Honey Face Mask For Oily Skin: साफ और ग्लोइंग स्किन सभी को पसंद होती है। लेकिन ऑयली स्किन के कारण चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऑयली स्किन के कारण चेहरे अत्याधिक तैलीय नजर आता है, पिंपल्स और स्किन डार्क होने की समस्या भी हो जाती हैं। ऑयली स्किन की समस्या को दूर करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन को नुकसान होने के साथ मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं मिलता है। ऐसे में ऑयली स्किन की समस्या को दूर करने के लिए शहद से बने फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण ऑयली स्किन की समस्या को दूर करने के साथ स्किन को हाइड्रेट भी करता हैं। इसके इस्तेमाल से रिंकल्स की परेशानी भी कम होती है। यह त्वचा को मुलायम बनाने के साथ स्किन को विभिन्न तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है। वैसे, तो शहद को त्वचा पर कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ फेस मास्क के बारे में बताएंगे, जो ऑयली स्किन को कम करते हैं।
1. मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच- शहद
2 चम्मच- दूध
मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस मास्क बनाने का तरीका
मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को माइस्चराइज करने के साथ ऑयली स्किन की समस्या को कम करता है। यह मास्क स्किन की रंगत में भी निखार लाता है।
2. खीरा और शहद का फेस मास्क
सामग्री
1/2 खीरा- कद्दूकस किया हुआ
1 चम्मच- शहद
1 चम्मच- दूध
खीरा और शहद का फेस मास्क
खीरा और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को हाइड्रेट करने के साथ ऑयली सकिन की समस्या को भी दूर करेगा।
इसे भी पढ़ें- जिद्दी दाग धब्बों को कम करने के लिए चेहरे पर लगाएं ये 3 फेस मास्क, बेदाग दिखेगी त्वचा
3. केला और शहद का फेस मास्क
सामग्री
1- केला
1 चम्मच- शहद
केला और शहद का फेस मास्क
केला और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह मास्क स्किन को कोमल बनाने के साथ सूर्य की यूवी किरणों से बचाता है और ऑयली स्किन की समस्या को कम करता है।
ऑयली स्किन की समस्या को कम करने के लिए यह फेस मास्क लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik