Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Doctor Verified

गुलाबी फिटकरी लगाने से स्किन को मिल सकते हैं ये 5 फायदे

गुलाबी फिटकरी त्वचा के लिए कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण शामिल हैं। यह कई तरह से स्किन के लिए फायदेमंद होती है।

हम सभी ने कभी न कभी किसी न किसी रूप में फिटकरी का इस्तेमाल किया होता है या इसे देखा होगा। फिटकरी का नाम सुनते ही हमारे सामने एक सफेद रंग का क्रिस्टल स्टोन आ जाता है। लेकिन, क्या आपने कभी गुलाबी फिटकरी (Pink Alum) का नाम सुना है, जी हां यह एक औषधीय गुणों से भरपूर फिटकरी है, जो काफी फायदेमंद मानी जाती है। खासकर स्किन के लिए पिंक फिटकरी का इस्तेमाल लाभकारी होता है। इसलिए, आइए डॉ. निपुण जैन, यूनिट हेड एंड सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट, दिल्ली से जानते हैं कि त्वचा के लिए गुलाबी फिटकरी के क्या फायदे हैं?

स्किन के लिए पिंक फिटकरी के फायदे

डॉ. निपुण जैन का कहना है कि, पिंक फिटकरी स्किन की देखभाल में इस्तेमाल होने वाला एक घरेलू उपाय के रूप में किया जाता है।

  1. पिंक फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं।
  2. इस फिटकरी का इस्तेमाल पिंपल्स या एक्ने की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  3. यह स्किन के पोर्स को टाइट करने में भी मदद करती है, जिससे स्किन साफ और टोन नजर आती है।
  4. शेविंग या वैक्सिंग के बाद पिंक फिटकरी का इस्तेमाल करने से यह छोटे कट या रैशेज को ठीक करने में मदद करता है और ब्लीडिंग को भी रोकता है।
  5. पिंक फिटकरी स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करके हल्का मैट फिनिश देने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: चिलब्लेंस से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं? जानें फिटकरी का ये उपाय

गुलाबी फिटकरी स्किन के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इसका ज्यादा या रोजाना इस्तेमाल आपकी स्किन पर ड्राइनेस और जलन की समस्या को बढ़ा सकती है, खासकर जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है।

skin-ke-liye-gulabi-fitkari-ke-fayde-inside

गुलाबी फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें?

डॉ. निपुण जैन के अनुसार, फिटकरी का इस्तेमाल हमेशा पानी में मिलाकर सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, ताकि स्किन को नुकसान पहुंचने से बचाया जा सके। इसे इस्तेमाल करने के लिए फिटकरी के टुकड़े को पानी में भिगोकर अपनी प्रभावित स्किन पर इस्तेमाल करें, जैसे शेविंग के बाद चेहरे पर या पसीने वाली स्किन पर हल्के हाथों से मलें और कुछ मिनट बाद सादे पानी से स्किन को धो लें। इसके अलावा, चेहरे के एक्ने या झुर्रियों के लिए इसके पानी का सही मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे इसे ज्यादा देर अपनी स्किन पर लगाकर न छोड़ें क्योंकि इससे आपकी स्किन ड्राई हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: स्किन पिगमेंटेशन के लिए फिटकरी है फायदेमंद, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

निष्कर्ष

गुलाबी फिटकरी आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या गुलाबी फिटकरी को सीधे चेहरे पर लगाया जा सकता है?

    गुलाबी फिटकरी को हमेशा छोड़े से पानी में मिलाकर ही चेहरे पर लगाना चाहिए और हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए।
  • गुलाबी फिटकरी को स्किन पर कितनी देर तक लगाकर रखना चाहिए?

    गुलाबी फिटकरी को स्किन पर 2 से 3 मिनट से ज्यादा लगाकर नहीं छोड़ना चाहिए। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें और मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

Read Next

गर्मियों में धूप से डैमेज स्किन को रिपेयर करने के लिए फॉलो करें ये नाइट स्किन केयर टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 30, 2026 16:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Apr 30, 2026 16:30 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content