बढ़ते प्रदूषण के कारण अक्सर लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन होने जैसी कई समस्याएं होती हैं, लेकिन बढ़ता प्रदूषण त्वचा को भी प्रभावित करता है। इसके कारण लोगों को स्किन से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है। आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology , Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।
खराब AQI स्किन को कैसे प्रभावित करता है?
डॉ. शिरीन के अनुसार, वायु प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) त्वचा की सेहत पर कई तरह से असर डाल सकते हैं। पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5 और PM10), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक तत्व त्वचा की सतह पर जमा हो सकते हैं। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन हो सकती है और त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर (स्किन बैरियर) को नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से त्वचा पर उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखने लग सकते हैं, स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है और पहले से मौजूद स्किन से जुड़ी समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: दिवाली के बाद दिल्ली बनी गैस चैंबर, जानें किन इलाकों में AQI 400 के पार?
how poor air quality and pollution damage your skin and how to fix it 01
प्रदूषण के कारण त्वचा में क्या परेशानियां होती हैं?
डॉ. शिरीन का कहना है, जब प्रदूषण का स्तर ज्यादा होता है, तो बारीक कण (पार्टिकुलेट मैटर) त्वचा के नेचुरल ऑयल और बाहरी अशुद्धियों के साथ मिलकर पोर्स को बंद कर सकते हैं, जिससे त्वचा बेजान हो सकती है और मुंहासे (ब्रेकआउट्स) निकल सकते हैं। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को रूखापन, खुजली, रेडनेस और जलन होने जैसा महसूस हो सकता है। जिन लोगों को पहले से ही एक्जिमा या मुंहासों की समस्या है, प्रदूषण के कारण उनकी स्थिति और भी बिगड़ सकती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2023 में International Journal of Molecular Sciences में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, खराब वायु गुणवत्ता और प्रदूषण हमारी त्वचा को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाते हैं, क्योंकि त्वचा सीधे पर्यावरण के संपर्क में रहती है। प्रदूषण से त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर हो जाती है और हानिकारक तत्वों के प्रवेश से ऑक्सीडेटिव तनाव व सूजन पैदा होती है, जिससे चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आने लगती हैं और एक्जिमा, सोरायसिस या मुंहासे जैसी समस्याएं ट्रिगर या गंभीर हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: AQI 400 पार: जहरीली हवा में ये 7 गलतियां फेफड़ों पर पड़ सकती हैं भारी, डॉक्टर से जानें जरूरी उपाय
खराब AQI से बचने के लिए स्किन केयर रूटीन
डॉ. शिरीन कहती हैं, जब AQI का स्तर खराब हो, तो अपने रोज के स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करना जरूरी है।
- दिन में दो बार त्वचा को हल्के क्लींजर से साफ करें, ताकि जमा हुई गंदगी, पसीना, तेल और प्रदूषक तत्व हट सकें।
- बहुत तेज या हार्ड क्लींजर का इस्तेमाल करने से बचें और त्वचा को बहुत ज्यादा न रगड़ें, क्योंकि इससे त्वचा की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर हो सकती है।
- हेल्दी स्किन के लिए मॉइस्चराइजर लगाना भी उतना ही जरूरी है। सेरामाइड्स, हायल्यूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन जैसे तत्वों वाला मॉइस्चराइज़र त्वचा में नमी बनाए रखने और स्किन बैरियर को मज़बूत करने में मदद कर सकता है। विटामिन C जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पर्यावरण के संपर्क में आने से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से त्वचा को बचाने में मददगार हो सकते हैं।
डॉ. शिरीन आगे कहती हैं, भले ही प्रदूषण का स्तर कितना भी ज्यादा क्यों न हो, सुबह के स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा को प्रोटेक्ट करता है, हालांकि यह सीधे तौर पर वायु प्रदूषण से बचाव नहीं करता है।
खराब AQI में स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
डॉ. शिरीन का कहना है, खराब AQI में स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है।
- जब AQI का स्तर बहुत खराब हो, तो लंबे समय तक घर से बाहर रहने से बचें। साथ ही, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की बहुत ज्यादा परतें (लेयरिंग) लगाने से भी बचें।
- दिन के अंत में, त्वचा को हल्के हाथों से साफ करें और अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें।
- बार-बार नए प्रोडक्ट्स आजमाने के बजाय, एक आसान और नियमित स्किनकेयर रूटीन का पालन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
निष्कर्ष
बढ़ता वायु प्रदूषण और खराब AQI स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को कमजोर कर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, समय से पहले झुर्रियां, मुंहासे और एक्जिमा जैसी गंभीर समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए त्वचा को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए दिन में दो बार किसी हल्के क्लींजर से चेहरा साफ करें, सेरामाइड्स या हायल्यूरोनिक एसिड युक्त मॉइस्चराइजर और विटामिन सी का इस्तेमाल करें, धूप से बचाव के लिए SPF 30+ सनस्क्रीन लगाएं और खराब हवा में लंबे समय तक बाहर रहने से बचें। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?
हेल्दी स्किन के लिए एवोकाडो, अखरोट, सीड्स, खट्टे फल, दही, हरी पत्तेदार सब्जियां और फैटी फिश जैसे फूड्स खाएं, साथ ही दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।हेल्दी स्किन के लिए क्या करें?
हेल्दी स्किन के लिए चेहरे को नियमित रूप से साफ करें, स्किन को मॉइस्चराइज करें, पर्याप्त पानी पिएं, सनस्क्रीन लगाएं, पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस कम करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 12, 2026 12:37 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Shireen Furtado
