Mon Nov 9, 2026 | 01:22 PM IST

दिवाली के बाद दिल्ली बनी गैस चैंबर, जानें किन इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के बाद दिल्ली का AQI गंभीर श्रेणी में आ गया है और दिल्ली के कई इलाके तो सुबह गैस चैंबर बन गए। पटाखों के धुएं और गाड़ियों के प्रदूषण ने दिल्ली की हवा को जहरीला बना दिया है।
दिवाली के बाद दिल्ली बनी गैस चैंबर, जानें किन इलाकों में AQI 400 के पारदिवाली के बाद दिल्ली बनी गैस चैंबर, जानें किन इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली की रात पटाखों के धुएं ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi AQI) में हवा को बहुत ही ज्यादा प्रदूषित कर दिया। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिवाली के बाद लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा (AQI Noida) और गुड़गांव (aqi gurgaon) का एक्यूआई भी गंभीरता की श्रेणी में पहुंच गया है। इसलिए दिवाली के बाद खासतौर पर दिल्ली के लोगों को बाहर निकलने से पहले खास सावधानियां बरतने की जरूरत है। आइये जानते हैं कि दिल्ली के किन इलाकों में AQI 400 के पार है।

दिवाली के बाद दिल्ली के किन इलाकों में AQI 400 पार

दिवाली की रात बड़ी संख्या में पटाखे जलाए जाने के बाद दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 से 500 के बीच दर्ज किया गया है। इसे गंभीर (Severe) श्रेणी में रखा जाता है। इस स्तर की हवा से लोगों को सांस संबंधी परेशानी हो सकती है। खासतौर पर पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के दिए गए आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल सुबह के 11 बजे (live aqi) दिल्ली का AQI 370 दर्ज किया गया है, लेकिन राजधानी के कई मॉनटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर 400 से ऊपर पहुंचा हुआ है।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के अनुसार, दिल्ली के इन 5 इलाकों में (highest aqi in delhi today) सुबह 10 बजे तक AQI 400 से पार था।

स्टेशन (Station)

एक्यूआई (AQI)

श्रेणी (Category)

मुख्य प्रदूषक (Lead Pollutant)

डीटीयू (DTU)

439

गंभीर (Severe)

PM2.5

बुराड़ी क्रॉसिंग (Burari Crossing)

433

गंभीर (Severe)

PM2.5

मुंडका (Mundka)

425

गंभीर (Severe)

PM2.5

विवेक विहार (Vivek Vihar)

421

गंभीर (Severe)

PM2.5

सोनिया विहार (Sonia Vihar)

419

गंभीर (Severe)

PM2.5

DTU के आस-पास के इलाके रोहिणी और जहांगीरपुरी आते हैं। इसके अलावा, बवाना, आईटीओ, पटपटगंज और पंजाबी बाग में भी AQI 400 के पार दर्ज किया गया है।

delhi ncr aqidelhi ncr aqi

यह भी पढ़ें- दिवाली पर पटाखों के धुएं से बढ़ सकती है सांस की परेशानी, अस्थमा के मरीज इन 7 बातों का रखें ध्यान

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा

दिल्ली के आस-पास के शहरों में भी दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखी गई। CPCB के मुताबिक दिवाली के बाद आज सुबह 11 बजे नोएडा के सेक्टर 62 में AQI 411 दर्ज किया गया है। वहीं गाजियाबाद के न्यू लोनी तहसील में AQI 434 और वेव सिटी में 378 दर्ज हुआ है। अगर गुरुग्राम की बात करें, तो टेरी ग्राम में AQI 407 है और विकास सदन में 334 दर्ज हुआ है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि दिवाली के बाद प्रदूषण की समस्या सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रही, बल्कि आस-पास के शहरों में भी हवा की क्वालिटी पर असर पड़ा है।

दिवाली के बाद बढ़ते प्रदूषण से सेहत पर क्या असर हो सकता है?

National Institute of Environmental Health Sciences के मुताबिक, बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को फेफड़ों, अस्थमा, हार्ट की समस्याएं हो सकती हैं। जो लोग सांस से जुड़ी समस्याओं के जूझ रहे हैं, वायु प्रदूषण बढ़ने पर उनके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। कई मामलों में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत भी पड़ सकती है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहते हैं, उन्हें कैंसर होने का रिस्क भी बढ़ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?

Delhi AQI गंभीर होने की स्थिति में लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

  • अगर AQI गंभीर या बहुत खराब हो, तो घर से बाहर न निकलें।
  • बाहर निकलना जरूरी हो, तो अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें।
  • खराब AQI में पार्क में मॉर्निंग वॉकया एक्सरसाइज करने से बचें।
  • घर में धुआं पैदा करने वाली चीजों का इस्तेमाल कम करें।
  • अस्थमा के मरीज अपनी दवाएं रेगुलर लें और डॉक्टर द्वारा बताया गया इनहेलर समय पर लें।
  • सांस लेने में गंभीर परेशानी, सीने में दर्द या खांसी के साथ खून आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

यह भी पढ़ें- दिवाली के बाद लगातार खांसी हो रही है? जानें प्रदूषण और इंफेक्शन में कैसे करें फर्क

निष्कर्ष
दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए चिंता का विषय है। पटाखों का धुआं और मौसम में बदलाव के कारण प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। जब भी घर से निकले, तो अपने इलाके का AQI जरूर चेक करें और मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • गैस चैंबर जैसी स्थिति के दौरान हवा में PM2.5 के साथ कौन-सी जहरीली गैसें बढ़ जाती हैं?

    सिर्फ धूल के कण ही नहीं, पटाखों के जलने से हवा में सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर कई गुना बढ़ जाता है। हवा में मौजूद धुंध इन गैसों के साथ घुलकर हल्का सल्फ्यूरिक और नाइट्रिक एसिड एरोसोल बनाती है, जो सीधे फेफड़ों की परतों और आंखों में जलन पैदा करता है।
  • क्या स्मॉग वाले दिनों में घर के अंदर इनडोर प्लांट्स (जैसे स्नेक प्लांट, मनी प्लांट) लगाने से AQI कम होता है?

    इनडोर पौधे कमरे में हल्की मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड सोखकर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, लेकिन वे हवा में तैरते लाखों पॉर्टिकल्स PM2.5 और सल्फर व नाइट्रोजन ऑक्साइड गैसों को फिल्टर करने में सक्षम नहीं होते हैं। 

Read Next

→ दिवाली की मिठाई खाने के बाद उल्टी-दस्त हों तो क्या करें? फूड पॉइजनिंग के संकेत जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 09, 2026 12:42 IST

    Published By : Aneesh Rawat