Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

लू के कारण बाहर नहीं निकल रहे? इन तरीकों से रहें घर में एक्टिव, रहेंगे फिट

भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल होने पर भी फिट रहना आवश्यक है। हीटवेव के दौरान घर के अंदर एक्टिव रहने के लिए एक्सरसाइज के समय, सही स्थान और हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी है।

हीटवेव और बढ़ते तापमान के कारण आजकल घर से बाहर निकलना काफी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसी स्थिति में खुद को फिट और एनर्जेटिक बनाए रखना किसी भी व्यक्ति के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, भीषण गर्मी हमें सुस्त और थका हुआ महसूस कराती है। हालांकि, स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति का फिजिकल एक्टिव रहना काफी जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने आपको एक्टिव रखने के लिए घर की चारदीवारी के अंदर भी एक्टिव रहने के कई प्रभावी तरीके हैं। इसलिए, अगर आप हीटवेव में भी हेल्दी रहना चाहते हैं तो घर के अंदर एक्टिव रहने के लिए Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore के बताए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

हीटवेव में घर के अंदर एक्टिव रहने के लिए क्या करें?

डॉ. पूजा पिल्लई का कहना है कि लू के दौरान घर पर एक्टिव रहना आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन इसे सुरक्षित तरीके से करना चाहिए ताकि शरीर ज्यादा डिहाइड्रेटेड न हो।

1. एक्सरसाइज के समय का ध्यान रखें

हीटवेव में एक्सरसाइज करने का सबसे अच्छा समय सुबह जल्दी या देर शाम का माना जाता है। जब तापमान कम होता है, भले ही आप घर के अंदर ही क्यों न हों। हल्की और आसान एक्टिविटीज चुनें, जैसे स्ट्रेचिंग, योग या हल्का वार्मअप, जिनसे आपको ज्यादा थकान या पसीना न आए।

इसे भी पढ़ें: बार-बार क्यों आती है जम्हाई? नींद की कमी है वजह या शरीर में ऑक्सीजन का घटता लेवल, डॉक्टर से जानें

2. एक्टिव रहने के लिए सही स्थान चुनें

अगर आपके घर में जगह और हवा आने-जाने का इंतजाम है तो आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं, जैसे एक ही जगह पर चलना, धीरे-धीरे डांस करना या घर के अंदर साइकिल चलाना। अपने एक्सरसाइज सेशन को छोटा रखें, लगभग 15 से 30 मिनट का। इसके साथ ही बीच-बीच में आराम करने और शरीर को ठंडा करने के लिए ब्रेक लेते रहें। हमेशा अपने शरीर की सुनें, अगर आपको चक्कर आ रहे हों, कमजोर महसूस हो या बहुत ज्यादा गर्मी लग रही हो तो तुरंत रुक जाएं।

3. कमरे का तापमान सही रखें

घर के अंदर एक्टिव रहने के लिए आप इस बात का ध्यान रखें कि आपके कमरे का तापमान ठंडा हो और उसमें हवा आने-जाने का अच्छा इंतजाम हो। अगर हो सके तो पंखे या AC का इस्तेमाल करें। ढीले, हल्के और हवादार कपड़े पहनें ताकि आपका शरीर ठंडा बना रहे।

Tips-To-Stay-Active-in-Summer-inside

4. पानी पीते रहें

घर में एक्सरसाइज करने के दौरान पानी की एक बोतल हमेशा अपने पास रखें और खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार पानी पीते रहें। शरीर से निकले तरल पदार्थों की कमी को पूरा करने के लिए आप छाछ या नारियल पानी जैसे ड्रिंक्स भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सुबह चाय के बगैर द‍िमाग नहीं चलता? जानें कैफीन के बिना ब्रेन को एक्टिव रखने के हेल्दी विकल्प

5. हैवी एक्टिविटी से बचें

बहुत ज्यादा गर्मी होने पर भारी या जोरदार एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे हीट एग्जॉशन यानी गर्मी के कारण होने वाली थकान का जोखिम बढ़ सकता है। इसके स्थान पर आप अपनी सीमाओं को पहचानने की कोशिश करें, हल्की-फुल्की एक्टिविटी लगातार करते रहें।

निष्कर्ष

लू के दौरान भी एक्टिव रहना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। आप इस भीषण गर्मी से बचने के लिए घर के अंदर ही खुद को एक्टिव रख सकते हैं। गर्मियों में एक्टिव रहने के लिए आप घर के अंदर अपने रूटीन को हल्का रखें, हाइड्रेटेड रहें और सही समय पर एक्सरसाइज जरूर करें।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • शरीर को एक्टिव रखने के लिए क्या करें?

    शरीर को दिनभर एक्टिव रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज, संतुलित आहार, भरपूर नींद और दिन भर थोड़ी-थोड़ी शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी है।
  • गर्मी में खुद को फिट कैसे रखें?

    गर्मी में फिट रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना, हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना और सुबह-शाम एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।

Read Next

फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये 3 प्राणायाम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 06, 2026 14:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 06, 2026 14:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content