चुकंदर दही और चावल एकसाथ खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें खाने का तरीका

चुकंदर, दही और चावल एकसाथ खाने से सेहत को कई तरीकों से फायदे मिलते हैं। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इसकी रेसिपी और खाने के तरीकों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
चुकंदर दही और चावल एकसाथ खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें खाने का तरीका


सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। स्वस्थ और बैलेंस डाइट लेना आपको हेल्दी रखने में काफी मदद करती है। चुकंदर, दही और चावल को एकसाथ खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। इस डाइट को लेने से शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है और शरीर पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करता है। यह डिश कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आइये डाइटिशियन कनक गुरनानी से जानते हैं चुकंदर, दही और चावल साथ में खाने के फायदे। 

कैसे बनाएं ये डिश? 

  • इस डिश को बनाने के लिए आपको एक कप पके हुए चावल, आधा कप खीरा, आधा चम्मच चुकंदर और एक हरी मिर्च लेनी है। 
  • इसके बाद आपको थोड़ा नमक, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच जीरा पाउडर और एक कप दही लेनी है। 
  • अब आधा कप अनार, 2 चम्मच धनिया लेना है। 
  • अब आपको तड़का लगाने के लिए एक चम्मच तेल, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा और 10 करी पत्ते लेने हैं। 
  • सभी सामाग्रियों को एकसाथ जुटाकर इसमें उपर से तड़का लगा दें। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kanak Gurnani (@kanak_gurnani)

चुकंदर दही और चावल खाने के फायदे 

  • चुकंदर दही और चावल खाने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम होता है। 
  • इसे खाने से आपकी पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं और मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहता है। 
  • इसे खाने से त्वचा हेल्दी साबित होता है। 
  • इसे खाने से शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है। 
  • यह डिश आपकी आंतों को दुरुस्त रखने के साथ ही मलत्याग में होने वाली कठिनाई को कम करती है। 

चुकंदर दही और चावल खाने का तरीका 

  • चुकंदर दही और चावल खाने के लिए आपको इन सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर खाना चाहिए। 
  • इसके अलावां आप चावल में दही मिलाने के बाद चुकंदर को कद्दूकस करके उपर से डाल सकते हैं। 
  • आप चाहें तो दही में चुकंदर डालकर उसे अच्छे से मिलाकर चावल पर रखकर भी खा सकते हैं। 

Read Next

एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer