वर्तमान में लोग अपनी लाइफस्टाइल में इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि अपने शारीरिक स्वास्थ्य की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाते हैं। लोग घंटों कंप्यूटर या डेस्क के सामने बैठे रहते हैं, जिससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या शाम को सिर्फ 30 मिनट टहलना दिनभर की सुस्ती को कम कर सकता है। Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru के अनुसार, शाम की 30 मिनट की सैर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और यह ब्लड सर्कुलेशन, दिल की सेहत और तनाव को कम करने का काम करती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या पूरे दिन बैठे रहने के बाद शाम की 30 मिनट की वॉक काफी होती है?
शाम की 30 मिनट की वॉक: क्या यह काफी है?
Dr. Pooja Pillai ने बताया कि शाम को 30 मिनट की सैर एक अच्छी और फायदेमंद शुरुआत होती है। यह खासकर उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो दिन का ज्यादातर समय बैठकर बिताते हैं। काम के बाद टहलने से रोजाना की शारीरिक गतिविधियां बढ़ सकती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है, दिल की सेहत बेहतर रह सकती है, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है, तनाव कम हो सकता है और अच्छी नींद लाने में मदद मिल सकती है।
साल 2015 में European Journal of Applied Physiology के जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने के लिए रोजाना 30 मिनट की तेज सैर करना काफी माना जाता है। स्टडी में पाया गया है कि 30 मिनट चलने का फायदा आपको तभी मिलता है जब आप लगातार वॉक करें।
Dr. Pooja Pillai आगे जानकारी देते हुए कहती हैं कि दिनभर बैठकर काम करने की वालों के लिए शाम को सिर्फ 30 मिनट वॉक करने को शारीरिक गतिविधि का पूरी तरह से विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। कई घंटों तक लगातार बैठने के शरीर पर कई असर हो सकते हैं, भले ही कोई व्यक्ति शाम को एक बार कसरत ही क्यों न करे। इसलिए, बड़ों को अपनी सेहत और फिटनेस के हिसाब से हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधियां, जैसे तेजी से चलना और रस्सी कूदना और साथ ही हफ्ते में कम से कम दो दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियां कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हेल्दी रहने के लिए रोज करते हैं वॉक? न करें ये 6 गलतियां, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
दिनभर में कौन-सी छोटी-छोटी शारीरिक गतिविधियां करें?
Dr. Pooja Pillai के मुताबिक, अगर आपको अपने काम के दौरान कई घंटों तक डेस्क पर बैठकर रहना पड़ता है तो शाम की 30 मिनट की वॉक के साथ-साथ आप दिनभर में छोटी-छोटी कई हरकतें कर सकते हैं। ये गतिविधियां आपको पूरे दिन ज्यादा एक्टिव रखने में अहम भूमिका निभा सकती हैं-
- दिनभर में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए हिलते-डुलते रहना
- हर 30 से 60 मिनट में खड़े होना
- फोन पर बात करते हुए एक जगह बैठने के स्थान पर टहलना
- मुमकिन हो तो लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
- बीच-बीच में थोड़ा टहलना
- काम के बीच स्ट्रेचिंग करें
- लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें
30-minute-evening-walk-enough-inside
30 मिनट की वॉक को कैसे बेहतर बनाएं?
Dr. Pooja Pillai ने बताया कि अपनी 30 मिनट की वॉक को और असरदार बनाने के लिए जरूरी है कि आप आरामदायक चाल में लेकिन थोड़ी तेज रफ्तार से चलें। आपकी स्पीड इतनी तेज होनी चाहिए, जिसमें आप बात तो कर सकें, लेकिन आपको महसूस हो कि आपकी सांस और दिल की धड़कन बढ़ रही है। जैसे-जैसे आपकी फिटनेस बेहतर हो, आप धीरे-धीरे वॉक का समय, रफ्तार या फ्रीक्वेंसी बढ़ा सकते हैं। वहीं, जो लोग एक्सरसाइज में नए हैं, जिन्हें जोड़ों की समस्या है या कोई और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी है, उन्हें एक्टिविटी धीरे-धीरे बढ़ानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हफ्ते में सिर्फ एक दिन भी 75 मिनट तेज चलें, तो घट सकती है पेट की चर्बी, नई स्टडी में चौंकाने वाला दावा
क्या 30 मिनट की सैर वाकई पर्याप्त है?
Dr. Pooja Pillai के अनुसार, हेल्दी रहने के लिए 30 मिनट का समय काफी है या नहीं, यह आपकी कुल एक्टिविटी, फिटनेस, उम्र और हेल्थ से जुड़े लक्षणों पर निर्भर करता है। जो लोग दिनभर एक्टिव रहते हैं, उनके लिए यह हेल्दी रूटीन का एक अहम हिस्सा हो सकता है। वहीं, जो लोग 8 से 10 घंटे बैठे रहते हैं और शाम की वॉक के अलावा शायद ही हिलते-ढुलते हैं, उनके लिए दिनभर बीच-बीच में थोड़ा हिलना-डुलना फायदेमंद हो सकता है।
डॉक्टर की सलाह
Dr. Pooja Pillai का कहना है कि एक्सरसाइज को सिर्फ एक बार किए जाने वाले काम के रूप में नहीं देखना चाहिए। इसलिए, रेगुलर वॉक करने, लंबे समय तक बैठे रहने के बजाय बीच-बीच में उठने, रोजमर्रा के कामों में एक्टिव रहने और हफ्ते में कुछ स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करने की कोशिश करें। ध्यान रहे, बिजी दिन में 10 मिनट की वॉक या कुछ मिनट की हलचल भी बिल्कुल एक्टिव न रहने से बेहतर है। इस तरह, शाम की 30 मिनट की वॉक को सिर्फ दिनभर की फिजिकल एक्टिविटी न बनाएं, बल्कि अन्य कई हेल्दी आदतें अपनाएं।
निष्कर्ष
शाम की 30 मिनट की वॉक आपकी सेहत के लिए एक बेहतरीन शुरुआत है, लेकिन यह दिनभर की फिजिकल इनएक्टिविटी का पूरा विकल्प नहीं है। हालांकि, स्वास्थ्य को बेहतर रखने और एनर्जी बनाए रखने के लिए, शाम की सैर के साथ-साथ दिनभर छोटे-छोटे मूवमेंट करना एक्टिव रहने के लिए जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
1 दिन में कितनी वॉक करनी चाहिए?
फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट यानी लगभग 7,000 से 10,000 कदम चलना चाहिए। अगर आप एक बार में 30 मिनट नहीं चल पाते हैं, तो इसे दिन में दो या तीन बार 10-10 मिनट कर सकते हैं।रोजाना वॉक करने से क्या होता है?
रोजाना वॉक करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 15, 2026 17:29 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr. Pooja Pillai
