Mon Oct 12, 2026 | 07:57 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

पिंपल हटाने से लेकर ऑयली स्किन तक के लिए फायदेमंद है लौंग का पानी, जानें लगाने और बनाने का सही तरीका

लौंग का पानी पिंपल हटाने से लेकर ऑयली स्किन तक के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, जिनकी स्किन सेंसिटिव है, उन्हें इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।
पिंपल हटाने से लेकर ऑयली स्किन तक के लिए फायदेमंद है लौंग का पानी, जानें लगाने और बनाने का सही तरीकापिंपल हटाने से लेकर ऑयली स्किन तक के लिए फायदेमंद है लौंग का पानी, जानें लगाने और बनाने का सही तरीका

नवरात्रि शुरू हो चुके हैं और इसके साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। अब एक के बाद एक त्योहार आते रहेंगे। इन दिनों महिलाएं न सिर्फ अपने पहनावे का ध्यान रखती हैं, बल्कि अपनी स्किन की भी अच्छी केयर करती हैं। अगर आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां जैसे पिंपल या ऑयली त्वचा की समस्या है, तो लौंग का पानी जरूर लगाएं। यह न सिर्फ त्वचा की चमक को निखारता है, बल्कि इसे बनाना भी आसान है।

इस बारे में Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana  बताते हैं, "लौंग का पानी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। लौंग के पानी को आप स्किन टोनर की तरह यूज कर सकते हैं। इससे त्वचा का तैलीयपन कम होता है और लंबे समय तक नमी बनी रहती है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा की डलनेस को दूर करते हैं और चेहरे की रौनक को बढ़ाते हैं।"

लौंग का पानी त्वचा के लिए क्यों है असरदार

Clove Water Benefits For SkinClove Water Benefits For Skin

अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक जर्नल Frontiers in Pharmacology में प्रकाशित वैज्ञानिक शोध के अनुसार, लौंग में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड यूजेनॉल क्रोनिक स्किन प्रॉब्लम के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, बिना एक्सपर्ट की सलाह के इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रोज सुबह एक लौंग चबाने से क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे, नुकसान और सावधानियां

त्वचा के लिए लौंग के पानी के फायदे- Clove Water Benefits For Skin

त्वचा के लिए लौंग का पानी काफी फायदेमंद है। इससे आपकी स्किन को निम्न लाभ मिलते हैं-

पिंपल से छुटकारा

लौंग के पानी में यूजेनॉल नाम का फेनोलिक कंपाउंड होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व का अच्छा स्रोत है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिनकी त्वचा काफी तैलीय है, जिसकी वजह से त्वचा में बार-बार पिंपल हो जाते हैं। ऐसे में आप लौंग के पानी का टोनर की तरह अपनी त्वचा पर उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि हर व्यक्ति को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

डलनेस में कमी

नवरात्रि के दिनों में अक्सर लोग घर से बाहर घूमने निकलते हैं। मंदिरों में जाकर देवी मां के दर्शन करते हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं मेकअप करती हैं। बार-बार मेकअप करने से त्वचा की रंगत अपने आप फीकी नजर आने लगती है। वहीं, जो लोग रात को अच्छी नींद नहीं लेते हैं, उनकी त्वचा भी डल हो जाती है। ऐसे में लौंग के पानी के टोनर को त्वचा पर अप्लाई करने से रंगत में सुधार आता है और त्वचा की थकान भी दूर होती है।

सूजन में कमी

बार-बार त्वचा पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट का उपयोग करने से त्वचा में सूजन बढ़ जाती है। ऐसे में रेडनेस और इर्रिटेशन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अगर आप लौंग के पानी का उपयोग करते हैं, तो स्किन से जुड़ी इस तरह की समस्याएं कम होने लगती हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई परेशानी जैसे एक्जिमा आदि है, तो लौंग के पानी का उपयोग न करें। इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह लें।

बॉडी डिटॉक्स

माइल्ड लौंग का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। विशेषज्ञ की मानें, तो बॉडी के डिटॉक्स होने से त्वचा में प्राकृतिक रूप से निखार आने लगता है। यही नहीं, पिंपल और एक्ने जैसी समस्याएं भी स्वाभाविक तौर पर कम होने लगती हैं।

यह भी पढ़ें-क्या लौंग खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

घर पर लौंग का पानी बनाने की सही विधि

Clove Water Benefits For Oily and AcneClove Water Benefits For Oily and Acne

विधिः1

सामग्री

  • साबुत लौंगः 4-5
  • पानीः एक गिलास या 250 ml

बनाने का तरीका

  • 4-5 लौंग को रात भर के लिए एक गिलास पानी में भिगाकर रखें।
  • सामान्य तापमान में लौंग को भीगने दें।
  • अगली सुबह लौंग के पानी को छलनी से छान लें।
  • सुबह खाली पेट इस तैयार लौंग के पानी को पिएं।

विधिः2

  • साबुत लौंगः 4-5
  • पानीः एक गिलास

बनाने का तरीका

  • एक छोटे बर्तन में 1 गिलास पानी और 4-5 साबुत लौंग मिलाएं।
  • इस मिश्रण को 5 से 7 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
  • उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
  • पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • तैयार लौंग के पानी को छान लें।
  • एक साफ कांच के जार या स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।
  • इसका टोनर की तरह उपयोग करें।

चेहरे पर लौंग का पानी लगाने का सही तरीका और सावधानी

अगर आप पहली बार चेहरे पर लौंग का पानी लगाने वाले हैं, तो बेहतर है कि इसके सही तरीके को फाॅलो करें, जैसे-

  • सबसे पहले पैच टेस्ट लें।
  • आप अपनी कलाई या जॉ लाइन पर पैच टेस्ट ले सकते हैं।
  • पहली बार लौंग का पानी त्वचा पर लगाने के बाद 24 घंटे का इंतजार करें।
  • अगर रेडनेस या जलन न हो, तभी लौंग के पानी का उपयोग करें।
  • चेहरा धोने के बाद ही लौंग का पानी यूज करें।
  • इसे हल्के हाथों से ही त्वचा पर अप्लाई करें।
  • अंत में चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
  • लौंग के पानी को आप दिन में एक बार या सप्ताह में दो-तीन बार लगाएं।

चेहरे पर लौंग के पानी का इस्तेमाल किसे नहीं करना चाहिए?

  • सेंसिटिव स्किनः अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो लौंग के पानी का उपयोग न करें। इससे जलन, चुभन आदि समस्या हो सकती है।
  • ड्राई स्किनः अगर किसी को एक्जिमा जैसी कोई स्किन प्रॉब्लम है, तो बेहतर है कि आप इसका उपयोग न करें। दरअसल, लौंग का पानी त्वचा की गहराई तक प्रवेश करके जलन पैदा कर सकता है।
  • घाव पर न लगाएंः अगर आपकी स्किन कहीं से कटी-फटी है, नए मुंहासे आ रहे हैं, तो उस हिस्से पर लौंग का पानी लगाने से बचें। इससे त्वचा का प्राकृतिक ऑयल नष्ट हो सकता है। नतीजतन, जलन या सूजन हो सकती है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार लौंग की तासीर गर्म होती है। इसलिए, इसका उपयोग ठंड के दिनों में अधिक किया जाता है, ताकि सर्दी-जुकाम से राहत मिल सके। अगर आप त्वचा की चमक बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए लौंग के पानी का इस्तेमाल करना है, तो बेहतर है कि पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह ले लें। खुद से इसका उपयोग न करें। खासकर, सेंसिटिव स्किन वालों को इस संबंध में एक्सपर्ट की राय ले लेनी चाहिए।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या लौंग के पानी को रात भर चेहरे पर लगाकर सो सकते हैं?

    नहीं, लौंग के पानी में यूजेनॉल होता है। इसे रात भर चेहरे पर लगाकर छोड़ने से स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंच सकता है।
  • घर पर बने लौंग के पानी की शेल्फ लाइफ कितनी होती है?

    घर पर बने लौंग के पानी को केवल 3 से 4 दिनों तक ही फ्रिज में साफ कांच की स्प्रे बोतल में स्टोर करके रखा जा सकता है।

Read Next

→ सुबह-सुबह चेहरे को बर्फ वाले पानी में डुबोने से मिलते हैं ये 6 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 12, 2026 18:03 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma