अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने, हेल्दी फैट्स, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक है हेल्दी फैट्स। इसके लिए फिश ऑयल को अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में कई लोगों को डाइट में फिश ऑयल जैसे हेल्दी फैट्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इनको डाइट में लेने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन क्या यह वजन कम कर करने में सहायक हो सकता है? आइए इस बारे में Ms. Aditi Prasad Apte, Senior - Clinical Nutritionist, Aster RV Hospital, Bengaluru और जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।
क्या फिश ऑयल सच में वजन कम करने में मददगार है?
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट अदिति प्रसाद के अनुसार, फिश ऑयल को अक्सर वजन कम करने वाले सप्लीमेंट के तौर पर प्रमोट किया जाता है, लेकिन वजन कम करने के लिए फिश ऑयल खुद कोई भरोसेमंद तरीका नहीं है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड (खासकर EPA और DHA) होते हैं, जो दिल, दिमाग और ओवरऑल मेटाबोलिक हेल्थ के लिए जरूरी हैं। हालांकि, फिश-ऑयल सप्लीमेंट लेने से शरीर अपने-आप ज्यादा फैट बर्न नहीं करने लगता है।
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, फिश ऑयल का सेवन करना वजन कम करने में मदद करे, यह जरूरी नहीं है। इसका सेवन सही तरीके से और डॉक्टर की सलाह के साथ किया जाना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए सुबह नींबू पानी में शहद पीना कितना असरदार है? एक्सपर्ट से जानें
can fish oil cause weight loss 01
क्या कहती है स्टडी?
साल 2015 में PLOS ONE में प्रकाशित एनालिसिस के अनुसार, फिश ऑयल (मछली का तेल) खाने से वजन या BMI सीधे तौर पर कम नहीं होता है। चाहे इसे अकेले लें या डाइट और एक्सरसाइज के साथ, यह कुल वजन घटाने में ज्यादा असरदार नहीं है। हालांकि, यह पेट की चर्बी घटाने और शरीर के आकार को सुधारने में जरूर मदद कर सकता है, खासकर तब जब इसे सही खान-पान और कसरत के साथ लिया जाए।
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट अदिति कहती हैं, कुछ रिसर्च में यह पता लगाने की कोशिश की गई है कि क्या ओमेगा-3 फैटी एसिड भूख, फैट मेटाबोलिज्म या बॉडी कंपोजीशन पर असर डाल सकते हैं, लेकिन असल में वजन घटने पर इनका असर आमतौर पर कम या एक जैसा नहीं रहा है। फिश ऑयल में कैलोरी भी होती है, क्योंकि यह एक तरह का फैट है, इसलिए वजन कन करने के तरीके के तौर पर इसे बड़ी मात्रा में लेना सही नहीं है।
हेल्दी फैट युक्त मछलियों को डाइट में शामिल करें
न्यूट्रिशनिस्ट अदिति का कहना है, सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल या दूसरी स्थानीय रूप से मिलने वाली फैटी मछलियां खाना एक हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है। इसके फायदे खाने की ओवरऑल न्यूट्रिशनल वैल्यू से मिलते हैं, न कि किसी खास फैट-बर्निंग असर से।
इसे भी पढ़ें: बार-बार वजन घटता-बढ़ता है? लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव, वेट कंट्रोल रहेगा बेहतर
वजन कम करने के लिए क्या करें?
न्यूट्रिशनिस्ट अदिति का कहना है, अगर मकसद वजन कम करना है, तो ज्यादा जरूरी बातें हैं।
- कुल कैलोरी इनटेक।
- प्रोटीन और फाइबर इनटेक।
- खाने की क्वालिटी।
- फिजिकल एक्टिविटी करें।
- पर्याप्त नींद लें।
वजन कम करने के लिए नियमित रूप से निरंतरता बनाए रखें।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
कुछ मेडिकल वजहों से फिश-ऑयल सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जा सकती है, लेकिन सिर्फ वजन कम करने के लिए इन्हें लेना शुरू नहीं करना चाहिए, जो लोग खून पतला करने वाली दवा ले रहे हैं या जिन्हें कुछ खास मेडिकल कंडीशन हैं, उन्हें भी सप्लीमेंट लेने के बारे में डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
निष्कर्ष
फिश ऑयल (ओमेगा-3 फैटी एसिड) दिल और दिमाग की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन यह वजन घटाने का कोई जादुई उपाय नहीं है। सिर्फ फिश ऑयल सप्लीमेंट लेने से सीधेतौर पर वजन या बीएमआई कम नहीं होता। यह एक फैट है, इसलिए इसमें कैलोरी भी होती है। वजन कम करने के लिए कैलोरी डेफिसिट, बैलेंस डाइट, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स, नियमित फिजिकल एक्टिविटीज और पर्याप्त नींद पर ध्यान देना जरूरी है। किसी भी सप्लीमेंट को लेने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, खासकर किसी मेडिकल कंडीशन में।
All Images Credit- Freepik
FAQ
वजन कम करने के लिए क्या करें?
वजन कम करने के लिए नियमित रूप से प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से युक्त डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, पर्याप्त पानी पिएं, चीनी और जंक फूड खाने से बचें।फिश ऑयल को डाइट में शामिल करने के फायदे क्या हैं?
फिश ऑयल को डाइट में शामिल करने से हार्ट को हेल्दी रखने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, आंखों को स्वस्थ रखने, सूजन कम करने, जोड़ों के दर्द को कम करने, स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 30, 2026 22:46 IST
Modified By : Priyanka Sharma Sep 30, 2026 22:46 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain
