Doctor Verified

क्या आप भी चावल के आटे से फेस स्क्रब करते हैं? जानें चेहरे के लिए ये कितना सुरक्षित है

Rice Flour Scrub For Face: कई लोग चावल को फेस स्क्रब करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या चावल वाकई फेस स्क्रब के लिए सेफ होते हैं? लेख में डॉक्टर से जानें इसका जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी चावल के आटे से फेस स्क्रब करते हैं? जानें चेहरे के लिए ये कितना सुरक्षित है


Is it Safe to Apply Rice Flour on the Face: स्किन को डीप क्लीन करने के लिए फेस स्क्रब करना जरूरी होता है। इसलिए स्किन केयर रूटीन में दूसरा स्टेप स्किन एक्सफोलिएशन होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक सप्ताह में दो बार स्किन एक्सफोलिएट जरूर करनी चाहिए। इससे स्किन में मौजूद डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है। स्क्रब करने से स्किन क्लीन होती है और स्मूद भी रहती है। कई लोग फेस स्क्रब के लिए चावल का आटा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या चावल का आटा वाकई फेस स्क्रब के लिए फायदेमंद (rice flour scrub for glowing skin) होता है। क्या चावल के आटे से स्किन डीप क्लीन होती है? इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician , Elantis Healthcare, New Delhi) से बात की।

01 - 2025-07-15T185233.141

क्या फेस स्क्रब के लिए चावल का आटा इस्तेमाल करना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक, फेस स्क्रब के लिए चावल का आटा वाकई फायदेमंद होता है। लेकिन यह तभी फायदेमंद होता है जब इसे ठीक से इस्तेमाल किया जाए। अगर आप चावल के आटे को फेस स्क्रब के लिए इस्तेमाल करते हैं तो हल्के हाथ से स्क्रब करें। अगर आप चावल के आटे से तेजी से स्क्रब करते हैं, तो इससे त्वचा छिल सकती है और स्किन को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, अगर आप रोजाना भी इसे चेहरे पर लगा रहे हैं, तो भी यह स्किन को नुकसान कर सकता है। इसलिए सप्ताह में दो से तीन बार ही इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- क्या रोजाना चेहरे पर चावल का आटा लगाना सही है? डॉक्टर से जानें

फेस स्क्रब के लिए चावल का आटा इस्तेमाल करने के फायदे

चावल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और ये स्किन ब्राइटनिंग में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल स्टार्च होता है, जो इरिटेटिड स्किन को ठीक करता है। इसे फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करने से डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और स्किन टोन इंप्रूव होती है। अगर आप स्किन को टोन, टाइट और क्लीन करना चाहते हैं, तो आप चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं।

चावल के आटे से फेस स्क्रब कैसे बनाएं

चावल को बारीक पीसकर आटा तैयार कर लें। पेस्ट बनाने के लिए आप दही या कच्चा दूध इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप शहद भी चावल के आटे (rice flour scrub for face) के साथ मिक्स कर सकते हैं। अगर आप एक चम्मच दही या दूध ले रहे हैं, तो उसमें आधा चम्मच ही चावल का आटा लें। फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। चेहरा धोएं और कोई मॉस्चराइजर लगाएं।

इसे भी पढ़ें- क्या मुल्तानी मिट्टी के साथ चावल के आटे को मिक्स करके त्वचा पर लगाया जा सकता है? जानें इसके फायदे-नुकसान

एक्सपर्ट टिप्स

  • फेस स्क्रब त्वचा की बाहरी परत को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा से गंदगी, डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है।
  • चावल के आटे के अलावा आप चीनी, ओट्स और कॉफी जैसी नेचुरल चीजों को स्क्रब करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जरूरत से ज्यादा स्किन एक्सफोलिएट करने से त्वचा की परत को नुकसान हो सकता है। इसलिए सप्ताह में केवल दो से तीन बार ही फेस स्क्रब करना चाहिए।
  • त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए स्क्रब करने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज जरूर करें। साथ ही, किसी भी तरह की एलर्जी की जांच के लिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक चावल के आटे को फेस स्क्रब के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्किन से डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। साथ ही स्किन हेल्थ भी इंप्रू होती है। लेकिन अगर आप इसे रोजाना स्क्रब के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती है। इसलिए सप्ताह में दो से तीन बार ही इसे स्क्रब के लिए इस्तेमाल करें। अगर आपको स्किन एलर्जी या स्किन इंफेक्शन रहता है, तो इसे अवॉइड ही करें। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए आप एक्सपर्ट से बात करें।

FAQ

  • चावल के आटे से चेहरे पर स्क्रब कैसे बनाएं?

    चावल के आटे को कच्चा दूध या दही के साथ मिलाकर स्क्रब बनाया जा सकता है। इसके अलावा, गुलाब जल, एलोवेरा जेल और शहद के साथ मिलाकर भी इसका स्क्रब बनाया जा सकता है।
  • क्या चावल का आटा रोज चेहरे पर लगा सकते हैं?

    चावल के आटे को रोजाना चेहरे पर लगाना ठीक नहीं है। ये स्किन को ओवरड्राई कर सकते हैं या छिल सकते हैं। इसके अलावा, चावल के आटे को सप्ताह से 2 से 3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप स्क्रब या फेस मास्क बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • चावल का स्क्रब करने के क्या फायदे हैं?

    चावल के आटे में बारीक कण होते हैं जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। इसे लगाने से स्किन से डेड सेल्स निकल जाते हैं और त्वचा की गहराई से सफाई होती है। 

 

 

 

Read Next

हर महीने पीरियड्स के साथ पिंपल्स की टेंशन? अब नहीं, इन 10 उपायों से पाएं राहत

Disclaimer

TAGS