Benefits of Gulkand Sharbat in summer: गर्मियों का मौसम अपने साथ लाता है चिलचिलाती धूप, शरीर में पानी की कमी और थकावट। इनके कारणों से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में शरीर को ऐसे ड्रिंक्स की जरूरत होती है, जो न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को पूरा करें, बल्कि ठंडक भी दें। गुलकंद का शरबत (Gulkand Sharbat) एक ऐसी ही ड्रिंक है, जोग गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।
इन दिनों जब देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं गुलकंद का शरबत बनाने की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत (Pranjal Kumat, Dietitian, Mahatma Gandhi Hospital, Jaipur) से बात की।
गर्मियों में गुलकंद के शरबत के फायदे- Gulkand ka Sharbat ke Fayde
डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि गुलकंद को गुलाब की पंखुड़ियों और गुड़ के साथ मिलाकर बनाया जाता है। गुलकंद को आयुर्वेद में "शीतल रसायन" कहा गया है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन भारतीय घरों में बड़ी मात्रा में किया जाता है। लोग दूध, शरबत और अन्य प्रकार के ड्रिंक्स में मिलाकर भी गुलकंद का सेवन करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः चिलचिलाती धूप और गर्मी में स्कूल जा रहा है बच्चा, तो टिफिन में शामिल करें ये 5 चीजें
1. शरीर को रखता है ठंडा- Gulkand Sharbat keeps the body cool
गुलाब के पत्तों से बनें होने के कारण गुलकंद शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसका सेवन करने से गर्मी में होने वाली जलन, रैशेज की परेशानी दूर होती है। गर्मी में गुलकंद का सेवन करने से लू से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ेंः सिर्फ भूख नहीं इन 3 कारणों से भी मुंह में उंगली डालता है बच्चा, डॉक्टर से जानें इसके बारे में
2. पाचन को करता है ठीक- Gulkand Sharbat improves digestion
गर्मियों में अक्सर लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में दर्द, कब्ज और उल्टी की परेशानी होती है। इनसे राहत दिलाने में भी गुलकंद काफी फायदेमंद होता है। गुलकंद में विटामिन सी, ई और फाइबर पाया जाता है। यह भूख को बढ़ाकर पाचन क्रिया को सुधारने का काम करता है। गुलकंद के पोषक तत्व पेट को ठंड पहुंचाकर कब्ज और दर्द की समस्या को दूर करते हैं।
3. तनाव का करता है दूर- Gulkand Sharbat relieves stress
गुलकंद का शरबत मानसिक तनाव को भी दूर करने में मददगार होता है। डाइटिशियन प्राजंल कुमत का कहना है कि गुलकंद के शरबत पीने से शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे मन शांत होता है। ये गर्मियों में दिमाग को सुकून देने वाला ड्रिंक है।
4. त्वचा को बनाए चमकदार- Gulkand Sharbat makes skin shiny
गर्मियों में ज्यादा तापमान और धूप के कारण लोगों को सनबर्न, पिंपल्स, एक्ने और पिगमेंटेशन की समस्या आम होती है। गुलकंद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाए रखता है। नियमित तौर पर गुलकंद का सेवन करने से पिंपल्स, एक्ने और सनबर्न की परेशानी भी कम होती है।
इसे भी पढ़ेंः रोजाना सुबह पिएं मेथी और सौंफ वाली ये हेल्दी चाय, जानें इसकी रेसिपी और फायदे
5. शरीर को दे एनर्जी- Gulkand Sharbat gives energy to the body
गर्मी में थकान भी परेशानी भी जल्दी होती है। ऐसे में गुलकंद का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गुलकंद में प्राकृतिक चीनी होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है।
इसे भी पढ़ेंः बदलते मौसम में बच्चों को ज्यादा होती है सर्दी-जुकाम की समस्या, राहत के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
गुलकंद शरबत बनाने की रेसिपी- Recipe for making Gulkand Sharbat
डाइटिशियन प्राजंल कुमत का कहना है कि बाजार में कई बड़े ब्रांड्स के गुलकंद के शरबत मौजूद हैं, जिन्हें आप सीधे बोतल से पी सकते हैं। लेकिन गुलकंद के शरबत को बिल्कुल फ्रेश घर पर ही तैयार किया जा सकता है।
सामग्री की लिस्ट
- गुलकंद - 2 बड़े चम्मच
- ठंडा दूध - 1 गिलास
- गुड़ या खांड- स्वादानुसार
- गुलाब जल - 2-3 बूंदें
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक ब्लेंडर में दूध, गुलकंद और गुड़ को डालकर अच्छे से पीस लें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसकी खुशबू बढ़ाने के लिए गुलाब जल डालें।
- आपका गुलकंद का शरबत तैयार हो चुका है।
- एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर, गुलकंद का शरबत डालकर पिएं।
- आप चाहें, तो गुलकंद के शरबत में सब्जा सीड्स, गोंद कतीरा भी मिलाकर पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी की वजह से आ रहे हैं बार-बार चक्कर, तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा आराम
निष्कर्ष
गुलकंद का शरबत गर्मियों में स्वाद और सेहत का खजाना है। गर्मियों में नियमित तौर पर गुलकंद और गुलकंद का शरबत पीने से शरीर को ठंडक, ताजगी और पोषण प्रदान मिलता है। अगर आपको गुलाब या गुलाब से बनें चीजों से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
FAQ
क्या गर्मी में गुलकंद खा सकते हैं?
हां गर्मी के मौसम में गुलकंद का सेवन किया जाता है। गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। यह गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाकर हीटवेव से बचाता है। गर्मियों में आप दूध, लस्सी और विभिन्न प्रकार की ड्रिंक्स में मिलाकर गुलकंद पी सकते हैं।गुलकंद खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
गर्मियों में रोजाना सुबह खाली पेट गुलकंद का सेवन करने की सलाह दी जाती है। खाली पेट गुलकंद का सेवन करने से यह दिनभर लू और डिहाइड्रेशन से बचाव करता है। साथ ही, पाचन क्रिया को भी तेज करता है। इससे पेट में दर्द और कब्ज की परेशानी दूर होती है।क्या रोज गुलकंद खाना अच्छा है?
गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन रोजाना करना बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि जो किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन कर रहे हैं, उन्हें गुलकंद का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।