दालें, डेयरी या प्रोटीन के अन्य सोर्स शामिल हों और अपने शरीर को रिकवरी के लिए पर्याप्त समय दें।

3. एक्सरसाइज बदलें

अगर आपकी एक्सरसाइज बहुत जोरदार है, तो कुछ दिनों के लिए इसकी स्पीड कम करने की कोशिश करें और पैदल चलने जैसी आसान गतिविधियां अपने रूटीन में शामिल करें। अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो बीच-बीच में थोड़ा हिल-डुल लें।

4. कैफीन कम लें

लगातार थकान दूर करने के लिए बहुत ज्यादा कैफीन पर निर्भर रहने से बचने की कोशिश करें, क्योंकि इससे नींद में खलल पड़ सकता है और दिन में थकान की समस्या बढ़ सकती है।

किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

Dr. Pooja Pillai ने बताया कि एक्सरसाइज के बाद थकान के अलावा अगर आपको शरीर में ये लक्षण नजर आएं तो गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए-

  • बिना किसी कारण वजन में बदलाव
  • सांस फूलना
  • चक्कर आना
  • सिर में दर्द होना
  • स्किन में पीलापन
  • बहुत ज्यादा प्यास लगना
  • बार-बार पेशाब आना
  • उदासी महसूस होना
  • कमजोरी
  • लगातार खर्राटे आना
  • दिन में बहुत नींद आना

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद अचानक चक्कर या कमजोरी महसूस होती है? जानें कब यह नॉर्मल है और कब खतरे का संकेत

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर अच्छी नींद, सही खान-पान, शरीर में पानी की सही मात्रा और एक्सरसाइज रूटीन में बदलाव करने के बाद भी कई हफ्तों तक थकान बनी रहती है तो इसे नजरअंदाज न करें। इससे आपके काम, फोकस करने की क्षमता या रोजमर्रा के कामों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप डॉक्टर से मिलें और थकान के असली कारणों के बारे में पता लगाने की कोशिश करें।

निष्कर्ष
सुबह की कसरत के बाद दिनभर थकान रहना नॉर्मल नहीं है। इस समस्या को दूर करने के लिए नींद पूरी करने के साथ संतुलित आहार लेना और वर्कआउट की गति को समझना जरूरी है। अगर थकान की समस्या बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद क्या करें?

    एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद शरीर को शांत करने और रिकवरी के लिए कुछ जरूरी कदम उठाना जरूरी है, जिसमें पानी पीना, स्ट्रेचिंग करना और प्रोटीन का सेवन करना शामिल है।
  • शरीर में थकान किसकी कमी से होती है?

    शरीर में थकान आयरन, विटामिन बी12, विटामिन डी और मैग्नीशियम की कमी के कारण होती है। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी और पर्याप्त मात्रा में नींद न लेना भी शामिल है।

Read Next

→ क्या पूरे दिन बैठे रहने के बाद शाम को 30 मिनट की वॉक करना काफी है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 15, 2026 19:48 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai