Fri Nov 20, 2026 | 06:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या रातभर के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ना सही है? जानें इसके फायदे

रातभर के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ना त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। इससे त्वचा में नमी लॉक होती है, कील-मुंहासे का जोखिम कम होता है और त्वचा में ऑयल भी आती है।
क्या रातभर के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ना सही है? जानें इसके फायदे
क्या रातभर के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ना सही है? जानें इसके फायदे

सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस बढ़ने के कारण हर कोई किसी न किसी तरह के मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करता है। असल बात ये है कि मॉइश्चराइजर की मदद से त्वचा की नमी लॉक होती है, जिससे चेहरे की ड्राईनेस में कमी आती है। इससे त्वचा में जलन और इचिंग जैसी समस्याएं कम होती हैं। आपने देखा होगा कि इन दिनों कई लोग रात भर के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ देते हैं। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि आखिर रातभर के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ना कितना सही है?

इस पर राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "रात भर के लिए स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ना पूरी तरह सुरक्षित होता है। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि जो मॉइश्चराइजर आप लगा रहे हैं, उसमें किस तरह का फॉर्मूला यूज किया गया है। अगर वह फॉर्मूला आपकी त्वचा के लिए सूटेबल है, तो रात भर के लिए मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ने में कोई बुराई नहीं है।"

क्या रातभर के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं या नहीं?

Is It Safe To Leave Moisturizer On Your Skin For OvernightIs It Safe To Leave Moisturizer On Your Skin For Overnight

साल 2021 में Journal Of Cosmetic Dermatology में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना काफी फायदेमंद होता है। इससे त्वचा को लंबे समय तक नमी प्रदान होती है। अच्छे परिणाम के लिए आप दिन में दो बार मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। खासकर, अगर आप रात को नहाते हैं, तो शॉवर के बाद मॉइश्चराइजर लगाना स्किन के लिए अच्छा होता है।

इसे भी पढ़ें: दिन में कितनी बार मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

रातभर के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाने के फायदे

  • रूखी त्वचा से छुटकाराः सर्दियों में स्किन के प्रोटेक्टिव बैरियर को काफी नुकसान होता है, जिससे त्वचा ड्राई हो जाती है। वहीं, जब आप रात भर के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ते हैं, तो इसकी वजह से स्किन बैरियर को मजबूत बनाने वाले फॉर्मूले रात भर त्वचा के रूखेपन और पपड़ी जमने वाली समस्या को रोकने में मदद करते हैं।
  • नमी का लॉक होनाः सर्दियों में त्वचा का रूखापन काफी बढ़ जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए रात भर के लिए मॉइश्चराइजर लगाया जाए, तो इससे त्वचा में नमी लॉक हो जाती है। ऐसे में रूखापन कम होता है। ड्राई स्किन वालों के लिए यह अधिक फायदेमंद है।

मॉइश्चराइजर कब लगाएं?

अगर आप रातभर के लिए अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ते हैं, तो इससे पहले यह जरूर जानें कि इन्हें लगाने का सही समय क्या है? इस पर डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं-

  • क्लींजिंग के बादः मॉइश्चराइजर हमेशा चेहरे की क्लींजिंग (या चेहरे को साफ करने) करने के बाद ही अप्लाई करें। अगर आप रात को शॉवर लेते हैं, तो उसके तुरंत बाद अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। 
  • मौसम में बदलावः अगर आपको रात के समय मॉइश्चराइजर लगाने की आदत नहीं है, तो मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए इसको अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना सकते हैं। विशेषकर, उमस भरे मौसम में हल्के (लाइट) टेक्सचर वाले मॉइश्चराइजर आरामदायक महसूस होते हैं, जबकि शुष्क या ठंडी हवा में गाढ़ी (थिक) क्रीम अधिक मददगार होती हैं।

मॉइश्चराइजर लगाने का सही तरीका

  • सबसे पहले त्वचा को साफ करें।
  • पसीने और मेकअप को पूरी तरह रिमूव करें।
  • स्किन टाइप के हिसाब से लाइट वेट या ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • रात को सोने से 10-15 मिनट पहले मॉइश्चराइजर लगाएं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में स्किन ड्राईनेस दूर करने के लिए हायलूरोनिक एसिड लगाएं या ग्लिसरीन, क्या है बेहतर विकल्प?

रातभर के लिए मॉइश्चराइजर लगाने के नुकसान

अधिकतर लोगों के लिए चेहरे पर रातभर के लिए मॉइश्चराइजर लगाकर छोड़ना नुकसानदायक नहीं होता है। इसके बावजूद, कुछ मामलों में ऐसा नहीं किया जाना चाहिए, जैसे-

  • स्किन पोर्स का बंद होनाः अगर किसी की ऑयली स्किन है, तो उन्हें इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हैवी मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं।
  • कील-मुंहासे की समस्याः ऑयली त्वचा में कील-मुंहासे आसानी से हो जाते हैं। ऐसे लोगों को ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाने के बजाय लाइट वेट मॉइश्चराइजर को प्राथमिकता देनी चाहिए।
  • SFP क्रीम न लगाएंः अगर आप रातभर के लिए मॉइश्चराइजर लगाना चाहते हैं, तो जिसमें एसपीएफ युक्त मॉइश्चराइजर लगाने से बचें।

निष्कर्ष

रात भर के लिए मॉइश्चराइजर लगाने में कोई बुराई नहीं है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार ऑयल बेस्ड या लाइट वेट मॉइश्चराइजर अप्लाई कर सकते हैं। इससे त्वचा में रातभर के लिए नमी लॉक होती है, जिससे सर्दियों में ड्राईनेस में कमी आती है। यहां तक कि मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा मुलायम भी होती है। नियमित रूप से मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा में पिंपल होने का रिस्क भी कम होता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या डे-क्रीम और नाइट क्रीम या मॉइश्चराइजर में अंतर होता है?

    डे-क्रीम हल्की होती है और उसमें धूप से बचाव के लिए SPF व एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जबकि नाइट मॉइश्चराइजर गाढ़ा होता है, जिससे त्वचा रिपेयर होती है।
  • रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाने से पहले टोनर या सीरम लगा सकते हैं?

    टोनर या सीरम के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाने से नमी को अंदर लॉक हो जाती है, जिससे त्वचा सॉफ्ट हो जाती है।

Read Next

सर्दियों में ये 7 गलतियां खराब कर सकती हैं आपके बाल और स्किन, अभी से करें बदलाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 17:30 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra