मुरमुरे खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें ज्यादा मुरमुरे खाने के नुकसान

मुरमुरे की सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए हानिकारक भी है। जानते हैं इसके फायदे और नुकसान....
  • SHARE
  • FOLLOW
मुरमुरे खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें ज्यादा मुरमुरे खाने के नुकसान


मुरमुरा चावल से तैयार होने वाला खाद्य पदार्थ है, जिसे लोग पफ्ड राइस या कुरमुरा के नाम से भी पहचानते हैं। मुरमुरे को घर में बेहद आसानी से और कम समय में तैयार किया जा सकता है। बता दें कि यह सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। अगर इसके पौष्टिक तत्वों की बात की जाए तो मुरमुरे के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, फैट, उर्जा, कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं इसके अंदर विटामिन बी, मिनरल, कैल्शियम आदि भी भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मुरमुरे के सेवन से सेहत को क्या-क्या लाभ होते हैं। साथ ही इसके उपयोग और नुकसान के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल (Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

मुरमुरे के फायदे

बता दें कि मुरमुरे के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...

1 - पेट की समस्या को करें दूर

बता दें कि मुरमुरे के सेवन से पेट की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। मुरमुरे के अंदर डाइटरी फाइबर मौजूद होता है जो न केवल पाचन क्षमता में सुधार लाता है बल्कि पाचन क्रिया के कार्यों को सुचारु रुप से करने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति कब्ज की समस्या से परेशान है या पेट में दर्द से परेशान है तो वह मुरमुरे के सेवन से अपने इस समस्या को भी दूर कर सकता है।

2 - हड्डियों को बनाएं मजबूत

मुरमुरे हड्डियों को मजबूत करने में आपके बेहद काम आ सकता है। मुरमुरे के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम मौजूद होता है जो न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि जोड़ों का दर्द और जोड़ों से संबंधित समस्या से भी राहत दिलाने में बेहद मददगार है। ऐसे में हड्डियों को मजबूती के लिए आप मुरमुरे को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मी को दूर करेगा मुरमुरे का शरबत, जानें इसे पीने के 9 फायदे और रेसिपी

3 - इम्यूनिटी को बढ़ाएं

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मुरमुरे आपके बेहद काम आ सकता है। मुरमुरे के अंदर भरपूर मात्रा में फाइटोकेमिकल्स, मिनरल्स और विटामिंस मौजूद होते हैं। जो न केवल कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं बल्कि शरीर को कई संक्रमण से बचाव में भी उपयोगी हैं।

4 - ऊर्जा को बढ़ाएं

ऊर्जा को बढ़ाने में मुरमुरा आपके बेहद काम आ सकता है। मुरमुरे के अंदर भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है जो ना केवल कार्ब्स को ग्लूकोज में बदलता है बल्कि शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में उपयोगी है। ऊर्जा को बढ़ाने में मुरमुरे की मदद ले सकते हैं।

5 - मोटापे को करें नियंत्रित

जो लोग अपने अधिक वजन से परेशान हैं उन्हें बता दें कि इसके पीछे कारण है अधिक कैलोरी। ऐसे में एक्सपर्ट्स वजन कम करने के लिए लो कैलरी फूड को अपनी डाइट में जोड़ने की सलाह देते हैं। बता दें कि उनके अंदर लो कैलोरी मौजूद होती है। ऐसे में यह न केवल वजन कम करने में उपयोगी है शरीर को कई समस्याओं से दूर करने में भी मददगार है।

6 - दिमाग होता है तेज

मुरमुरे के अंदर न्यूरोट्रांसमीटर पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो ना केवल मस्तिष्क के विकास में मदद करते हैं बल्कि यह दिमाग की तंत्रिका को उत्तेजित करने में भी मददगार हैं। ऐसे में अगर आप दिमाग को तेज करना चाहते हैं तो मुरमुरे का सेवन कर सकते हैं।

7 - ब्लड प्रेशर को करें संतुलित

मुरमुरे के अंदर सोडियम की मात्रा कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से न केवल ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी बचा जा सकता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि मुरमुरे के सेवन से दिल से संबंधित समस्याएं भी दूर रहती हैं।

इसे भी पढें- कम समय में बनने वाले ये 7 हेल्दी इंडियन कंफर्ट फूड हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, डाइट में जरूर करें शामिल

मुरमुरे का उपयोग

आमतौर पर लोग मुरमुरे से भेलपुरी बनाकर खाते हैं। इससे अलग लोग मुरमुरे और गुड़ की चिक्की या मुरमुरे को दूध और चीनी के साथ भी खा सकते हैं। शुगर से ग्रस्त लोग चिक्की या मुरमुरे के दूध का सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

मुरमुरे से होने वाले नुकसान

किसी भी चीज अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसा ही कुछ मुरमुरे के साथ भी है। अगर मुरमुरे का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है जानते हैं अधिक मात्रा में मुरमुरे का सेवन करने से होने वाले नुकसान...

1 - मुरमुरे के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति लंबे समय तक इसका ज्यादा सेवन कर लें तो उसके शरीर में पथरी की समस्या यानी किडनी स्टोन की समस्या हो सकती हैं।

2 - ध्यान दें कि मुरमुरे के अंदर कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी ज्यादा होती है। ऐसे में जो लोग इसका अधिक सेवन करते हैं वह मधुमेह के जोखिम को और बढ़ा सकते हैं।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि मुरमुरे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन इसकी अधिकता सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करना सही है। इसलिए इसमें हमने आपको मुरमुरे का उपयोग भी बताया है। ऐसे में आप उन उपयोगों को अपनाकर मुरमुरे को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं या कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं तो अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले यह अपनी डाइट में मुरमुरे को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read More Articles on healthy diet in hindi

Read Next

पोर्क (Pork) खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें किन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए पोर्क

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version