Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon

दिन भर बैठे रहना पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के लिए खतरनाक, डॉक्टर ने बताए ये 5 बड़े नुकसान

ऑफिस में सारा दिन बैठकर काम करते रहने से पुरुषों की न सिर्फ फिजिकल बल्कि सेक्शुअल हेल्थ पर भी असर पड़ने लगा है। इस लेख में डॉक्टर ने पुरुषों की सेक्शुल हेल्थ से जुड़े नुकसान विस्तार से बताए हैं।

पुरुषों का 9 से 10 घंटे ऑफिस में बैठकर काम करते रहना और दिनभर फिजिकल एक्टिविटी ने करने से सेक्शुल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। अक्सर लोग फिजिकल और मेंटल हेल्थ की बात करते हैं, लेकिन सेक्शुअल हेल्थ को इग्नोर कर दिया जाता है। सारा दिन डेस्क जॉब करने से सेक्शुअल हेल्थ को क्या नुकसान पहुंचते हैं, जानने के लिए हमने Dr. Vineet Malhotra, Head of Urology, VNA Hospital से बात की।

लगातार बैठे रहने से पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ पर होने वाले 5 नुकसान

डॉ. विनीत मल्होत्रा कहते हैं, “जो पुरुष लंबे समय तक बैठे रहते हैं, उनका ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और इसमें खासकर पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो कम होने लगता है।”

इरेक्टाइल डिसफंक्शन

डॉ. विनीत कहते हैं, “ लगातार बैठे रहने से पेल्विक एरिया की नसों और मांसपेशियों पर प्रेशर पड़ता है। इससे पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है और नसों के फंक्शन पर असर पड़ता है। इस वजह से इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction) का रिस्क बढ़ सकता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन में पुरुषों के लिए पर्याप्त इरेक्शन पाने या बनाए रखना मुश्किल होता है।”

टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होना

डॉ. विनीत ने कहा, “जो पुरुष लंबे समय तक लगातार बैठे रहते हैं और फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते, उनके हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन सेक्स ड्राइव, लिबिडो, स्पर्म प्रोडक्शन और मसल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। जब पुरुष कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते, तो उनके टेस्टोस्टेरोन का लेवल धीरे-धीरे कम हो सकता है। इस वजह से यौन इच्छा में कमी, थकान और मूड स्विंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।”

sexual health of men

यह भी पढ़ें- क्या गुलकंद पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के लिए अच्छा है? डॉक्टर से जानें

स्पर्म क्वालिटी पर असर

डॉ. विनीत के मुताबिक, “जो पुरुष लैपटॉप को गोद में रखकर लगातार बैठे रहते हैं, उनके स्क्रोटल यानी अंडकोष का तापमान बढ़ सकता है। बढ़ा हुआ तापमान स्पर्म काउंट और उसकी क्वालिटी पर असर डाल सकता है, जिससे फर्टिलिटी पर असर पड़ता है।”

पुरुषों का मोटापा बढ़ना

डॉ. विनीत कहते हैं, “जो पुरुष लगातार बैठे रहते हैं और कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करते, उनमें मोटापा बढ़ सकता है। इसके साथ जंक और प्रोसेस्ड खाना मोटापे को और ज्यादा बढ़ा देता है। मोटापा बढ़ने से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है, जो इरेक्टाइल डिसफंक्शन से सीधे जुड़ी हुई हैं। इन बीमारियों के कारण ब्लड वेसल्स के कारण पेनाइल एरिया में पूरी तरह से ब्लड नहीं पहुंच पाता।”

पुरुषों की मेंटल हेल्थ पर असर

डॉ. विनीत ने कहा, “जो पुरुष सारा दिन बैठकर लैपटॉप में लगे रहते हैं, उनमें स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। मेंटल हेल्थ से जुड़ी ये दिक्कतें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को प्रभावित कर सकती है। इस वजह से कई मामलों में देखने को मिला है कि पुरुष मेंटल प्रेशर के चलते भी यौन समस्याओं का सामना करते हैं।

निष्कर्ष

डॉ. विनीत जोर देते हुए कहते हैं कि पुरुषों को सेक्शुअल हेल्थ फिट रखने के लिए अपनी सीट से हर आधे घंटे बाद उठना चाहिए। 5 से 10 मिनट का ब्रेक लेकर वॉक करनी चाहिए और रोजाना कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। लंबे समय तक बैठे रहना लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है, जिसे सुधारना बहुत जरूरी है। अगर किसी पुरुष को यौन समस्या है, तो उसे बिना हिचक के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

FAQ

  • सेक्शुअल हेल्थ को फिट रखने के लिए दिनचर्या में क्या बदलाव करें?

    हर आधे घंटे में अपनी सीट से उठकर स्ट्रेचिंग करें, पानी अधिक पिएं, और जंक फूड की जगह ताजे फल और नट्स का खाएं।
  • क्या पर्याप्त नींद न लेने से सेक्शुअल हेल्थ प्रभावित होती है?

    नींद की कमी के कारण टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर तेजी से गिरता है। एक वयस्क पुरुष को रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है। 

Read Next

पुरुषों में फैटी लिवर के लक्षण, डॉक्टर से जानें शुरुआती संकेत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 30, 2026 13:55 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Apr 30, 2026 13:55 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineet Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content