Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Expert

बच्चों को खिलाएं ये खास बेरी Sea Buckthorn, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Sea Buckthorn Benefits For Kids in Hindi: बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आप अपनी डाइट में सी बकथॉर्न शामिल कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसे खिलाने के क्या फायदे हैं- 

Sea Buckthorn Benefits For Kids in Hindi: बढ़ते बच्चों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स जरूरी होता है। विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। बच्चों को संतुलित आहार देने के साथ उनकी डाइट में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी शामिल करने चाहिए, जो उनके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो। इस फूड्स में सी बकथॉर्न भी शामिल है। इसे हिमालय का पवित्र फल के रूप में भी जाना जाता है, जो एक चमकीले नारंगी बेरी होते हैं। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3, -6, -7, और -9 फैटी एसिड और कई मिनरल्स जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। ऐसे में आइए डाइटिशियन गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) से जानते हैं कि बच्चों के लिए सी बकथॉर्न के क्या फायदे हैं? (What are the health benefits of sea buckthorn)

बच्चों के लिए सी बकथॉर्न के फायदे - Benefits Of Sea Buckthorn For Kids in Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाएं

सी बकथॉर्न विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बच्चों की इम्यूनिटी पावर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। यह बच्चों को होने वाले इंफेक्शन, सर्दी और फ्लू से लड़ने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए स्ट्रॉबेरी मिल्क: एक सेहतमंद व‍िकल्‍प या सिर्फ एक मीठा ड्रिंक है? एक्‍सपर्ट से जानें

स्किन को हेल्दी रखें

सी बकथॉर्न में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड आपके बच्चे की स्किन को चमकदार और हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसका सेवन बच्चों में ड्राई स्किन, एक्जिमा और अन्य स्किन से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करता है, जो सेंसिटिव स्किन वाले बच्चों के लिए फायदेमंद होता है।

पाचन को बढ़ावा दें

सी बकथॉर्न फाइबर से भरपूर होता है, जो आपके पाचन को बेहतर रखता है और मल त्याग को आसान बनाता है। यह इन बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें अक्सर कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्या होती है।

आंखों को हेल्दी बनाए

सी बकथॉर्न बीट-कैरोटीन से भरपूर होता है, जो आपके बच्चों की आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसका सेवन आंखों में होने वाले सूखेपन और थकान जैसी समस्याओं को रोकने और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सिरप में मौजूद चीनी बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है? डॉक्टर से जानें

sea buckthorn benefits

बच्चों को सी बकथॉर्न कैसे दें?

बच्चों को आप सी बकथॉर्न कई तरीके से खिला सकते हैं जैसे-

  1. सी बकथॉर्न जूस: सी बकथॉर्न जूस को आप पानी, नारियल पानी या सेब और संतरे के जूस में मिलाकर अपने बच्चे को पिला सकते हैं।
  2. स्मूदी:सी बकथॉर्न के पल्प या जूस को आप केले, आम या बेरी जैसे फलों के साथ स्मूदी में मिलाकर दे सकते हैं। इसे दही या दूध के साथ मिलाकर पीने से इसका तीखापन कम होता है और पोषक तत्व भी बढ़ता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी भी तरह की एलर्जी, जैसे कि चकत्ते, रैशेज, पेट खराब होने या सांस लेने में समस्या से बचने के लिए आप बच्चे को ये कम मात्रा में देना शुरू करें।
  • अगर आपके बच्चे को एलर्जी या स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्याएं हैं तो सी बकथॉर्न देने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।
  • इसके पोषक तत्वों के फायदे को जानते हुए बच्चों को इसे ज्यादा मात्रा में देने से बचें, ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचाया जा सके।

निष्कर्ष

सी बकथॉर्न एक सुपरफूड है, जो बच्चों के सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिल सकता है। लेकिन, बच्चों को इसे सीमित मात्रा में देने की कोशिश करें और हमेशा उनकी डाइट में कोई नया फूड शामिल करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या रोज मुरमुरा खाया जा सकता है? जानें ज्यादा खाने के नुकसान और किन लोगों को सेवन से बचना चाहिए

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 20, 2025 11:25 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Apr 20, 2025 11:25 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content