Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

हनी से पाएं ग्लोइंग स्किन: जानें इस्तेमाल करने के 3 आसान तरीके

शहद स्किन के लिए एक नेचुरल रेमेडी के रूप में काम करता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर शहद का उपयोग कैसे करें?

आज के समय में सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की चाह रखते हैं। हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन ग्लोइंग, साफ और हेल्दी रहे। हालांकि, आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स स्किन को डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में लोग अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं। होम रेमेडी आपकी स्किन को बिना केमिकल के हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में शहद का इस्तेमाल त्वचा के लिए भी होम रेमेडी के रूप में बहुत ज्यादा किया जाता है। खासकर सर्दियों में स्किन के लिए शहद का उपयोग काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो स्किन को अंदर से पोषण देने और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसलिए आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं स्किन के लिए शहद का उपयोग कैसे करें?

स्किन के लिए शहद का इस्तेमाल कैसे करें?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि, सर्दियों में स्किन के लिए शहद का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है, जिससे आप हेल्दी और चमकदार स्किन पाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप कई तरीके से शहद का उपयोग कर सकते हैं, जैसे:

1. शहद को सीधे चेहरे पर लगाना

शहद का सबसे आसान और असरदार तरीका है इसे सीधे तौर पर चेहरे पर इस्तेमाल करना। शहद आपकी स्किन के लिए एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है, जो सर्दियों में आपकी स्किन की कमी को बनाए रखता है और ड्राईनेस को कम करता है। इसके लिए आप शहद को सीधे अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। इसे अपने चेहरे पर लगाने के लिए

  • सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ करें
  • अब उंगलियों की मदद से शहद की पतली परत चेहरे पर लगाएं
  • 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें

इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन से हैं परेशान? दूर करने के लिए लगाएं शहद के ये 3 फेस मास्क, ऑयल फ्री रहेगी त्वचा 

चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करने से स्किन मुलायम और हाइड्रेट रहती है, स्किन का ग्लो बढ़ता है और एक्ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ने (honey skin benefits) में मदद करता है।

2. शहद और नींबू का फेस पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली या दाग-धब्बों वाली है तो शहद में नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाना फायदेमंद हो सकता है। नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन टोन को ब्राइट करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए:

  • 1 चम्मच शहद में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं
  • इसके बाद मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं
  • 10-15 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

चेहरे पर शहद और नींबू का इस्तेमाल पिग्मेंटेशन और टैनिंग कम करने में फायदेमंद होती है। इसका उपयोग करने से स्किन पर ऑयल कंट्रोल करने में मदद मिलती है और चेहरे की चमक बढ़ती है। ध्यान रहे सेंसिटिव स्किन वाले लोग नींबू का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रूखी त्वचा पर शहद कैसे लगाएं? जानें प्रयोग के 4 तरीके और पाएं सॉफ्ट स्किन

skin-ke-liye-shahad-ka-istemal-kaise-karen-inside

3. शहद और दूध से का इस्तेमाल

दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करता है और शहद आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। यह कॉम्बिनेशन ड्राई और डल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए:

  • 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं
  • तैयार पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं
  • 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।

नियमित रूप से सर्दियों में शहद और दूध का इस्तेमाल करने से स्किन साफ और मुलायम होती है, डेड स्किन से छुटकारा मिलता है और स्किन नेचुरल ग्लो करती है।

निष्कर्ष

शहद एक नेचुरल तत्व है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के स्किन को सुंदर और हेल्दी बना सकती है। अगर आप केमिकल प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं और नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं तो शहद का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से शहद का उपयोग करने से स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और बेदाग बनती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • रोजाना चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?

    रोजाना चेहरे पर शहद लगाने से स्किन को गहराई से नमी देने, एक्ने दूर करने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। डेड स्किन सेल्स को हटाकर निखार मिलता है। इसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण झुर्रियों और बढ़ती उम्र के लक्षणों को धीमा करता है, जिससे स्किन मुलायम और चमकदार बनती है।
  • चेहरे पर शहद कितने मिनट तक रखना चाहिए?

    चेहरे पर शहद आमतौर पर 15 से 20 मिनट तक लगाना चाहिए और फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लेना चाहिए, जिससे स्किन को नमी और पोषण मिलता है, हालांकि, कुछ लोग रात भर भी चेहरे पर लगाकर रखते हैं।
  • शहद में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?

    शहद में आप स्किन और बालों की जरूरतों के हिसाब से नींबू, हल्दी, दही, एलोवेरा जेल, गुलाब जल या बेसन मिलाकर लगा सकते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

Read Next

किस विटामिन की कमी से स्किन ढीली हो जाती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 15, 2026 13:38 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 15, 2026 13:38 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 15, 2026 13:38 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content