Fri Sep 11, 2026 | 08:26 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

त्वचा के लिए ये लोग न करें बेसन का इस्तेमाल, डॉक्टर से जानें क्यों?

अक्सर स्किन केयर के लिए लोग बेसन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को बेसन का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है। आइए लेख में जानें किनको बेसन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। 

Who Should Avoid Besan For Skin And Why In Hindi: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए अक्सर लोग बेसन को घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। बेसन का इस्तेमाल करने से डेड सेल्स को निकालने, स्किन को नेचुरली एक्सफोलिएट करने, त्वचा में निखार लाने और स्किन की गहराई से सफाई करने में मदद मिलती है, लेकिन कुछ लोगों को इसका इस्तेमाल करने से परेशानियां भी होती हैं। ऐसे में इन लोगों को बेसन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें किन लोगों को बेसन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और क्यों?

किन लोगों को बेसन का इस्तेमान नहीं करना चाहिए और क्यों?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, कुछ लोगों को बेसन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने से लोगों स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को

सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को बेसन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इन लोगों की स्किन पर नए प्रोडक्ट्स, यहां तक कि नेचुरल प्रोडक्ट्स पर भी आसानी से रिएक्ट कर सकती है। इसके कारण कई बार लोगों को जलन या चुभन, खुजली, हल्की सूजन आने, रैशेज होने और स्किन बैरियर कमजोर होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: सेंसिटिव स्किन पर कोल्ड क्रीम लगाना सुरक्षित है या नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें

who should avoid besan for skin and why in hindi 01 (5)

ड्राई स्किन की समस्या में

कई लोगों को ड्राई स्किन की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में लोगों को बेसन फेस मास्क का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा में ड्राइनेस की समस्या बढ़ सकती है। इसके कारण त्वचा में टाइटनेस होने, त्वचा के पपड़ीदार होने, स्किन के ज्यादा सेंसिटिव होने, त्वचा में लाल धब्बे होने, खुजली होने, हल्की सूजन होने और रैशेज होने की समस्या हो सकती है।

एक्जिमा की समस्या

कई लोगों को एक्जिमा की समस्या होती है। इसके कारण लोगों की त्वचा का स्किन बैरियर कमजोर होने लगता है। इस कंडीशन में व्यक्ति की त्वचा के अधिक ड्राई होने, सूजन आने और खूजली होने की समस्या हो सकती है। बता दें, बेसन त्वचा में से एक्ट्रा ऑयल को कम कर देता है, ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से स्किन में एक्जिमा के लक्षण बढ़ सकते हैं। इसके कारण लोगों को सूखापन बढ़ने, जलन होने, खुजली होने, रेडनेस होने, स्किन के फटने और पपड़ीदार होने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: एक्जिमा का आयुर्वेद में इलाज क्या है? जानें आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ श्रेय शर्मा से

स्किन बैरियर के कमजोर होने

स्किन को ज्यादा एक्सफोलिएट करने से स्किन बैरियर के कमजोर होने, हार्ड स्किन केयर की वजह से स्किन के डैमेज होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्किन की समस्या होने पर त्वचा में जलन होने, त्वचा में रूखापन होने और रेडनेस की समस्या हो सकती है।

एलर्जी की समस्या होने

कई लोगों को स्किन की एलर्जी होने की समस्या बनी रहती है। इन लोगों को बेसन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को पित्ती की समस्या होने, खुजली होने और रेडनेस होने की समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष

कई लोग जिनको स्किन के सेंसिटिव होने, ड्राई स्किन की समस्या होने, एक्जिमा होने, स्किन बैरियर होने और स्किन में एलर्जी होने की समस्या में लोगों को बेसन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को त्वचा में रेडनेस होने, खुजली, हल्की सूजन आने, रैशेज होने, स्किन बैरियर के कमजोर होने और चुभन होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी किसी भी समस्या से पीड़ित होने पर किसी भी चीज का इस्तेमाल सीधे पर करने के बजाए, पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे?

    चेहरे पर बेसन लगाने से त्वचा के मुंहासों को कम करने, टैनिंग को कम करने, त्वचा में निखार लाने टैनिंग को कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, स्किन को एक्सफोलिएट करके डेड सेल्स को निकालने, स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने, स्किन को सॉफ्ट बनाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • चेहरे को सुंदर बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    चेहरे को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन सी, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर फलों, हरी पत्तेदार सब्जियों, गाजर, चुकंदर, दही, हल्दी वाला दूध, बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
  • चेहरे को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    चेहरे को हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, धूप में सनस्क्रीन लगाकर निकलें, पर्याप्त नींद लें, नियमित एक्सरसाइज करें, स्मोकिंग से बचें, अल्कोहल के सेवन से बचें, स्ट्रेस कम करे, स्किन को मॉइस्चराइज करें और क्लींज करें। 

Read Next

सूखे होंठों से रहते हैं परेशान? तो करें इस लिप मास्क का इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 14, 2026 13:25 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 14, 2026 13:25 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 14, 2026 13:25 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content