Fri Sep 11, 2026 | 09:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

सॉफ्ट और गुलाबी होठों के लिए घर पर बनाएं चुकंदर और शहद लिप मास्क, मिलेंगे कई फायदे

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग होंठों के कालेपन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में होंठों को सॉफ्ट और गुलाबी बनाने के लिए चुकंदर और शहद के लिप मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

DIY Beetroot Honey Lip Mask Benefits In Hindi: कई लोग होंठों के कालेपन की समस्या से परेशान रहते हैं। ये समस्या अक्सर होंठों के ड्राई होने, प्रदूषण, धूप में लंबे समय तक रहने, एलर्जी, जेनेटिक्स और डेड सेल्स के जमा होने के कारण हो सकती है। इसके कारण अक्सर लोग होंठों को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को होंठों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखने और मॉइस्चराइज करने की सलाह दी जाती है, साथ ही, होंठों को नेचुरली गुलाबी बनाने के लिए घर पर लिप मास्क को बनाकर भी लगाया जा सकता है। इसके लिए चुकंदर और शहद का लिप मास्क फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें सॉफ्ट और गुलाबी होठों के लिए घर पर कैसे बनाएं चुकंदर और शहद लिप मास्क?

गुलाबी होंठों के लिए चुकंदर और शहद लिप मास्क के फायदे - Benefits Of Beetroot And Honey Lip Mask For Pink Lips In Hindi

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, चुकंदर और शहद के लिप मास्क में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से होंठों की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

होंठों को हाइड्रेट करे

शहद में भरपूर मात्रा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। ऐसे में चुकंदर और शहद के लिप मास्क का इस्तेमाल करने से होंठों को गहराई से पोषण देने और हाइड्रेट करने में मदद मिलती है, जिससे होंठों के सूखेपन को कम करने और इनको मॉइस्चराइज करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: घी में मिलाकर खाएं ये 3 मसाले, मिलेंगे कई फायदे

diy beetroot honey lip mask benefits in hindi 01 (5)

कालापन दूर करे

चुकंदर होंठों को नेचुरल रूप से गुलाबी रंग देने में सहायक होता है। इसका इस्तेमाल करने से होंठों के कालेपन को कम करने में मदद मिलती है, इससे होंठों को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है।

होंठों की डलनेस को कम करे

चुकंदर और शहद के लिप मास्क में मॉइस्चराइजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से होंठों की डलनेस को कम करने, होंठों में निखार लाने और लिप्स को नेचुरली सॉफ्ट बनाएं रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें, मिलेंगे कई फायदे

इंफेक्शन से बचाव करे

चुकंदर और शहद के लिप मास्क में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से होंठों का इंफेक्शन से बचाव करने और इनको हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं चुकंदर और शहद का लिप मास्क? - How To Make Beetroot And Honey Lip mask?

  • एक छोटा सा चुकंदर छीलकर पीस लें।
  • इसके बाद एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। और फिर इसका इस्तेमाल करें।

कैसे करें चुकंदर और शहद के लिप मास्क का इस्तेमाल? - How To Use Beetroot And Honey Lip Mask?

  • चुकंदर और शहद के लिप मास्क को होंठों पर अच्छे से लगाएं और 10-15 मिनट तक के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से धो लें।

निष्कर्ष

होंठों पर चुकंदर और शहद के लिप मास्क का इस्तेमाल करने से होंठों को गहराई से पोषण देने, हाइड्रेट करने, मॉइस्चराइज करने, नेचुरल रूप से गुलाबी बनाने, डलनेस को कम करने, कालेपन को दूर करने, इंफेक्शन से बचाव करने और होंठों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, होंठों से जुड़ी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर सलाह जरूर लें और हेल्दी पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

15 दिन तक नहीं छुई चीनी, नोएडा की दीपशिखा शर्मा के चेहरे पर दिखा जादुई बदलाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 11, 2026 23:26 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 11, 2026 23:26 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 11, 2026 23:26 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content