ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने की चाह हर व्यक्ति को होती है। हम सभी स्किन को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय इस्तेमाल करते हैं, जिसमें खान-पान से जुड़ी चीजें भी शामिल हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर किसी भी नए ट्रेंड के आने पर तुरंत लोग उसे आजमाने लगते हैं। एक्ट्रेस अदा शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर काले तिल से तैयार ब्लैक ड्रिंक के बारे में चर्चा की है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग भी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस ब्लैक मिल्क को ट्राई कर रहे हैं। इसलिए आइए इस लेख में Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से विस्तार से जानते हैं कि क्या है ये ब्लैक मिल्क और क्या वकाई स्किन के लिए असरदार है?
क्या है वायरल ब्लैक मिल्क और इसमें क्या सामग्री होती है?
Dr. Chandni Jain Gupta बताती हैं कि ब्लैक मिल्क काले तिल से तैयार किया जाने वाला ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए काले तिल को पानी में भिगोकर, फिर पानी या दूध के साथ ब्लेंड किया जाता है। इसका रंग आमतौर पर हल्का ग्रे से गहरा भूरा या काला हो सकता है। इस मिल्क को तैयार करने के लिए आमतौर पर आपको इन चीजों की जरूरत होती है।
- काले तिल, जो हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर और कुछ मिनरल्स से भरपूर होते हैं।
- दूध या पानी, जो ड्रिंक का आधार बनाता है।
- खजूर या शहद मिलाने से ड्रिंक का स्वाद मीठा होता है।
- इलायची, जो स्वाद और खुशबू बढ़ाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: पिंपल हटाने से लेकर ऑयली स्किन तक के लिए फायदेमंद है लौंग का पानी, जानें लगाने और बनाने का सही तरीका
इस ड्रिंक में काला तिल होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। हालांकि, किसी फूड में एंटीऑक्सीडेंट होने का मतलब यह नहीं है कि उसे खाने या पीने से स्किन पर तुरंत निखार आ जाएगा.
क्या काले तिल का दूध सच में स्किन के लिए असरदार है?
Dr. Chandni Jain Gupta बताती हैं कि ब्लैक मिल्क यानी काले तिल का दूध अक्सर स्किन के लिए फायदेमंद बताया जाता है, लेकिन इस बात के बहुत कम वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि ये स्किन को चमकदार बना सकते हैं, पिग्मेंटेशन को कम कर सकते हैं या सीधे तौर पर कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं।
काले तिल पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन नियमित रूप से काले तिल का दूध पीने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इस बारे में वैज्ञानिक प्रमाण कम हैं। चमकदार और हेल्दी स्किन पाने के लिए SPF 30 या उससे ज्यादा वाले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने, संतुलित डाइट लेने और लगातार बने रहने वाले पिगमेंटेशन के लिए किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है।
Black-Sesame-Milk-For-Skin-Health
काले तिल का दूध पीने के फायदे
Dr. Chandni Jain Gupta के अनुसार, काले तिल में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और कई प्रकार के जरूर मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जबकि दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इन दोनों चीजों को मिलाकर लेने से यह सेहत और स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
साल 2024 में Pharmaceuticals जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, तिल स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से स्किन को बचाने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सेल्स को नुकसान से बचाते हैं। इससे झुर्रियां कम होती हैं, कोलाजन सुरक्षित रहता है और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों को रोकने में प्रभावी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चिपचिपी त्वचा से हैं परेशान? ऑयली स्किन की देखभाल के लिए फॉलो करें ये टिप्स
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए क्या करना चाहिए?
Dr. Chandni Jain Gupta बताती हैं कि अगर आप हेल्दी, साफ और चमकदार स्किन पाना चाहते हैं तो आप इस ड्रिंक पर निर्भर न रहें, बल्कि इन बातों का भी ध्यान रखें-
- रोज सनस्क्रीन लगाएं- दिन में ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। इससे धूप से होने वाले नुकसान, समय से पहले झुर्रियों और पिग्मेंटेशन का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।
- स्किन को मॉइस्चराइज रखें- अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर चुनें। स्किन में नमी बनी रहने से वह ज्यादा मुलायम और हेल्दी दिखाई दे सकती है।
- संतुलित आहार लें- अपने रोजाना के खाने में फल, सब्जियां, दालें, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही, पर्याप्त मात्रा में दिनभर पनी पीते रहें।
- अच्छी नींद लें- रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने से स्किन पर भी इसका असर पड़ता है और आप फ्रेश दिखते हैं।
- त्वचा के अनुसार प्रोडक्ट चुनें- हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें और जरूरत के अनुसार नियासिनामाइड या विटामिन C जैसे तत्व वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स शामिल करें। बहुत ज्यादा स्क्रबिंग या कोई नए प्रोडक्ट एक साथ इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
निष्कर्ष
काले तिल का दूध एक हेल्दी ड्रिंक हो सकता है और इसे संतुलित आहार में शामिल किया जा सकता है। इसे ड्रिंक को स्किन, दाग-धब्बे हटाने या कोलेजन बढ़ाने वाला ड्रिंक मानकर नहीं पीना चाहिए।
Image Credit: Freepik
FAQ
क्या खाने से स्किन ग्लो करती है?
स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए ताजे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और नट्स का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही, स्किन में नमी और चमक बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।चेहरे को हेल्दी कैसे बनाएं?
चेहरे को हेल्दी बनाने के लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं, अच्छी नींद लें और अपने आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां और नट्स या सीड्स शामिल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 18, 2026 21:01 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
