
मक्की की रोटी खाने के नुकसान: मक्के की रोटी हम सभी के घरों में अक्सर बनाई और खाई जाती है। इस रोटी को खोने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो कि मोटे अनाजों से भरपूर चीजों का सेवन पसंद करते हैं। इतना ही नहीं यह रोटी वेट लॉस करने वालों के लिए भी फायदेमंद है और जो लोग अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक रहते हैं उनके लिए भी इसका सेवन कई बीमारियों से बचाने वाला है। लेकिन, किसी चीज को लेकर अगर खाने के फायदे हैं तो कुछ के नुकसान भी हैं। जैसे कि मक्के की रोटी खाने के बाद कुछ लोग गैस की शिकायत करते हैं। लेकिन, क्या ऐसा सच में होता है। मक्की की रोटी से सच में गैस बनती है? जानते हैं इस बारे में Ms. Satavisha Basu, Senior Dietician, Narayana Hospital, Howrah
इस पेज पर:-
मक्की की रोटी खाने से गैस बनती है क्या-Does eating makki ki roti cause gas?
डाइटिशियन बसु कहती हैं कि मक्की की रोटी, मक्के के आटा से बनती है जो कि शरीर को एनर्जी देने के साथ आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। मक्की का आटा, ग्लूटेन फ्री डाइट है पर इसमें FODMAPs (fermentable oligo di monosaccharides and polyols) भी है जिस वजह से बहुत से लोग इसे सही से पचा नहीं पाते और फिर गैस व ब्लोटिंग की समस्या होती है। इसके अलावा मक्के की रोटी में फाइबर (सैलूलोज) होता है जिसे पचाना पेट के लिए आसान नहीं होता है और इससे भी गैस की दिक्कत हो सकती है।
होता यह है कि मक्की का आटा पेट के बैक्टीरिया द्वारा फर्मेंटेट नहीं होता और न ही डाइजेस्टिव एंजाइम्स इन्हें पूरी तरह से पचा पाते हैं। इसे पचाने के लिए पेट ज्यादा से ज्यादा एसिड प्रड्यूस करता है जिससे गैस की दिक्कत बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: ज्वार की रोटी या मक्के की रोटी, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट का राय
किन लोगों को मक्के की रोटी नहीं खानी चाहिए-Who should avoid makki ki roti?
जिन लोगों का पाचन क्रिया कमजोर है या जिन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उन्हें मक्के की रोटी खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर करना चाहिए या फिर अगर आपको पहले से ही गैस व एसिडिटी की दिक्कत रहती है तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा जिन्हें लिवर, किडनी, आंतों से जुड़ी या कोई भी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोग है उन्हें मक्के की रोटी पचाने में मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों की गॉलब्लैडर की सर्जरी हुई है उन लोगों को भी मक्के की रोटी खाने से बचना चाहिए।

साथ ही जिन लोगों को मक्के से एलर्जी है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। साथ ही ध्यान देने वाली बात यह भी है कि मक्के की रोटी ज्यादा खाने से शुगर बढ़ सकता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को मक्के की रोटी खाने से बचना चाहिए।
मक्के की रोटी खाने के नुकसान-Makki ki roti side effects
पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं
मक्के की रोटी खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है क्योंकि जब यह अच्छी तरह से नहीं पचता है तो बदहजमी, गैस की समस्या, अपच और कब्ज की दिक्कत का कारण बन सकती है। अगर आप इसे रात में खा लें तो आपका पेट पूरी रात इसे पचाने में लगा देती है जिससे नींद के साथ पाचन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं।
ब्लड शुगर बढ़ा सकता है
मक्के की रोटी ब्लड शुगर बढ़ाने की वजह बन सकती है इसलिए शुगर सेंसिटिव लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत रहती है उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए। तो अगर आपको शुगर से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो ज्यादा मात्रा में मक्के की रोटी खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट महिलाएं सर्दियों में मक्की की रोटी खा सकती हैं? डॉक्टर से जानें यह फायदेमंद या नुकसानदायक
इसलिए जरूरी है कि आप संतुलित मात्रा में ही मक्के की रोटी खाएं, ज्यादा खाने से आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा एक दिन में 2 मक्के की रोटी खाएं, इससे ज्यादा खाया तो आपको पचाने में दिक्कत हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
FAQ
क्या मक्के का आटा रोज खा सकते हैं?
मक्के का आटा रोज खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपको खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है या फिर एलर्जी आदि की समस्या भी परेशान कर सकती है। हफ्ते में 1 से 3 बार मक्के का आटा खाएं लेकिन, ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें।क्या मकई की रोटी गेहूं की रोटी से बेहतर है?
मकई की रोटी गेहूं की रोटी से बेहतर है क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा है जबकि गेहूं की रोटी में फाइबर नहीं है। लेकिन, इन दोनों का ही ज्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।मक्का गर्म है या ठंडा?
मक्के के रोटी की तासीर गर्म होती है और इसलिए इसे सर्दियों में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। गर्मियों में इसे खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर की गर्मी बढ़ सकती है। इसके अलावा जिन लोगों का पेट गर्म रहता है उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 18, 2025 17:41 IST
Published By : Pallavi Kumari