Fri Sep 11, 2026 | 07:45 PM IST

Doctor Verified

क्या गुलकंद पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के लिए अच्छा है? डॉक्टर से जानें

गुलकंद  में औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन क्या गुलकंद खाने से पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ अच्छी होती है? आइए लेख में जानें -

Is Gulkand Good For Men Sexual Health In Hindi: औषधीय गुणों से भरपूर गुलकंद को स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। बता दें, इसको गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी की मदद से बनाया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, साथ ही, इसमें विटामिन-सी, ई, कैल्शयम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। जिससे पेट की गर्मी को कम करने, मुंह के छालों से राहत देने, पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। लेकिन क्या यह पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें क्या गुलकंद पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के लिए अच्छा है?

क्या गुलकंद पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के लिए अच्छा है? - Is Gulkand Good For Men's Sexual Health?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, गुलकंद में मौजूद पोषक तत्व पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे पुरुषों को कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

स्पर्म काउंट बढ़ाएं

पुरुषों के लिए गुलकंद का सेवन करना फायदेमंद है। इसका सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ावा देने और इनकी मोबिलिटी को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इससे पुरुषों की फर्टिलिटी को बेहतर करने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गुलकंद का सेवन किसको नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

is gulkand good for men sexual health in hindi  1

फर्टिलिटी बेहतर करे

गुलकंद का सेवन करने से पुरुषों में प्रजनन अंगों और इनकी मांसपेशियों को रिलैक्स करने और फर्टिलिटी को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

स्ट्रेस कम करे

पुरुषों के अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण भी फर्टिलिटी पर भी बुरा असर होता है। ऐसे में गुलकंद में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, साथ ही, इसका सेवन करने से स्ट्रेस और चिंता को कम करने में मदद मिलती है, जो फर्टिलिटी को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक है।

इसे भी पढ़ें: क्या गुलकंद से खून बढ़ता है? जानें महिलाओं के लिए गुलकंद के क्या फायदे हैं

एनर्जी को दे बढ़ावा

गुलकंद में मौजूद पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेट्स के गुण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, स्टैमिना को बढ़ाने और फर्टिलिटी के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

सावधानियां

ध्यान रहे, अगर आपको ब्लड शुगर, फूलों से एलर्जी, सर्दी-खांसी, जुकाम कोई मेडिकल कंडीशन होने और पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो इनका सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, बुजुर्गों, प्रेग्नेंट महिलाओं और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को गुलकंद का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, साथ ही, इसको खाते समय इसकी मात्रा का खास ध्यान रखते हुए, सीमित मात्रा में ही खाएं।

निष्कर्ष

औषधीय गुणों से भरपूर गुलकंद में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है। इससे स्पर्म काउंट को बढ़ावा देने, इनकी मोबिलिटी को बढ़ावा देने, फर्टिलिटी को बेहतर करने स्ट्रेस को कम करने, शरीर को एनर्जी देने और स्टैमिना को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, हाई ब्लड शुगर, कोई मेडिकल कंडीशन, पाचन से जुड़ी समस्या होने और सर्दी-खांसी होने और फूलों से एलर्जी होने की स्थिति में इसका सेवन करने से बचें और अगर इसका सेवन करने से कोई भी परेशानी होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • गुलकंद के क्या नुकसान हैं?

    गुलकंद का अधिक सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने, खांसी बढ़ने और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में गुलकंद का सेवन सीमित मात्रा में करें और पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो इसका सेवन करने से बचें।
  • सुबह खाली पेट गुलकंद खाने के क्या फायदे हैं?

    गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की गर्मी को कम करने, पाचन संबंधी समस्याओं से राहत देने, खून को साफ करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

    सपर्म काउंट को बढ़ाने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्वों से युक्त अनार, अखरोट, कद्दू के बीज, अंडे और पालक जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे स्पर्म काउंट को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।  

Read Next

तुलसी पानी सुबह खाली पेट पीना क्यों है फायदेमंद, जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2025 11:54 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 30, 2025 11:54 IST

    Published By : Priyanka Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content