सुबह-सुबह नींद से जागते ही चेहरे पर थकान, पफीनेस और सूजी हुई आंखें दिखना आम बात है। ऐसे में चेहरे को बर्फ वाले पानी में डुबोना यानी आइस फेशियल किसी वरदान से कम नहीं है। यह आसान सा तरीका न सिर्फ आपको तुरंत तरोताजा कर देता है, बल्कि आपकी स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को भी दूर भगाता है। सुबह की इस ठंडी शुरुआत से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि सुबह बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने के क्या फायदे हैं?
सुबह बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने के फायदे
साल 2024 में GeroScience में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सुबह बर्फ के पानी में चेहरा डुबाने से चेहरे की सूजन कम होती है, स्किन के पोर्स कुछ समय के लिए छोटे दिखते हैं और चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, सुबह बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने से कई फायदे मिल सकते हैं-
1. चेहरे की सूजन कम करने में मदद
सुबह उठने के बाद कई लोगों के चेहरे, खासकर आंखों के आस-पास हल्की सूजन दिखाई देती है। इसका कारण नींद की कमी, शरीर में पानी का रुकना या देर रात तक जागना हो सकता है। सुबह चेहरे को ठंडे पानी में कुछ समय डुबोने से ब्लड वेसल्स अस्थायी रूप से सिकुड़ सकती हैं, जिससे चेहरे की सूजन कम दिखाई दे सकती है। इससे चेहरा ज्यादा फ्रेश और तरोताजा नजर आता है।
इसे भी पढ़ें: रात की पूरी नींद के बाद भी स्किन थकी हुई नजर आ रही है? जानें कारण
2. चेहरे को फ्रेश और तरोताजा बनाना
सुबह-सुबह ठंडे पानी से चेहरा धोना या ठंडे पानी में चेहरा डुबोना आपको फ्रेश महसूस करा सकता है। ठंडा पानी या बर्फ स्किन में एक ताजगी का एहसास कराती है और नींद के बाद चेहरे पर नजर आने वाली सुस्ती को कुछ समय के लिए कम कर सकती है। अगर आप सुबह थका हुआ महसूस करते हैं तो बर्फ के पानी में अपना चेहरा डुबोकर थोड़ी राहत पा सकते हैं।
3. आंखों के आसपास की सूजन कम करना
कई लोगों को सुबह उठने के बाद आंखों के नीचे हल्की सूजन महसूस होती है। ठंडा पानी इस सूजन को कुछ समय के लिए कम करने में मदद कर सकता है। इससे आंखों के आस-पास का हिस्सा कुछ समय के लिए ज्यादा आरामदायक और फ्रेश दिखाई दे सकता है। ध्यान रहे कि अगर आंखों के नीचे सूजन लगातार बनी रहती है तो इसका कारण एलर्जी, नींद की कमी या कोई अन्य समस्या हो सकती है।
4. त्वचा की लालिमा में अस्थायी राहत
ठंडे पानी के संपर्क से स्किन के ब्लड वेसल्स कुछ समय के लिए सिकुड़ सकती हैं। इससे कुछ लोगों में हल्की रेडनेस नजर आ सकती है, जिससे राहत पाने के लिए आप बर्फ के पानी में अपना चेहरा डिप कर सकते हैं। ध्यान रहे, जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है या जिन्हें रोसैशिया जैसी समस्या है, उनमें ज्यादा ठंडा पानी रेडनेस, जलन या असुविधा बढ़ सकता है।
5. त्वचा को अधिक टाइट दिखाना
सुबह बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने के बाद स्किन कुछ समय के लिए ज्यादा टाइट या कसी हुई महसूस हो सकती है। ठंडक के कारण स्किन में बदलाव होता है,जिससे चेहरे की बनावट थोड़ी अलग दिखाई दे सकती है। हालांकि, यह असर कुछ समय तक के लिए ही होता है। बर्फ का पानी स्किन में कोलेजन बढ़ाने, झुर्रियों होने की प्रक्रिया को कम करने का तरीका नहीं है।
6. चेहरे पर ताजगी और चमक का एहसास
कई लोग सुबह बर्फ का पानी फेशियल करने के बाद अपना चेहरे को ज्यादा चमकदार महसूस करते हैं। इसका कारण बर्फ की ठंडक से मिलने वाले प्रभाव और चेहरे की सूजन में कमी ला सकता है। इससे स्किन कुछ समय के लिए ज्यादा फ्रेश दिखाई दे सकती है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि बर्फ का पानी स्किन को गोरा नहीं करता है, बल्कि चेहरे को ताजगी और चमक का एहसास कराता है।
Benefit-Of-Dipping-Face-In-Ice-Water
बर्फ के पानी में चेहरा कैसे डुबोना चाहिए?
डॉ. किरण का कहना है कि इसे सही और सुरक्षित तरीके से करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- बर्फ के पानी में चेहरा डालने से पहले फेस वॉश या क्लींजर से अपना चेहरा धो लें।
- चेहरे पर मेकअप, धूल-मिट्टी या तेल नहीं होना चाहिए, वरना वे पोर्स में फंस सकते हैं।
- एक साफ और बड़े कटोरे में ठंडा पानी रखें।
- इसमें बर्फ के 6 से 8 टुकड़े डालें ताकि पानी अच्छी तरह ठंडा हो जाए।
- गहरी सांस लें और अपने चेहरे को 10 से 15 सेकेंड के लिए उस ठंडे पानी के कटोरे में डुबो लें।
- शुरुआत में अगर ज्यादा ठंड लगे, तो समय सीमा को 5 से 10 सेकंड से शुरू करें।
- एक बार में लगातार बहुत देर तक चेहरा बर्फ के पानी में न रखें, क्योंकि ज्यादा ठंड से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
- पानी से चेहरा बाहर निकालें और सामान्य तापमान पर 5 से 10 सेकेंड की सांस लें।
- इस प्रक्रिया को आप 2 से 3 बार दोहरा सकती हैं। कुल मिलाकर आपका चेहरा बर्फ के पानी में 1 मिनट से ज्यादा समय तक नहीं रहना चाहिए।
- चेहरा बाहर निकालने के बाद इसे किसी साफ और मुलायम तौलिए से न रगड़ें, बल्कि हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं।
- इसके तुरंत कोई अच्छा मॉइश्चराइजर या सीरम जरूर लगाएं, क्योंकि ठंड से खुले पोर्स में मॉइश्चर लॉक हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: Stress Side Effects On Skin: चेहरे के मुंहासे और झुर्रियों की वजह कहीं स्ट्रेस तो नहीं? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय
सुबह आइस वाटर फेशियल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
चेहरे को बर्फ के पानी में डुबोना हर किसी के लिए जरूरी या फायदेमंद नहीं है। इसे करते समय कुछ सावधानियां रखना जरूरी है।
- बहुत ज्यादा ठंडे या बर्फ से भरे पानी का इस्तेमाल न करें।
- शुरुआत सामान्य ठंडे पानी से करें और देखें कि आपकी स्किन कैसे रिएक्ट करती है।
- चेहरे को लंबे समय तक पानी में न डुबोएं और सांस रोककर रखने की कोशिश न करें।
- अगर स्किन में जलन, दर्द, सुन्नपन या ज्यादा रेडनेस हो, तो तुरंत रुक जाएं।
- सेंसिटिव स्किन, रोसैशिया या ठंड से बढ़ने वाली त्वचा से जुड़ी समस्याओं में पहले स्किन एक्सपर्ट से कंसल्ट करें।
- बर्फ को सीधे स्किन पर लंबे समय तक रगड़ने से बचें।
निष्कर्ष
सुबह चेहरे को ठंडे या बर्फ वाले पानी में डुबोने से चेहरे की सूजन कुछ समय के लिए कम हो सकती है, आंखों के आस-पास ताजगी महसूस हो सकती है और स्किन कुछ समय के लिए ज्यादा फ्रेश दिखाई दे सकती है। ध्यान रहे बर्फ के पानी में चेहरा डुबोना न तो स्किन को हमेशा के लिए टाइट करता है और न ही एक्ने, झुर्रियों या स्किन के रंग को बदलने का इलाज है।
Image Credit: Freepik
FAQ
हफ्ते में कितनी बार चेहरे पर बर्फ लगाएं?
चेहरे पर हफ्ते में 2 से 3 बार ही बर्फ लगानी चाहिए। एक बार में चेहरे पर सिर्फ 1 से 2 मिनट ही बर्फ लगानी चाहिए। बर्फ को कभी भी सीधे स्किन पर नहीं रगड़ना चाहिए, इसे हमेशा किसी साफ सूती कपड़े या कॉटन के रूमाल में लपेटकर इस्तेमाल करें।चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या नुकसान हैं?
चेहरे पर सीधे बर्फ लगाने से स्किन को आइस बर्न, फ्रॉस्टबाइट और ब्लड वेसल्स के सिकुड़ने से कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 10, 2026 12:15 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
