Expert

क्या गुलकंद से खून बढ़ता है? जानें महिलाओं के लिए गुलकंद के क्या फायदे हैं

Gulkand ke fayde: क्या पीरियड्स में गुलकंद खा सकते हैं? जानते हैं ऐसे तमाम सवालों के जवाब सहित महिलाओं के लिए गुलकंद के लाभ और इस्तेमाल का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गुलकंद से खून बढ़ता है? जानें महिलाओं के लिए गुलकंद के क्या फायदे हैं


Gulkand ke fayde: गुलकंद, गुलाब की पंखुड़ियों से बनी एक ऐसी चीज है जिसका सेवन पेट को ठंडा करने के साथ शरीर की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। इसे लोग हर मौसम में ले सकते हैं क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुणों से भरपूर है। यह स्किन को साफ करने के साथ शरीर के पीएच को बैलेंस करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन, आज हम महिलाओं की सेहत के लिए गुलंकद के फायदे की बात करेंगे। हम बात करेंगे कि गुलकंद का सेवन महिलाओं को किन-किल बीमारियों से बचा सकते हैं और उनकी सेहत को बेहतर बनाने में कैसे मदद कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में Ms. Satavisha Basu, Senior Dietician, Narayana Hospital, Howrah से।

क्या गुलकंद से खून बढ़ता है-Does Gulkand increase blood in body?

Ms. Satavisha Basu कहती हैं कि गुलकंद काफी सेहतकारी चीज है और यह कई औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है जो कि हीमोग्लोबिन प्रोडक्शन को बढ़ाने के साथ शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मददगार है। लगातार इसका सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं जिससे खून की कमी नहीं होती है और आप हेल्दी रहती हैं।

महिलाओं के लिए गुलकंद के फायदे-Benefits of Gulkand for Women

पीरियड्स को नियमित करने में मददगार

गुलकंद का सेवन महिलाओं में पीरियड्स को नियमित करने और इनसे जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा गुलकंद का सेवन महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस को करने और फिर पीरियड्स को रेगुलेट करने में मददगार है। इसके अलावा यह प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े अंगों को आराम दिलाने और पीरियड्स में होने वाले दर्द और क्रैंप्स को कम करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को ठंडक देगा गुलकंद का शरबत, सेहत को भी मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

मूड स्विंग्स में कमी लाता है

महिलाओं में गुलकंद का सेवन मूड स्विंग्स को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ आपको बेहतर महसूस करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यह कार्टिसोल लेवल को भी कम करता है जिससे स्ट्रेस व एंग्जायटी में कमी आती है और व्यक्ति बेहतर महसूस करता है।

gulkand ke fayde for womens

प्रेग्नेंसी में एनीमिया से बचाव में मददगार

प्रेग्नेंसी में महिलाएं अक्सर एनीमिया की शिकार हो जाती हैं और इससे बच्चे की ग्रोथ पर भी असर होता है। ऐसे में आयरन और जरूरी खनिजों से बना गुलकंद शरीर में खून बढ़ाने के साथ एनीमिया से बचाव में मदद करता है। इससे प्रेग्नेंसी में शरीर में होने वाली खून की कमी के कारण महसूस होने वाले लक्षणों से बचाव होता है।

फर्टिलिटी बूस्टर है गुलकंद

गुलकंद फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है। यह हार्मोन्स को कुछ ऐसे संतुलित करता है कि यह मूड बूस्ट करता है, स्टैमिना बढ़ाता है और प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देता है। इसके अलावा यह महिलाओं के प्रजनन अंगों में ड्राईनेस को कम करके इसे रिलैक्स करता है और बेहतर महसूस कराता है।

इसे भी पढ़ें: क्या फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है दालचीनी? एक्सपर्ट से जानें

स्किन के लिए फायदेमंद

गुलंकद में नेचुरल पिग्मेंट्स होने के साथ एसेंशियल ऑयल होते हैं जो कि चेहरे का ग्लो बढ़ाने के साथ स्किन की बनावट को बेतहर बनाने में मदद करते हैं। यह स्किन की डलनेस को कम करने के साथ त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा गुलकंद का एंटीबैक्टीरियल गुण एक्ने को कम करने के साथ त्वचा को साफ करने में मददगार है।

ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मददगार

महिलाओं में ब्लोटिंग की समस्या बेहद आम है। पीरियड्स हो या फिर नॉर्मली भी महिलाओं को खाना खाने के ब्लोटिंग और गैस की समस्या परेशान करती है। ऐसे में गुलकंद का सेवन पाचन एंजाइम्स को बढ़ावा देने के साथ डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन को कम करने के साथ ब्लोटिंग की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है।

कब और कैसे करें गुलकंद का सेवन

महिलाएं गुलकंद का सेवन कई प्रकार से कर सकती हैं। लेकिन, अलग-अलग स्थितियों के अनुसान इसका सेवन अलग तरीके से किया जाता है। जैसे कि

  • -पीरियड्स में आप गुलंकद की चाय पी सकती हैं जो कि पीरियड्स में दर्द और ऐंठन को कम करने में मददगार है।
  • -आयरन की कमी में आप गुलकंद को एक चम्मच दूध के साथ रात में ले सकती हैं।
  • -ब्लोटिंग में आप खाली पेट गुलंकद को गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकती हैं।
  • -फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए आप रात में सोते समय 1 चम्मच गुलकंद खाएं।

तो इन टिप्स को अपनाएं और गुलकंद का सेवन करें। यह महिलाओं की कई समस्याओं को कम करने के साथ बेहतर महसूस कराने में मदद कर सकता है। तो अगर आपने अभी तक गुलकंद का सेवन नहीं किया है तो इसे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें।

FAQ

  • सुबह खाली पेट गुलकंद खाने से क्या होता है?

    सुबह खाली पेट गुलंकद खाने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। यह पेट के पित्त को कम करने के साथ कई समस्याओं से बचाव में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए भी गुलकंद फायदेमंद है।
  • क्या हम रोज गुलकंद खा सकते हैं?

    जी, अगर आप सेहतमंद है तो रोजाना 1 चम्मच गुलकंद ले सकते हैं। यह सेहत के लिए लाभकारी है। लेकिन, अगर आपको डायबिटीज या कोई बीमारी है तो डॉक्टर का सेवन करें।
  • एसिडिटी के लिए गुलकंद का उपयोग कैसे करें?

    एसिडिटी में गुलकंद को आप गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप गुलकंद की चाय भी पी सकते हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या पीरियड मिस होना सामान्य होता है? जानें शरीर पर इसका असर

Disclaimer

TAGS