Expert

गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 5 शरबत, मां और बच्चे दोनों रहेंगे स्वस्थ

Sharbat for Pregnant Women : गर्मियों में धूप, लू और ज्यादा तापमान के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इससे राहत दिलाने में शरबत काफी फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 5 शरबत, मां और बच्चे दोनों रहेंगे स्वस्थ

Sharbat for Pregnant Women : गर्मियों का मौसम प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काफी मुश्किल और चुनौतियों से भरा हुआ है। गर्मी में तेज धूप, लू और ज्यादा तापमान होने के कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसके कारण प्रेग्नेंट महिलाओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे महिलाओं में शारीरिक थकान और चक्कर आने की परेशानी देखी जाती है। यूं तो गर्मी से राहत पाने के कई तरीके हैं, लेकिन देसी नुस्खों की बात ही अलग होती है। आज भी गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए शरबत का सेवन बड़ी मात्रा में किया जाता है। शरबत का सेवन आम लोगों के साथ-साथ मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होता है। इन दिनों जब देश में भयानक गर्मी पड़ रही है, तब हम आपको बताने जा रहे हैं प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेस्ट शरबत के बारे में।

प्रेग्नेंसी में कौन से शरबत पीने चाहिए- Sharbat for pregnant women

1. नींबू का शरबत

गर्मियों में नींबू का शरबत पीने से यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। प्रेग्नेंसी के दौरान नींबू का शरबत पीने से थकान, चक्कर आना और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं। नींबू के शरबत की खटास और खुशबू प्रेग्नेंसी में होने वाली मॉर्निंग सिकनेस को कम करती है। दिल्ली की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह के अनुसार, नींबू में विटामिन सी और डिटॉक्स फेशन के गुण होते हैं। प्रेग्नेंसी में नींबू का शरबत (Nimbu ka Sharbat Peene ke Fayde) पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं नींबू का शरबत

सबसे पहले एक गिलास ठंडे पानी में 1 चम्मच नींबू का रस डालें।

नींबू और पानी के मिश्रण में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में दृष्टि धामी ने भारी डंबल्स के साथ किया वर्कआउट, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना है सेफ?

2. आम का शरबत (आम पन्ना)

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए आम पन्ना का सेवन बड़ी मात्रा में किया जाता है। आम पन्ना में आयरन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान आम पन्ना का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इसके फाइबर के गुण पाचन तंत्रिका के काम को ठीक करके एसिडिटी, गैस और उल्टी की परेशानी दूर होती है। गर्मी की दोपहर में एक गिलास आम पन्ना पीने से प्रेग्नेंट महिलाओं की शारीरिक थकान दूर होती है। आम पन्ना में पोटेशियम और कैल्शियम भी पाया जाता है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है।

आम का शरबत कैसे बनाएं-

2 से 3 पीस कच्चे आमों को पहले पानी में उबाल लें।

उबले हुए कच्चे आम को मसलें, उसमें पुदीना, काला नमक डालें।

आम पन्ना में थोड़ी सी मिठास घोलने के लिए 1 चम्मच गुड़ डालें।

एक बार बनाने के बाद इसे फ्रीज में एक सप्ताह तक स्टोर करके रोजाना पिएं।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है Cervix का हेल्दी रहना, डॉ चंचल शर्मा से जानें इसे हेल्दी कैसे रखें

3. बेल का शरबत

प्रेग्नेंसी के दौरान बेल का शरबत पीने से शरीर को आंतरिक तौर पर ठंडा रखने में मदद मिलती है। बेल के शरबत में फाइबर के गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। बेल फल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह शरीर को संक्रमण से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी बेल का शरबत फायदेमंद है। डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं दोपहर में बेल का शरबत पिएं, तो उन्हें ज्यादा फायदा मिलता है।

बेल का शरबत कैसे बनाएं-

बेल का फल लेकर इसके गूदे को एक बड़े बाउल में निकाल लें।

बेल के गूदे को पानी में मसलें, छानकर एक गिलास में निकाल लें।

अपने स्वादानुसार नमक या गुड़ डालकर बेल के शरबत का लुत्फ उठाएं।

4. सत्तू का शरबत- Sattu ka Sharbat

सत्तू को देसी प्रोटीन भी कहा जाता है। प्रेग्नेंसी में सुबह नाश्ते में सत्तू के शरबत का सेवन करने से शरीर ठंडा और हाइड्रेटेड रहता है। सत्तू में आयरन की अधिकता होती है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खून की कमी (एनीमिया) से बचाव करता है। सत्तू में प्रोटीन भी पाया जाता है, जो होने वाली मां और गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है।

इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई ब्रा में फोन रखने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? जानें इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर

सत्तू का शरबत कैसे बनाएं- Sattu Sharbat Benefits in Pregnancy

एक गिलास ठंडे पानी में 2 से 3 चम्मच सत्तू डालकर घोल लें।

सत्तू के मिश्रण में जीरा पाउडर, काला नमक और नींबू का रस मिलाएं।

आपका सत्तू का शरबत तैयार हो चुका है। इसका सेवन नाश्ते में किया जा सकता है।

5. गुलाब का शरबत- Gulab ka Sharbat

गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को तोड़कर बनाए गए गुलाब के शरबत में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए पाया जाता है। प्रेग्नेंसी में गुलाब का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

कैसे बनाएं गुलाब का शरबत- Recipe of Gulab Sharbat

  • गुलाब के फूलों की ताजा पत्तियों को तोड़कर ग्राइंडर में पीस लें।
  • एक गिलास ठंडे पानी में गुलाब की पीसी हुई पत्तियां और शहद डालें।
  • गुलाब का शरबत तैयार हो चुका है, इसे ठंडा-ठंडा पिएं।

 

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में रोजाना ट्रैवल करना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानिए इसका जवाब

निष्कर्ष

 

प्रेग्नेंसी के दौरान शरबत पीने से शरीर को ठंडक के साथ-साथ कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। शरबत के पोषक तत्व एनीमिया से बचाव करने से लेकर मॉर्निंग सिकनेस तक से राहत दिलाते हैं। ध्यान रहे कि प्रेग्नेंसी में सिर्फ ताजा बनें शरबत का ही सेवन करें। फ्रीज में रखे हुए या लंबे समय से तैयार किए हुए शरबत का सेवन करने से बचें।

FAQ

  • गर्भवती महिला को नींबू पानी पीने से क्या होता है?

    नींबू पानी का स्वाद हल्का खट्टा होता है। प्रेग्नेंसी में नींबू पानी पीने से मॉर्निंग सिकनेस से राहत मिलती है।
  • शरबत कब पीना चाहिए?

    गर्मियों के मौसम में दोपहर के समय 12 बजे से 5 बजे के बीच शरबत पीने की सलाह दी जाती है। इस समय पर हीट वेव का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।
  • क्या गर्भवती महिला को कोल्ड ड्रिंक पीना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी में कोल्ड ड्रिंक पीना सुरक्षित नहीं माना जाता है। कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन होता है। इसका सेवन करने से होने वाली मां और गर्भस्थ शिशु के विकास पर असर पड़ सकता है।

 

 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में चिकन खाना क्यों माना जाता है अच्छा? डॉक्टर से जानें इसे खाने का सही तरीका

Disclaimer