Sun Sep 20, 2026 | 12:58 AM IST

Medically Reviewed by Priya Paliwal , Dietitian

चीनी छोड़ दी, फिर भी वजन कम नहीं हो रहा? इन छिपे हुए शुगर सोर्स पर दें ध्यान

चीनी छोड़ने के बाद भी वजन कम न होने का कारण अक्सर पैकेज्ड फूड्स, मीठी ड्रिंक्स और अन्य छिपी हुई चीनी वाले प्रोडक्ट्स का सेवन होता है। डाइटिशियन प्रिया पालीवाल के अनुसार, वजन घटाने के लिए सिर्फ चीनी छोड़ना काफी नहीं, बल्कि ओवरऑल खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है।
चीनी छोड़ दी, फिर भी वजन कम नहीं हो रहा? इन छिपे हुए शुगर सोर्स पर दें ध्यानचीनी छोड़ दी, फिर भी वजन कम नहीं हो रहा? इन छिपे हुए शुगर सोर्स पर दें ध्यान

आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए लोगों को एक्सरसाइज करने, हेल्दी डाइट लेने और चीनी और जंक फूड्स का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए बहुत से लोग चीनी छोड़ देते हैं, लेकिन वजन कम नहीं कर पाते हैं। दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट की चीफ डाइटिशियन प्रिया पालीवाल बताती हैं, चीनी छोड़ने के बाद भी वजन कम न होने की समस्या अनजाने में या हेल्दी समझकर खाई गई पैकेज्ड और मीठी ड्रिंक्स, फ्लेवर्ड दही, सीरियल और मिठाइयों जैसे मीठी चीजों के कारण होती है।

क्या सिर्फ चाय-कॉफी की चीनी बंद करना काफी है?

डाइटिशियन प्रिया कहती हैं, चाय-कॉफी में चीनी बंद करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन सिर्फ इतना करने से वजन कम होना शुरू हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है।

1. वजन बढ़ाने वाले शुगर सोर्स

डाइटिशियन प्रिया पालीवाल के अनुसार, सिर्फ चाय-कॉफी में चीनी बंद कर देने से वजन कम हो। ऐसा जरूरी नहीं है, क्योंकि रोजमर्रा के कई फूड्स में छिपी हुई चीनी मौजूद हो सकती है। अनजाने में इनको खाने से वजन बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये समस्याएं पैकेज्ड और मीठी ड्रिंक्स, फ्लेवर्ड दही, सीरियल, मिठाइयां और बेकरी आइटम्स के कारण भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए सुबह नींबू पानी में शहद पीना कितना असरदार है? एक्सपर्ट से जानें

2. पैकेज्ड जूस या मीठी ड्रिंक्स

बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद फ्रूट जूस, सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स और फ्लेवर्ड पानी में नेचुरल स्वाद के नाम पर काफी मात्रा में एडेड शुगर (एक्स्ट्रा चीनी) मिलाई जाती है। इनका सेवन करने के कारण व्यक्ति को वजन कम करने में परेशानी हो सकती है।

साल 2006 में The American Journal of Clinical Nutrition में प्रकाशित सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार, पिछले सालों में मीठी ड्रिंक्स (शुगर-स्वीटेंडेड बेवरेजेज) का सेवन बहुत बढ़ गया है, जिससे मोटापे की समस्या भी तेजी से बढ़ी है। रिसर्च से यह सबूत मिलते हैं कि कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा जैसी चीजें बच्चों और बड़ों दोनों में वजन बढ़ाने और मोटापा बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाती हैं।

hidden sugar sources that might be sabotaging your weight loss 1hidden sugar sources that might be sabotaging your weight loss 1

3. ब्रेकफास्ट सीरियल और फ्लेवर्ड दही

सेहतमंद समझे जाने वाले कॉर्नफ्लेक्स, मूसली, बाजार में मिलने वाले फ्लेवर्ड दही और अन्य कई पैकेज्ड फूड्स में भी एक्स्ट्रा चीनी हो सकती है। इसके कारण वजन कम होने के बजाए, बढ़ने की समस्या हो सकती है।

4. सॉस और केचप

टोमैटो सॉस, पास्ता सॉस और अलग-अलग तरह की डिप्स या ड्रेसिंग्स में स्वाद बढ़ाने और लंबे समय तक सेफ रखने के लिए चीनी का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। इनका सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

5. स्नैक्स और बेकरी प्रोडक्ट्स या मिठाइयां

बिस्कुट, कुकीज, केक, पेस्ट्री, ब्रेड और रस जैसी चीजें मैदा और चीनी से बनी होती हैं। इन्हें हेल्दी मानकर खाना वजन घटाने में बाधा बन सकता है। कई लोग चीनी तो छोड़ देते हैं, लेकिन मिठाइयों का सेवन करते हैं। ऐसा करने से वजन कम नहीं होता है, बल्कि इसके कारण वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: कैलोरी कम करके भी नहीं घट रहा वजन? डॉक्‍टर से जानें कारण

वजन कम करने को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स

डाइटिशियन प्रिया बताती हैं, वजन कम करने के लिए सिर्फ चीनी कम करना ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए पूरे दिन में की जाने वाली बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • कुल कैलोरी ज्यादा होने।
  • भोजन की ज्यादा मात्रा (Portion Size)।
  • प्रोटीन और फाइबर का सेवन न करना।
  • फिजिकल एक्टिविटीज न करना।
  • पर्याप्त नींद न लेना।
  • स्ट्रेस में रहना।
  • पर्याप्त पानी न पीना

इन कई फैक्टर्स के कारण वजन पर असर पड़ता है। इसलिए अगर चीनी छोड़ने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो सिर्फ चीनी को जिम्मेदार मानने के बजाय पूरे खान-पान और लाइफस्टाइल की समीक्षा करना जरूरी है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

अगर सही खान-पान, नियमित एक्सरसाइज, पूरी नींद लेने, स्ट्रेस को कम करने और पर्याप्त पानी पीने के बाद भी अगर वजन कम करने में परेशानी होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ऐसा थायराइड, पीएमओएस, पीसीओडी या इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी हार्मोनल समस्याओं के कारण हो सकता है।

निष्कर्ष

वजन कम करने के लिए किसी एक फूड को पूरी तरह छोड़ना या किसी एक आदत को बदलना पर्याप्त नहीं है। चाय या कॉफी में चीनी बंद करना एक अच्छा ऑप्शन है, लेकिन यह सिर्फ पहला कदम है। वजन कम न होने के पीछे छिपी हुई चीनी से युक्त पैकेज्ड जूस या मीठी ड्रिंक्स, फ्लेवर्ड दही, बिस्कुट, केक, मिठाइयां, सॉस, सीरियल और कई फूड्स को खाने और ज्यादा कैलोरी इनटेक के कारण वजन कम होने के बजाय बढ़ता है।

इसके अलावा, फिजिकल एक्टिविटी न करने, नींद की कमी और स्ट्रेस जैसे कई कारणों से भी वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में वजन कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है, लेकिन ध्यान रहे, अगर हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • वजन कम करने के लिए क्या करें?

    वजन कम करने के लिए शरीर को एक्टिव रखें, हेल्दी डाइट लें, मीठे और जंक फूड्स को खाने से बचें, भरपूर नींद लें, वॉक करें, पर्याप्त पानी पिएं और स्ट्रेस को मैनेज करें।
  • चीनी बिल्कुल नहीं खाने से क्या होता है?

    चीनी छोड़ने से वजन कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, चर्बी कम करने, दांतों को सड़न से बचाने और ओरल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद मिलती है।

Read Next

वजन कम करते समय मीठा खाने की क्रेविंग क्यों बढ़ जाती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 19, 2026 23:42 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Priya Paliwal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content