Fri Sep 11, 2026 | 07:29 PM IST

Medically Reviewed by Varnit Yadav , Fitness Coach

हीटवेव के दौरान घर के अंदर बच्चों को एक्टिव रखने के क्रिएटिव तरीके, एक्सपर्ट से जानें

हीटवेव से बच्चों को बचाने के लिए पेरेंट्स उनको घर पर ही रखते हैं। जिसके कारण बच्चे बोर होने लगते हैं। ऐसे में बच्चों को एक्टिव रखने कुछ क्रिएटिव तरीकों को अपनाया जा सकता है।

हीटवेव के दौरान तेजी धूप और अधिक तापमान के कारण पेरेंट्स बच्चों को घर के बाहर भेजने से बचते हैं, क्योंकि ऐसा करना सेफ नहीं माना जाता है। इस दौरान कई बार बच्चे बाहर जाने की जिद्द करने लगते हैं और कुछ फोन, टीवी या वीडियो गेम्स में लगे रहते हैं। ऐसा करने से बच्चों की फिजिकल एक्टिविटीज पर बुरा असर होता है और उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। ऐसे में बच्चों को हेल्दी रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटीज कराना जरूरी हो जाता है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज प्रोफेशनल, फिटनेस कोच वर्णित यादव (Nutrition and Exercise Professional, Fitness Coach Varnit Yadav) से जानें बच्चों को घर के अंदर एक्टिव रखने के लिए क्या करें?

गर्मी में बच्चों को एक्टिव रखने के लिए क्या करें?

फिटनेस कोच वर्णित यादव के अनुसारअधिक तापमान में बच्चों को घर के अंदर एक्टिव और हेल्दी रखने के लिए कुछ क्रिएटिव तरीकों को अपनाया जा सकता है। इसके अलावा, ध्यान रहे अधिक गर्मी में बच्चों को एक्टिव रखने के साथ-साथ उनके शरीर को हाइड्रेटिड रखना भी जरूरी है। इसके लिए उनको पर्याप्त पानी पिएं या नारियल पानी पिलाएं।

इंडोर ऑब्स्टेकल कोर्स बनाएं

बच्चों को घर में एक्टिव रखने और उनके शारीरिक हेल्थ में सुधार करने के लिए घर पर तकिए, कुर्सियों, टेप का इस्तेमाल करते हुए एक छोटा सा ऑब्स्टेकल कोर्स बनाएं। इनके ऊपर से कूदने, बैलेंस बनाकर चलने और नीचे से निकलने से उनकी फिजिकल एक्टिविटीज बढ़ती हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों में बुखार कब बन जाता है खतरे की घंटी? जानें किन लक्षणों को बिल्कुल नहीं करना होता नजरअंदाज

ट्रेजर हंट खेलें

बच्चों को हेल्दी रखने और उनको मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए घर के अलग-अलग हिस्सों में छोटे खिलौने छिपाकर उनके साथ ट्रेजर हंट खेलें। इससे उनकी सोचने समझने की क्षमता और परेशानी को सॉल्व करने के स्किल्स को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

creative ways to keep kids active indoors during a heatwave

आर्ट एंड क्राफ्ट कराएं

बच्चों को घर पर पेंटिंग, ओरिगामी, कलर कराएं और क्ले मॉडलिंग जैसे एक्टिविटीज कराएं। ऐसा करमे से बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ती है और वो बिजी रहते हैं।

डांस कराएं

बच्चों को घर पर फिजिकली एक्टिव रखने के लिए 10-15 मिनट के लिए उनके पसंदीदा गानें चलाकर डांस कराएं। डांस एक तरह से कार्डियो एक्सरसाइज है, जो बच्चों को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: बच्चे के शरीर पर दाने निकलें तो कैसे पहचानें खसरा है या चिकनपॉक्स? डॉक्टर ने समझें दोनों में फर्क

योगा और स्ट्रेचिंग कराएं

घर के अंदर बच्चों को फिजिकली एक्टिव और हेल्दी रखने के लिए योगा और स्ट्रेचिंग भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, बालासन और बटरफ्लाई पोज कराएं। इनको करने से बच्चों के शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है और वे शांत रहते हैं।

निष्कर्ष

हीटवेव के दौरान बच्चों को घर के अंदर एक्टिव और हेल्दी रखने के लिए इंडोर ऑब्स्टेकल कोर्स बनाएं, ट्रेजर हंट खेलें, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, योगा और स्ट्रेचिंग जैसी एक्टिविटीज कराएं। इसके अलावा, उनको हाइड्रेट रखें। ऐसा करना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बच्चों को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

    बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उनको नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से युक्त बादाम, अखरोट, अंडे, दही, ओट्स, चीला, स्मूदी और केला खिलाएं।
  • बच्चों को फिजिकली एक्टिव रखने के क्या फायदे हैं?

    बच्चों के फिजिकली एक्टिव रहने से हड्डियों और मांसपेशियों को मजूबत रखने, वजन को नियंत्रित रखने, स्ट्रेस कम करने, पढ़ाई में फोकस बढ़ाने, ब्रेन को एक्टिव रखने, स्ट्रेस को कम करने और स्किल्स को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।  

Read Next

NICU से छुट्टी के बाद ROP स्क्रीनिंग छोड़ना पड़ सकता है भारी, प्रीमैच्योर शिशुओं की आंखों पर पड़ सकता है असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 19, 2026 20:02 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 19, 2026 20:02 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 19, 2026 20:02 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Varnit Yadav

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content