What Is The Right Way To Consume Rice: पूर्वी भारत से लेकर दक्षिणी भारत में लोग चावल का सेवन रोज करते हैं। यह कई लोगों के लिए उनके एक मील का हिस्सा जरूर होता है। इसलिए चावल को भी रोटी जितना महत्व दिया जाता है। वहीं कई लोगों का मानना होता है कि ताजे चावल सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। तो वहीं कुछ लोग ठंडे और बासी चावल को ज्यादा महत्व देते हैं। लेकिन दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर है? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रीशनिस्ट दीपिका जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। तो आइये लेख के माध्यम से जाने इस प्रश्न का उत्तर।
ताजे चावल या ठंडे चावल, दोनों में क्या ज्यादा बेहतर हैं? Fresh Rice or Cold Rice Know Which Is Better For Health
एक्सपर्ट के मुताबिक ताजे चावल के बजाय ठंडे चावल सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चावल को ठंडा करने से इसमें स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती हैं। जो हमारी गट हेल्थ के लिए आवश्यक कंपाउंड माना जाता हैं। इससे गट बैक्टीरिया को खाना ठीक से पचाने में मदद मिल पाती हैं। इसके अलावा जब चावल को ठंडा करके खाया जाता है, तो यह शरीर में कैलोरी भी कम सोखते हैं।
किस तरह करना चाहिए सेवन? What Is The Right Way To Consume Rice
चावल बनने के बाद इसे गरमागरम खाने के बजाय ठंडा करके खाना चाहिए। जब चावल हल्के ठंडे हो जाए, तो इसे 6 से 8 घंटे फ्रीज में रखने के बाद ही सेवन करना चाहिए। इससे चावल के पोषक तत्व भी ज्यादा बढ़ते हैं।
इसे भी पढ़ें- फर्मेंटेड चावल खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका
चलिए अब जानते हैं सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है चावल का रोज सेवन करना
पाचन के लिए फायदेमंद- Good For Digestion
चावल में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। साथ ही इसमें गुड बैक्टीरिया भी होते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते हैं। चावल में स्टार्च की मात्रा होने से यह पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद है। इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
शरीर में एनर्जी बनी रहती है- Stay Energetic
चावल में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए जरूरी है। चावल पचने में भी आसान होते हैं, जिससे शरीर को ज्यादा एनर्जी मिल पाती है।
इसे भी पढ़ें- क्या सेहत के लिए नुकसानदायक है बचे हुए चावल खाना? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
बहुत ज्यादा हैवी फील नहीं होता
चावल में ज्यादा वजन नहीं होता है। इसलिए इसके सेवन के बाद भारी महसूस नहीं होता है। चावल जल्दी भी पच जाते हैं, इसलिए इसके सेवन के बाद पेट में भारीपन महसूस नहीं होता है।
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा का सेवन करते हैं, तो रोज चावल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से बात जरूर करें। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी साझा की हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी पाने के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
View this post on Instagram