DIY Face Mask For Glowing And Radiant Skin In Hindi: कई लोग स्किन की डलनेस और ड्राई होने जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में स्किन वेलेंटाइन्स डे पर स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ स्किन ड्राइनेस और डलनेस को कम करने के लिए चिया सीड्स के फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्किन की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर चिया सीड्स, दही और शहद के फेस मास्क का इस्तेमाल करने के फायदे।
Valentine's Day पर ग्लोइंग स्किन के लिए चिया सीड्स, दही और शहद का फेस मास्क
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, त्वचा के लिए चिया सीड्स, दही और शहद तीनों ही फायदेमंद होते हैं। दही में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। वहीं, शहद में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। वहीं, चिया सीड्स को पानी में भिगोकर इस्तेमाल करने से इनमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो स्किन को हाइड्रेट करने में सहायक होता है। ऐसे में इनके फेस मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा की कई समस्याओं से राहत देने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया पानी और दही के साथ इसके अलग-अलग फायदे
स्किन को मॉइस्चराइज करे
भिगोए हुए चिया सीड्स, दही और शहद तीनों में अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। ऐसे में इसके फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन को नेचुरल रूप से मॉइस्चराइज करने, त्वचा में नेचुरल रूप से नमी बनाए रखने, स्किन की ड्राइनेस को कम करने और सॉफ्ट बनाने में मदद मिलती है।
-1770978748838.jpg)
स्किन को एक्सफोलिएट करे
चिया सीड्स, दही और शहद के फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन को नेचुरल रूप से एक्सफोलिएट करके गहराई से साफ करने और डेड सेल्स को निकालने में मदद मिलती है, जिससे स्किन की डलनेस और टैनिंग कम होती है। इससे त्वचा में निखार आता है।
स्किन को यंग बनाए
इस फेस मास्क में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने में मदद मिलती है, जिससे त्वचा का झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के लक्षणों को कम करने और दाग-धब्बों को कम करके त्वचा में निखार लाने में भी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट्स त्वचा को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं? डॉक्टर से जानें
ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क कैसे बनाएं?
- इसके लिए 1 बड़ी चम्मच चिया सीड्स को पानी या दूध में भिगोकर रख दें।
- अब 1 चम्मच ताजा दही में भिगोए हुए चिया सीड्स और 1 छोटी चम्मच शहद को मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें।
- अब इस गाढ़े पेस्ट को चेहरे पर लगाते हुए हल्की मसाज करें और फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और हल्का मॉइस्चराइज करें।
सावधानियां
इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
चिया सीड्स, दही और शहद के फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन को गहाराई से हाइड्रेट करने, मॉइस्चराइज करने, डेड सेल्स को निकालने, एक्सफोलिएट करके त्वचा में निखार लाने, टेनिंग को कम करने, एजिंग से बचाव करने, दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को नेचुरली यंग बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल करने से पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
7 दिनों में ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं?
7 दिनों में ग्लोइंग स्किन के लिए शरीर को हाइड्रेटर रखें, बैलेंस डाइट लें, 7-8 घंटों की भरपूर नींद लें, स्ट्रेस कम करें, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, दही और बेसन जैसे फेस पैक्स का इस्तेमाल करें, मेडिटेशन, योग और एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।चेहरे पर निखार लाने के लिए क्या खाना चाहिए?
चेहरे पर निखार लाने के लिए विटामिन-सी, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर संतरा, पपीता, अमरूद, कीवी जैसे फ्रूट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, चुकंदर, गाजर, दही, बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और नारियल पानी को डाइट में शामिल करें। इन फूड्स को खाने से स्किन को नेचुरल रूप से हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिलती है।त्वचा के लिए चिया बीज का उपयोग कैसे करें?
स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए चिया सीड्स का पानी पिएं, चिया सीड्स के पानी में दही और एलोवेरा जेल का मास्क लगाएं और चिया सीड्स को अन्य तरीकों से भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 13, 2026 16:02 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 13, 2026 16:02 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta