सर्दियों में ये 7 गलतियां खराब कर सकती हैं आपके बाल और स्किन, अभी से करें बदलाव

सर्दियों के मौसम में ठंडी और ड्राई हवाएं हमारी स्किन और बालों से उनकी नेचुरल नमी छीन लेती हैं। अक्सर लोग मौसम बदलने के बाद अपनी पुरानी और गलत आदतों को भी जारी रखते हैं, जिसके कारण स्किन में ड्राईनेस, खुजली, फटी एड़ियां और बालों में डैंड्रफ व हेयर फॉल जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। Dr Himani Mavi, Consultant- Dermatology, Metro Hospital & Heart Institute, Noida बताती हैं कि कम जानकारी होने के कारण लोग अपनी स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा बैठते हैं। इसलिए, उन्हें कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।
ठंड में स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए कौन-सी गलतियां न करें?
Dr Himani Mavi का कहना है कि सर्दियों में स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए लोगों को इन गलतियों को करने से बचना चाहिए-
1. बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाना और बाल धोना
सर्दियों में तेज गर्म पानी से नहाना सुकून भरा हो सकता है, लेकिन यह आपकी स्किन और बालों के लिए हानिकारक हो सकता है। गर्म पानी स्कि औ स्कैल्प के नेचुरल ऑयल और सुरक्षात्मक लिपिड लेयर को पूरी तरह खत्म कर देता है, जिससे स्किन ड्राई होकर फटने लगती है और बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। इसलिए, नहाने और बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।
साल 2022 में Journal of Clinical Medicine में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, गर्म पानी से नहाने पर ट्रांसएपिडर्मल वॉटर लॉस का लेवल 25.75 से बढ़कर 58.58 g·h⁻¹·m⁻² हो जाता है, जो स्किन की सुरक्षा परत के कमजोर होने का संकेत होता है।
2. सर्दियों में सनस्क्रीन लगाना छोड़ देना
ज्यादातर लोगों को लगता है कि धूप हल्की होने या कोहरा रहने पर सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं होती है। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें बादलों और कोहरे को पार करके भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे समय से पहले झुर्रियां, टैनिंग और पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए, घर से बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले कम से कम SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए एलोवेरा जेल बेहतर या मलाई का फेस पैक? खुद एक्सपर्ट ने बताया
3. कम पानी पीना
ठंड के मौसम में प्यास बहुत कम लगती है, जिसके कारण लोग पानी पीना बहुत कम कर देते हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर इसका सीधा असर हमारे स्किन और बालों पर नजर आता है। स्किन बेजान और खिंची-खिंची महसूस होती है, जबकि बालों में रूखापन और दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ जाती है। आप प्यास न लगने पर भी दिनभर में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं। आप गुनगुना पानी, सूप या हर्बल टी के रूप में भी अपनी पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं।
4. नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर न लगाना
कई लोग नहाने के काफी देर बाद या स्किन को पूरी तरह सूख जाने पर क्रीम या लोशन लगाते हैं। स्किन के पूरी तरह ड्राई होने पर मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन को गहराई से नमी को लॉक करने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए, नहाने के तुरंत बाद, जब आपकी स्किन हल्की नम हो, तभी गाढ़ा मॉइश्चराइजर या बॉडी बटर लगाएं। इससे स्किन में नमी लंबे समय तक बनी रहती है।
Common-Winter-Skin-Hair-Mistakes
5. गीले बालों में कंघी करना
सर्दियों में बाल सूखने में ज्यादा समय लगता है, ऐसे में लोग जल्दबाजी में गीले बालों को सुलझाने लगते हैं या बिना सुखाएं ठंडी हवा में बाहर चले जाते हैं। इस गलती को करने से बचना चाहिए, क्योंकि गीले बाल सबसे ज्यादा नाजुक होती है, उनमें कंघी करने से हेयर ब्रेकेज काफी ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं, गीले बालों में ठंडी हवा लगने से स्कैल्प में ड्राईनेस और डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है। बालों को माइक्रोफाइबर तौलिए से हल्के हाथों से सुखाएं और पूरी तरह सूखने के बाद ही चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।
6. बार-बार चेहरे को धोना
गर्मियों वाले फेस वॉश का इस्तेमाल सर्दियों में भी करना स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे क्लींजर स्किन को और ज्यादा ड्राई कर देते हैं, जिससे चेहरे पर रेडनेस, पपड़ी और जलन की समस्या बढ़ सकती है। सर्दियों में क्रीमी, हाइड्रेटिंग और सल्फेट-फ्री फेस वॉश का इस्तेमाल करें और दिन में दो बार से ज्यााद चेहरा धोने से बचें।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड फेसवॉश चुनें या जेल बेस्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है बेहतर
7. ऊनी कपड़े सीधे स्किन पर पहनना
ठंड से बचने के लिए कई लोग स्वेटर या ऊनी इनरवियर सीधे पहन लेते हैं। ऊन के रेशे स्किन में रगड़ पैदा करते हैं, जिससे खुजली, रैशेज और विंटर एक्जिमा जैस एलर्जी हो सकती है। ऊनी कपड़ों के नीचे हमेशा एक सूती परत पहनना चाहिए, ताकि स्किन सुरक्षित और आरामदायक रहे।
निष्कर्ष
सर्दियों में हेल्दी स्किन और मजबूत बाल बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए, रोजमर्रा की इन छोटी-छोटी गलतियों को करने से बचने और सही स्किन केयर रूटीन, हल्दी डाइट और हाइड्रेशन का ध्यान रखकर आप अपनी स्किन और बालों को हेल्दी रख सकते हैं। अगर इसके बाद भी स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं होती है तो आप एक बार एक्सपर्ट से भी कंसल्ट कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
सर्दियों में रात में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
चेहरा धोने के बाद हल्की नमी वाली स्किन पर सेरामाइड्स, हयालूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन वाला मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए, ताकि रातभर स्किन के अंदर नमी लॉक रहे।ठंड के दिनों में बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए?
ड्राई और बेजान बालों के लिए नारियल तेल, बादाम का तेल, जोजोबा ऑयल या तिल का तेल सबसे अच्छा माना जाता है, जो बालों की नमी बनाए रखने और रूखेपन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 20, 2026 17:23 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Himani Mavi