Fri Sep 11, 2026 | 08:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

स्कैल्प पर पिंपल्स क्यों निकलते हैं? जानें इसके 5 बड़े कारण

स्कैल्प पर पिंपल्स निकलने के पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हैं, जैसे ऑयली प्रोडक्ट यूज करना, स्कैल्प पर गंदगी जमा होना आदि। डॉक्टर से जानें, स्कैल्प पिंपल से राहत पाने के लिए घर में क्या-क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं।

आमतौर पर स्कैल्प में पिंपल्स कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि स्कैल्प में पिंपल नहीं होते हैं। चूंकि, यह समस्या कम होती है, इसलिए अक्सर लोग इसको लेकर लापरवाही करते हैं। ऐसा किया जाना सही नहीं है। इसकी वजह से समस्या बढ़ सकती है और बालों की ग्रोथ भी प्रभावित होती है। सवाल है, स्कैल्प पर पिंपल निकलते क्यों हैं? कई बार खराब प्रोडक्ट इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इस लेख में राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानिए, इसके कारणों के बारे में। 

स्कैल्प पर पिंपल्स निकलने के 5 कारण- Causes Of Scalp Pimples

benefits of bhringraj and brahmi for hair fall 1 (9)

1. अतिरिक्त ऑयल निकलना

जिस तरह त्वचा में सीबम प्रोडक्शन बढ़ने के कारण स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल निकलने लगते हैं। इसी तरह, स्कैल्प भी प्रभावित होती हैं। स्किन में बहुत ज्यादा प्राकृतिक तेल का उत्पादन होने के कारण हेयर फॉलिकल्स बंद हो जाती हैं, जिससे डेड स्किन सेल्स बढ़ जाते हैं। ये डेड स्किन सेल्स और अतिरिक्त ऑयल मिलकर बालों के छिद्रों को बंद देता है, जिससे पिंपल होने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या ड्राई बालों को हफ्ते में एक बार धोना काफी होता है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

2. स्कैल्प पर प्रोडक्ट्स का जमा होना

अगर आप लगातार किसी हेयर प्रोडक्ट को बालों पर यूज करते हैं, जैसे ड्राई शैंपू आदि, लेकिन सिर की सफाई नहीं करते हैं। ऐसे में स्कैल्प पर ये प्रोडक्ट धीरे-धीरे जमा होने लगते हैं। समय के साथ-साथ जड़ों के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। विशेषकर, जो प्रोडक्ट सिलिकॉन, सल्फेट या हैवी केमिकल्स वाले हेयर प्रोडक्ट्स को ठीक से न धोया जाए, तो स्कैल्प पर एक परत बन जाती है। इससे त्वचा में दाने होने लगते हैं। American Academy of Dermatology Association से भी स्पष्ट होता है कि कई हेयर प्रोडक्ट स्कैल्प पिंपल का कारण बनते हैं।

3. पसीना और गर्मी

इन दिनों मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। कभी उमस बढ़ रही है, तो कभी गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में पसीना ज्यादा आता है। आमतौर पर चेहरे या स्किन के पसीने को साफ करना आसान होता है, लेकिन बालों के नीचे पसीना फंस जाता है। ऐसा धूप में वर्कआउट करने वालों के साथ भी होता है। इससे सिर में बैक्टीरिया और फंगस आसानी से पनपने लगते हैं। अगर आप नियमित रूप से बालों की सफाई न करें, तो पिंपल होने का जोखिम बढ़ जाता है।

4. ऑयलिंग के बाद बाल न धोना

what is the right way to wash hair 01 (14)

ऑयलिंग हमारे बालों के लिए एक जरूरी प्रक्रिया है। इससे बाल सॉफ्ट और स्मूद होते हैं। हालांकि, ऑयलिंग करने के बाद बालों को साफ करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो वे स्कैल्प पर चिपक जाते हैं। ऑयली स्कैल्प पर धूल-मिट्टी या कोई अन्य प्रोडक्ट चिपक जाता है, जो कि रोमछिद्रों को बंद कर देता है, जो कि पिंपल को ट्रिगर करने की स्थिति पैदा करती है।

5. गंदी चीजों का उपयोग करना

अक्सर लोग इस ओर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन वे जाने-अनजाने कई ऐसी चीजों का उपयोग करते हैं, जो हमारे स्कैल्प के लिए सही नहीं होती हैं। इनमें गंदे तकिए के कवर, टोपियां या हेलमेट आदि शामिल हैं। ये सभी चीजें सीधे हमारे स्कैल्प के संपर्क में आती हैं। अगर इनकी समय-समय पर सफाई न हो, तो इसमें पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इनका उपयोग करते ही ये सीधे हमारे स्कैल्प के संपर्क में आ जाते हैं, जिससे बार-बार दाने निकलने की समस्या बनी रहती है।

स्कैल्प पिंपल से कैसे राहत पाएं?

  1. नियमित रूप से बाल धोएंः स्कैल्प पिंपल से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से हेयर वाॅश करें। सप्ताह में से दो-तीन बार हेयर वाॅश करना काफी होता है।
  2. अच्छा शैंपू यूज करेंः अगर आपके सिर में अक्सर पिंपल निकल आते हैं, तो बेहतर है कि आप ओवर-द-काउंटर मेडिकेटेड शैंपू का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि टी-ट्री युक्त शैंपू स्कैल्प पिंपल के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। 
  3. कंडीशनर को अच्छी तरह साफ करेंः कई बार देखने में आता है कि लोग हेयर वाॅश करने के बाद कंडीशनर लगाते हैं, लेकिन उसकी सही से सफाई नहीं करते हैं। आप ऐसा न करें। कंडीशनर को स्कैल्प पर लगे रहने न दें। Indian Journal of Dermatology के अनुसार, स्कैल्प की क्लीनिंग करना जरूरी है।
  4. हैवी प्रोडक्ट्स न लगाएंः अगर आपकी स्किन में बार-बार पिंपल हो जाते हैं, तो बेहतर है कि आप ऐसे हेयर प्रोडक्ट का उपयोग न करें, जिसमें अधिक मात्रा में ऑयल हो।
  5. पिंपल फोड़े नहींः कई लोगों की पिंपल फोड़ने की आदत होती है। यह सही नहीं है। बार-बार पिंपल फोड़ने से संक्रमण आसपास के हिस्सों में फैल सकता है। ऐसे में दर्द भी बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या अचानक बढ़ने लगे हैं सफेद बाल? डॉक्टर से जानें इसके 5 संभावित कारण

निष्कर्ष

स्कैल्प पिंपल के प्रति लोग ज्यादा जागरूक नहीं होते हैं। उन्हें लगता है कि समस्या हुई है, तो अपने आप ठीक हो जाएगी। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। स्कैल्प पिंपल के कारण बालों की ग्रोथ तक प्रभावित होती है और हेयर फाॅल भी हो सकता है। इस तरह की समस्या से बचना है, तो स्कैल्प पिंपल होने के कारण को समझें और तुरंत उसका उपचार करें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या स्कैल्प पिंपल्स की वजह से स्थायी रूप से हेयर फॉल हो सकता है?

    अगर स्कैल्प पिंपल्स गंभीर रूप ले लें और उनमें फॉलिकुलाइटिस (Folliculitis) या फंगल इंफेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तो यह समस्या हो सकती है।
  • क्या स्कैल्प पिंपल्स पर सैलिसिलिक एसिड युक्त शैंपू का उपयोग कर सकते हैं?

    सैलिसिलिक एसिड एक बीटा-हाइड्रॉक्सी एसिड (BHA) है, जो स्कैल्प में जमा अतिरिक्त सीबम और डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालता है, जिससे पिंपल्स की सूजन कम होती है।

Read Next

क्‍या गुड़हल वाकई बालों का झड़ना कम कर सकता है? आयुर्वेद‍िक डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 12, 2026 16:48 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content