Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

15 दिन तक नहीं छुई चीनी, नोएडा की दीपशिखा शर्मा के चेहरे पर दिखा जादुई बदलाव

अक्सर लोगों को मीठे का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है, जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे ही मीठे का सेवन करने से नोएडा की दीपशिखा की स्किन में सुधार नजर आया। आइए लेख में जानें दीपशिखा की कहानी।

Skin Transformation After Quitting Sugar For 15 Days In Hindi: भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और अधिक अनहेल्दी खानपान के कारण ज्यादातर लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लेने, हाइड्रेट रहने, स्किन की साफ-सफाई का ध्यान रखने और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी जाती है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को नमक और चीनी का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है। ऐसे ही चीनी को छोड़कर नोएडा की दीपशिखा की स्किन में सुधार लाने में मदद मिली थी। नोएडा की रहने वाली दीपशिखा ने बताया कि वो स्किन पर पिंपल आने और स्किन की कई समस्याओं से बहुत परेशान थी, लेकिन चीनी छोड़ने से उनकी स्किन में कई बदलाव आए हैं। इसके फायदों के बारे में जानने के लिए हमने जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से बात की।

मीठा खाना है पसंद

दीपशिखा बताती हैं कि, उनको मीठा खाना बेहद पसंद है। ऐसे में कॉलेज जाने पर दोस्तों के साथ मिठाइयां, बेकरी आइटम, सॉफ्ट ड्रिंक्स और कॉफी बहुत पीने लगती थी। इस दौरान उनकी स्किन डल रहती थी। इसके अलावा, उनको बार-बार पिंपल होने की समस्या होती थी।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट्स त्वचा को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं? डॉक्टर से जानें

deepshikha sharma skin transformation after quitting sugar for 15 days in hindi 01 (5)

स्किन शुगर छोड़ने का किया फैसला

स्किन की समस्याओं से परेशान दीपशिखा ने कई तरह के उपायों को अपनाया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। दीपशिखा बताती हैं कि "स्किन की परेशानियों को दूर करने के लिए मैंने कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया था, लेकिन कुछ खास फायदे नजर नहीं आए। इसके बाद मैंने स्किन का खास ध्यान रखने के साथ-साथ अपनी डाइट में बदलाव करना भी शुरु किया और मैंने तय किया कि मैं कुछ टाइम के लिए मीठी पूरी तरह से छोड़ दूंगी।"

मीठा छोड़ना नहीं था आसान

दीपशिखा कहती है कि "मैंने मीठा छोड़ने का फैसला तो कर लिया था, लेकिन इसे छोड़ना मुश्किल हो रहा था। मुझे हर थोड़े टाइम में 'शुगर क्रेविंग' यानी मीठा खाने की इच्छा होने लगी थी। मीठा न खाने के कारण मुझे सिर में दर्द होने या अधिक थकान भी महसूस होती थी, लेकिन मैंने पुरी कोशिश की कि मैं मीठा बिल्कुल न खांऊ। शुगर क्रेविंग्स को कम करने के लिए मैने खूजर और फल खाए।"

इसे भी पढ़ें: Turmeric Paste vs Acne Cream: कील-मुंहासों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

स्किन में आने लगा बदलाव

दीपशिखा बताती हैं कि "पहले 2 दिनों में कुछ खास बदलाव महसूस नहीं हुआ, थकान महसूस हो रही था, लेकिन धीरे-धीरे 1 हफ्ता बीतने पर मुझे मेरी स्किन कम ऑयली लगी। फिर मैंने ध्यान दिया तो देखा कि सुबह के समय पहले मेरी स्किन बहुत ऑयली हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है और मेरी स्किन कम ऑयली होने लगी थी।"

पिंपल्स हुए कम, स्किन हुई हेल्दी

दीपशिखा आगे बताती हैं कि "मीठा छोड़ने के 10-12 दिनों के अंदर ही मुझे मेरी स्किन पर ग्लो और स्मूदनेस महसूस हुई। इसके अलावा, पिंपल्स कम होने लगे थे और नए पिंपल्स नहीं आए और मेरी आंखों के नीचे जो सूजन मुझे पहले महसूस होती थी, अब वो कम होने लगी थी। मीठा छोड़ने से मेरी स्किन हेल्दी होने लगी थी।"

All Images Credit- AI

FAQ

  • मीठा खाना बंद कर दे तो क्या होगा?

    मीठा छोड़ने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, वजन कम करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, शरीर में पोषक तत्वों को बेहतर तरीकों से पचाने, स्किन को हेल्दी रखने, शरीर को एनर्जी देने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए?

    स्किन को हेल्दी रखने के लिए स्किन की साफ-सफाई का ध्यान रखने और स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए स्किन को क्लींज करें, नियमित रूप से मॉइस्चराइज रखें, स्किन को हाइड्रेट रखें, धूप में ज्यादा देर रहने से बचें और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट लें।
  • स्किन टाइट के लिए क्या खाएं?

    स्किन को टाइट और यंग बनाए रखने के लिए डाइट में दालें, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, अमरूद, आंवला, नींबू और संतरा जैसे खट्टे फल, बैरीज, एवोकाडो, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, अंडे, मछली और ग्रीन टी का सेवन करें। इससे स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने और स्किन को यंग बनाने में मदद मिलती है। 

Read Next

विटामिन सी से कम हो सकता है मेलेनिन? जानें बेदाग त्वचा पाने का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 10, 2026 18:36 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 10, 2026 18:36 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content