Expert

सफेद कांजी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसकी आसान रेसिपी

कांजी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कांजी चावल से भी बनती है? आइए इसे पीने से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद कांजी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसकी आसान रेसिपी


कांजी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आपने गाजर और चुकंदर से बनने वाली लाल रंग की कांजी जरूर पी होगी। आजकल सोशल मीडिया पर भी इस लाल कांजी से शरीर को होने वाले फायदे और इसे बनाने की रेसिपी वाले कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, आज के इस आर्टिकल में हम लाल नहीं, बल्कि सफेद कांजी पर बात करेंगे। जी हां, सफेद रंग की कांजी को चावलों की मदद से बनाया जाता है। सफेद कांजी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इन लाभों के बारे में न्यूट्रिशनिस्ट अर्जिता सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने सफेद कांजी बनाने की रेसिपी भी बताई है। अगर आप सफेद कांजी के बारे में नहीं जानते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़कर आप शरीर को होने वाले फायदे और इसे बनाने कि रेसिपी दोनों के बारे में जान जाएंगे। आइए इस हेल्दी और टेस्टी चीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सफेद कांजी कैसे बनती है?

सफेद कांजी बनाने के लिए आपको सबसे पहले बने हुए चावलों को एक पैन में  रात भर या 8 से 10 घंटे तक भिगोकर रखना है। सुबह इस पानी के अंदर नमक, दही, कटे हुए प्याज और मिर्च को मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। अब आपको इस कांजी में छौंक लगाना है। इसके लिए गैस पर एक चमचा रखें। इसमें सरसों का तेल, एक चुटकी हींग, सरसों के दाने, करी पत्ते और जीरे को डालें। जब यह तेल आवाज करने लगे, तो इसे कांजी में मिला दें। आपको इस सफेद कांजी का सेवन खाली पेट करना है। आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ᴀʀᴊɪᴛᴀ ꜱɪɴɢʜ | Nutritionist (@we_nourish)

सफेद कांजी का सेवन करने से शरीर को ढेरों फायदे होते हैं

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

सफेद कांजी के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। कांजी में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह विटामिन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे शरीर को मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचाया जा सकता है।  

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

कांजी में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह पाचन-तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। इससे पाचन संबंधी कई कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होती है वीगन डाइट, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

फर्मेंट होने के बाद चावल की कांजी एक नेचुरल प्रोबायोटिक बन जाती है। इससे पाचन और गट हेल्थ दोनों को ही फायदा होता है। ऐसे में कांजी का सेवन करने से आंतों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।

white kanji

स्किन के लिए फायदेमंद

जैसा हमने आपको बताया कि सफेद कांजी में विटामिन-सी और एंथोसायनिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। कांजी में बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं।

मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट

जैसा हमने आपको बताया कि कांजी को प्रोबायोटिक माना जाता है। यह गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, वजन भी रहेगा कंट्रोल

कांजी के सेवन से शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। आप लाल और सफेद में से कोई भी कांजी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कांजी को सुबह खाली पेट ही पीएं। यह सर्दियों में सुपरफूड की तरह काम करती है।  

Read Next

सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं के लिए घर पर बनाएं इम्यूनिटी बूस्टिंग आइस क्यूब्स, जानें रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version