गर्मी को दूर करेगा मुरमुरे का शरबत, जानें इसे पीने के 9 फायदे और रेसिपी

गर्मियों में मुरमुरे का शरबत पीने से गर्मी तो दूर होती ही है साथ ही डिहाइड्रेशन की परेशानी भी दूर होती है। इसे दिन में 1 गिलास पिया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी को दूर करेगा मुरमुरे का शरबत, जानें इसे पीने के 9 फायदे और रेसिपी


पफ्ड राइस जिसे हिंदी में मुरमुरे कहा जाता है। यह चावल से तैयार हुआ एक खाद्य पदार्थ है। यह एशिया व पश्चिम के देशों में अधिक प्रयोग में लाया जाता है। मुरमुरे में प्रोटीन, फाइबर, मैंग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, थियामिन, नियासिन आदि पोषक तत्त्व पाए जाते हैं, इसलिए ये सेहत के लिए फायदेमंद है। भारतीय घर हों, पश्चिम के घर, मुरमुरे को एक सेहतमंद स्नैक के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। मुरमुरे की चाट, भेलपूरी, पोहा झालपूरी आदि आपने खाए होंगे। लेकिन क्या आपने मुरमुरे का शरबत पिया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में मुरमुरे का शरबत पीने के क्या फायदे और साथ ही बताएंगे कि आप इस शरबत को कैसे बना सकते हैं। ऑर्गेनिक इंडिया में आयुर्वेदिक कंसल्टेट डॉ. निशा थलवाल ने इस बारे में जानकारी दी। 

Inside2_murmurekasharbatbenefits

मुरमुरे में मौजूद पोषक तत्त्व

  • कैलोरी  (402cal)
  • कोलसेट्रॉल ( 0mg)
  • कार्बोहाइड्रेट्स (90gr)
  • प्रोटीन ( 6gr)
  • आयरन (31.7mg)
  • नियासिन (4.1mg)
  • थियामिन (0.21 mg)

मुरमुरे का शरबत पीने के फायदे

1. शरीर को रखे ठंडा

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर गांवों में आज भी मुरमुरे का शरबत प्रयोग में लाया जाता है। अक्सर जब कोई मेहमान बाहर आता है तो उसे सबसे पहले यह शरबत पिलाया जाता है। ताकि गर्मी दूर हो। डॉ. निशा थलवाल का कहना है कि मुरमुरे को पाउडर फॉर्म में प्रयोग करके भी इसका शरबत बनाया जा सकता है। यह बॉडी हीट को कम करता है। तो वहीं, शरीर में पानी की मात्रा भी ठीक रहती है। पानी की कमी पूरी होती है।  गर्मी में इसका सेवन अधिक फायदेमंद है। 

2. ऊर्जा का अच्छा स्रोत

डॉ. निशा थलवाल का कहना है कि मुरमुरा (Puffed Rice) कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, इसलिए यह शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है। अक्सर इंसान जब थका हुआ बाहर से आता है तब इसका एक गिलास शरबत पीने से इंस्टैंट एनर्जी मिलती है। पानी और शरबत मिलकर गर्मी को तो दूर करते ही हैं, साथ ही शरीर की थकान दूर करते हैं और ऊर्जा को बढ़ाते हैं। 

3. कब्ज में मददगार

कोरोना के समय में लोग घर में हैं। ऐसे में वजन भी बढ़ रहा है। जिस वजह से फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से कब्ज की समस्या सामने आ रही है। इस समस्या से निपटने के लिए मुरमुरे का सेवन सही विकल्प है। डॉ. निशा का कहना है कि मुरमुरे में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जिससे कब्ज में मदद मिलती है। मुरमुरा खाने से कब्ज की परेशानी दूर होती है। इसे शरबत या लड्डू किसी भी रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है। शरीर में जरूरी पोषक तत्त्वों की कमी पूरी होती रहती है। 

Inside5_murmurekasharbatbenefits

इसे भी पढ़ें : झड़ते बालों से हैं परेशान तो गर्मी में जरूर पिएं बेल का शरबत, Rujuta Diwekar से जानें इसके 5 फायदे

4. वजन करे कम

मुरमुरे में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। इसलिए धीरे-धीरे पचता है। इसे खाने से पूरे दिन भूख नहीं लगती और जिससे वजन नहीं बढ़ता। डॉक्टर का कहना है कि मुरमुरा वजन कम करने का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से पूरे दिन भूख नहीं लगती। खाने की क्रेविंग्स कम होती हैं। इस वजह से वजन कम होता है। 

Inside3_murmurekasharbatbenefits

5. इम्युनिटी करे मजबूत

मुरमुरे में जरूरी विटामिन, मिनरल आदि होते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। कोरोना के समय में इम्युनिटी को बढ़ाना जरूरी है। ताकि बीमारियों से बचा जा सके। इसे शरबत के रूप में पिया जा सकता है। इसमें सत्तू मिलाकर इसके टेस्ट को बढ़ाया जा सकता है। 

6. हड्डियां करे मजबूत

डॉ. निशा थलवाल का कहना है कि मुरमुरा विटामिन डी का अच्छा स्रोत है और इसमें कैल्शियम अधिक मात्रा में होता जो हड्डियों को मजबूती देता है। साथ ही जोड़ों के दर्द के लिए भी फायदेमंद है। हड्डियों की मजबूती के लिए मुरमुरे का सेवन सही चुनाव है। आजकल हड्डियों की कमजोरी एक आम बीमारी बनकर सामने आ रही है, ऐसे में इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसे भी पढें : खूबसूरत और हेल्दी त्वचा के लिए 8 स्किन केयर सीक्रेट्स

Inside4_murmurekasharbatbenefits

7. त्वचा के लिए फायदेमंद

मुरमुरा खाने से त्वचा रोग भी दूर रहते हैं। मुहांसे, जलन आदि की परेशानी दूर रहती है। कई लोग मुरमुरे का पाउडर भी प्रयोग में लाते हैं। यह त्वचा को मुलायम बनाते हैं। गर्मी के दिनों में इसके सेवन से त्वचा संबंधी अनेक समस्याएं दूर रहती हैं। 

8. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को पाचन संबंधी परेशानिां होती हैं, उनके लिए यह अधिक फायदेमंद हैं। मुरमुरे का शरबत पीने से खाना ठीक से पचता है। इसमें फाइबर का मात्रा अच्छी होती है। इसलिए यह पाचन के लिए फायदेमंद है। 

9. बीपी की परेशानी को करे कम

मुरमुरे का शरबत पीने से ब्लड पेशर की समस्या से बचा जा सकता है। इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, जिससे बीपी कंट्रोल रहता है। बीपी की परेशानी कई बार गंभीर रोगों को जन्म देती है, इसलिए इसे नियंत्रित करना जरूरी है। मुरमुरे का उचित मात्रा में सेवन करना जरूरी है ताकि बीपी की परेशानी को नियंत्रित किया जा सके।

inside1_HighBP 

एक दिन में कितना पीएं मुरमुरे का शरबत

डॉ. निशा थलवाल का कहना है कि मुरमुरे का शरबत एक दिन में ज्यादा नहीं पीना चाहिए। इसे दिन में एक गिलास पीया जा सकता है। इस एक गिलास शरबत पीने से ज्यादा फायदे मिलते हैं। 

मुरमुरे का शरबत बनाने की रेसिपी

मुरमुरे का शरबत बनाने के लिए 1 गिलास पानी, एक मुट्ठी मुरमुरा और आधा चम्मच चीनी व सत्तू मिलाएं। इस तरह आपका मुरमुरे का शरबत तैयार है।  अगर आपको मुरमुरा ऐसे ही पानी में नहीं मिलाना है तो मुरमुरे का पाउडर भी प्रयोग में ला सकते हैं। इस तरह मुरमुरे का शरबत पीने से शरीर की गर्मी दूर होती है। गर्मा के मौसम में इसे पीने से गर्मी से राहत मिलती है। इसे अक्सर लोगों को पीने के लिए दिया जाता है। 

मुरमुरे का शरबत पीने के नुकसान

डॉ. निशा का कहना है आयुर्वेदिक दृष्टि से अधिक मुरमुरा खाने के निम्न नुकसान हैं। 

  • मुरमुरे का अधिक सेवन वात और कफ बढ़ाता है। 
  • इसके ज्यादा सेवन से स्किन ड्राई होती है। 
  • मुरमुरा डायबीटीज का कारण बनता है। क्योंकि इससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है। 
  • मुरमुरा ज्यादा खाने से वजन बढ़ता है। मुरमुरे में कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे मोटापा बढ़ता है।

मुरमुरे का सेवन प्राचीन समय से होता आ रहा है। इसे स्नैक के रूप में अधिक प्रयोग में लाया जाता है। ऐसे देश जहां आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं, वहां लोग मुरमुरे को प्रमुख भोजन के रूप में भी खाते हैं। मुरमुरे को कई रूपों में प्रयोग में लाया जाता है। इसका शरबत सेहत के लिए फायदेमंद है।  

Read more Articles on Ayurveda in Hindi 

Read Next

कई रोगों में फायदेमंद है कैमोमाइल तेल, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 6 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version