Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Expert

क्या रोज मुरमुरा खाया जा सकता है? जानें ज्यादा खाने के नुकसान और किन लोगों को सेवन से बचना चाहिए

मुरमुरा खाने के नुकसान: मुरमुरा हम में से कई लोगों का नाश्ता है तो कुछ लोगों के लिए शाम का स्नैक्स। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिससे पेट भरा रहता है और शरीर को तमाम फायदे मिलते हैं। लेकिन, क्या इसे रोज खाना फायदेमंद है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

मुरमुरा खाने के नुकसान: मुरमुरा, हम भारतीयों का देसी नाश्ता है। भूख छोटी हो या बड़ी, आप सुबह से लेकर शाम के नाश्ते तक में मुरमुरा खा सकते हैं। मुरमुरे को लोग कई प्रकार से खाते हैं। कुछ लोग मुरमुरे को दूध के साथ खाते हैं तो कुछ लोग इसे भेल और नमकीन के रूप में खाते हैं। दरअसल, इसकी खास बात यह है कि इसे खाने से आपका पेट जल्दी भर जाता है। साथ ही यह आपका मेटाबॉलिज्म तेज करने में भी मददगार है जिससे आंतों की गति में तेजी आती है और फिर वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा इसे खाने के बाद आपको बेकार की भूख नहीं लगेगी। साथ ही आप क्रेविंग से भी बचे रहेंगे। इस प्रकार से वेट लॉस करने वाले लोगों से लेकर मसल बिल्डिंग करने वालों तक के लिए मुरमुरा खाना फायदेमंद है। लेकिन, समझने वाली बात यह कि कारण चाहे जो हो क्या रोज मुरमुरा खाना फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से Ms.Veena V, Chief Clinical Dietician, Aster Whitefield Hospital, Bengaluru

क्या रोज मुरमुरा खाया जा सकता है-Can puffed rice be eaten every day?

Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician बताती हैं हां, एक व्यक्ति अपने संतुलित आहार के हिस्से के रूप में रोजाना मुरमुरे का सेवन कर सकता है। इसमें कैलोरी कम होती है और यह पचने में आसान होता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाना जरूरी है। क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। मुरमुरे का फाइबर आपके शरीर से पानी को सोख सकता है और ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कई बार कुछ समस्याओं की वजह बन सकता है।

बहुत ज्यादा मुरमुरे खाने के क्या नुकसान हैं-What are the disadvantages of eating too much puffed rice?

डायटीशियन वीणा कहती हैं कि ज्यादा मुरमुरा खाने से आपको कुछ नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। जैसे कि ज्यादा मुरमुरा खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है। मुरमुरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है क्योंकि यह पचने में आसान होता है और जल्दी से खून में अवशोषित हो जाता है। यह बदले में किसी व्यक्ति के ब्लड शुगर लेवल में अचानक या तेजी से वृद्धि का कारण बन सकता है। इसलिए, विशेष रूप से डायबिटीज (diabetes patients should avoid murmura) के रोगियों के लिए, मुरमुरे का सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है। मुरमुरे हल्के और कम कैलोरी वाले होते हैं लेकिन इनमें कोई पोषक तत्व नहीं होते। मुरमुरे में शरीर के लिए कई जरूरी पोषक तत्व, प्रोटीन, खनिज आदि नहीं होते हैं। इसलिए इसे आहार के मुख्य भाग के रूप में खाने से व्यक्ति समय के साथ कमजोर हो सकता है और उनमें न्यूट्रिशन की कमी हो सकती है।

puffed rice side effects in hindi

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए दूध के साथ खाएं मुरमुरे, कम होने लगेगी शरीर में जमा चर्बी

मुरमुरा खाने के अन्य नुकसान-Murmura side effects in hindi

गैस की समस्या हो सकती है

ज्यादा मुरमुरा खाने से आपको एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब आप ज्यादा मुरमुरा खाते हैं तो शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है और फाइबर पचाने के लिए पेट को ज्यादा पानी चाहिए होता है। ऐसे में खाना सही से नहीं पच पाता है जिससे गैस व एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर मुरमुरा सही से नहीं पचता तो आपको सीने में जलन और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इसलिए अगर आप मुरमुरा ज्यादा खाते हैं तो आपको ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि यह अच्छी तरह से पच जाए और कोई अन्य समस्या न हो।

इसे भी पढ़ें: मुरमुरे खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें ज्यादा मुरमुरे खाने के नुकसान

वजन बढ़ सकता है

ज्यादा मुरमुरा खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। दरअसल, मुरमुरा हाई फाइबर से भरपूर तो है लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी ज्यादा होती है। इससे आपका वजन बढ़ भी सकता है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं तो आपको इस बारे में सोचना चाहिए और मुरमुरा के सेवन को कंट्रोल करना चाहिए। इससे आपका वजन कंट्रोल रहता है। मुरमुरा खाने से आपके साथ ऐसा भी हो सकता है कि आपको बार-बार भूख लगे और ज्यादा खा लें जिससे आपका वजन बढ़ सकता है। इसमें कम फाइबर और प्रोटीन की मात्रा होने के कारण, मुरमुरे लंबे समय तक तृप्ति प्रदान नहीं करते हैं। इससे बार-बार भूख लग सकती है, जो अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ संतुलित न होने पर ज्यादा खाने और संभावित वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

Read Next

घी या बटर, पथरी में क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें किडनी पर इन दोनों का असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 19, 2025 18:00 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Apr 19, 2025 18:00 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content