Benefits Of Lip Mask For Dry Lips In Hindi: मौसम में बदलाव होने या स्किन के साथ होंठों का ध्यान न रखने के कारण कई लोग होंठों के सूखने और डेड सेल्स के जमा होने जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को होंठों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में होंठों को हाइड्रेट और हेल्दी बनाए रखने के लिए घर पर एलोवेरा जेल और नारियल तेल से लिप मास्क बनाया जा सकता है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें सूखे होंठों के लिए घर पर लिप मास्क कैसे बनाएं?
होंठों के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल लिप मास्क के फायदे
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, होंठों पर हार्श कैमिकल्स से बने लिप बाम या लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके बजाएं होंठों की समस्याओं से बचाव करने के लिए घर पर एलोवेरा जेल और नारियल तेल से बनाकर लिप मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे होंठों की समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
बता दें, एलोवेरा जेल में अमीनो एसिड, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। वहीं नारियल तेल में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: एलोवेरा जेल से चेहरे में आया निखार और दूर हुई स्किन की कई समस्याएं, जानें दिल्ली की प्राची मिश्रा का अनुभव
-1771000738543.jpg)
गहराई से मॉइस्चराइज करे
एलोवेरा जेल और नारियल के तेल से बने लिप मास्क का इस्तेमाल करने से होंठों को गहराई से पोषण देने, मॉइस्चराइज करने, होंठों को हाइड्रेट करने, सूखेपन को कम करने और नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
होंठों को रिपेयर करे
नारियल के तेल और एलोवेरा जेल के लिप मास्क में एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से होंठों को रिपेयर करने, फटे होंठों की समस्या से राहत देने, सूखेपन को कम करने और होंठों को स्मूद बनाने में मदद मिलती है।
इंफेक्शन से बचाव करे
नारियल तेल और एलोवेरा जेल के लिप मास्क का इस्तेमाल करने से होंठों का इंफेक्शन से बचाव करने, होंठों से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से बचाव करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: घने बालों के लिए घर पर जोजोबा ऑयल और एलोवेरा जेल से बनाएं हेयर मास्क
होंठों को सॉफ्ट बनाए
नारियल तेल और एलोवेरा जेल के लिप मास्क में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से होंठों को नेचुरल रूप से सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे होंठों में निखार लाने में भी मदद मिलती है।
सूखे होंठों के लिए लिप मास्क कैसे बनाएं और लगाएं?
इसके लिए 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल तेल को अच्छे से मिला लें।
अब इस लिप मास्क की मोटी परत होंठों पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद होंठों को धो लें।
निष्कर्ष
होंठों में एलोवेरा जेल और नारियल तेल से बने लिप मास्क का इस्तेमाल करने से होंठों को मॉइस्चराइज करने, रिपेयर करने, सूखेपन को कम करने, इंफेक्शन से बचाव करने और होंठों को सॉफ्ट बनाने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, एलोवेरा जेल और नारियल तेल से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा, होंठों से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोने से क्या होता है?
एलोवेरा जेल में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को गहाई से मॉइस्चराइज करने, त्वचा में नमी बनाए रखने, स्किन को सॉफ्ट बनाने, मुंहासों को कम करने, स्किन को रिपेयर करने और यंग बनाए रखने में मदद मिलती है।हेल्दी होंठों के लिए क्या करें?
होंठों को स्वस्थ और हेल्दी बनाए रखने के लिए खूब पानी पिएं, धूप में लंबे समय तक रहने से बचें, स्क्रब करें और लिप बाम लगाकर सोएं। इसके अलावा, होंठों को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने के लिए पेट्रोलियम जेल, शहद, मलाई, शिया बटर या ग्लिसरीन लगाएं।रात को नारियल तेल लगाकर सोने से क्या होता है?
नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग, एंटी-फंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से होंठों में नमी बनाए रखने, होंठों को सॉफ्ट बनाए रखने, दाग-धब्बों को कम करने, बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करने और होंठों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 13, 2026 22:11 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 13, 2026 22:11 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 13, 2026 22:11 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta