Mon Nov 9, 2026 | 10:29 AM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

दिवाली बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, बढ़ते प्रदूषण के बीच डाइट में शामिल करें ये Oxygen Boosting Foods

दिवाली में आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR अब गैस चैंबर बन चुकी है। यहां का AQI अब 400 के पार चल रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है, ऐसे में मजबूत फेफड़ों के लिए आप अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं।
दिवाली बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, बढ़ते प्रदूषण के बीच डाइट में शामिल करें ये Oxygen Boosting Foodsदिवाली बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, बढ़ते प्रदूषण के बीच डाइट में शामिल करें ये Oxygen Boosting Foods

दिवाली में आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा बेहज जहरीली हो चुकी है। AQI लगभग 400 के पार चल रहा है। खबरों की मानें तो अगले कुछ दिनों में स्थिति और भी खराब हो सकती है। ऐसे में हर किसी को अपने फेफड़ों के स्वास्थ्य को लेकर सर्तक हो जाना चाहिए खासकर कि छोटे बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं, बुजुर्गों और उन लोगों को जिन्हें पहले से ही फेफड़ों से जुड़ी बीमारी रही हो। दरअसल, यह जहरीली हवा सांस से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है और ऐसी स्थिति में आपको अपने फेफड़ों का अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में इन ऑक्सीजन बूस्टिंग फूड्स को शामिल करना चाहिए जिसके बारे में हमें जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन ने बताया है।

डाइट में शामिल करें ये ऑक्सीजन बूस्टिंग फूड्स

डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि जब हवा में प्रदूषण ज्यादा होता है तो इसमें ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में शरीर को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ऑक्सीजन बैलेंस करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें जैसे-

1. चुकंदर

डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि इस मौसम में आपको चुकंदर मिल जाएगा और आपको अपने फेफड़ों को मजबूत रखना है तो इसे खाना शुरू करें या इसका जूस पिएं। दरअसल, इसमें नाइट्रेट होता है होता है जो कि शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं, जिससे ब्लड वेसेल्स चौड़ी हो जाती हैं और बॉडी में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बढ़ते प्रदूषण के बीच आप फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं और पुराने फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों को आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: अपनी त्वचा को प्रदूषण से कैसे बचाएं? डॉक्टर से जानें

2. स्ट्रॉबेरी खाएं

ऑक्सीजन बूस्टिंग फूड्स की बात करें तो डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि आपको अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसायनिन भरपूर मात्रा में होते हैं। दरअसल, यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं और ऑक्सीजन के उपयोग को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा यह ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखते हैं, जिससे बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल और फेफड़ों पर अतिरिक्त प्रेशन नहीं पड़ता।

3. अनार खाएं

अनार खाएं क्योंकि इनमें पॉलीफेनोल्स और नाइट्रेट्स होते हैं, जो खून की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता को बढ़ाते हैं और ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की प्रक्रिया में सुधार करते हैं। इसके अलावा अनानास में विटामिन C और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो श्वेत रक्त कोशिकाओं (white blood cells) के काम करने में मदद करते हैं और फेफड़ों के टिश्यू को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं जिनका खतरा प्रदूषण बढ़ने के साथ बढ़ जाता है। इससे फेफड़ों की सुरक्षा होती है और फेफड़े हेल्दी रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण बढ़ने के साथ डाइट से इन चीजों को करें बाहर? खुद फेफड़ों के डॉक्टर ने बताया

4. कद्दू के बीजों का सेवन करें

कद्दू के बीजों का सेवन करना आपके फेफड़ों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। Scientific Report Journal में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि कद्दू के बीजों में बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और जैक्सैन्थिन होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन E, फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि फेफड़ों के टिश्यू को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। डाइटिशियनअर्चना जैन कहती हैं कि जिन लोगों को भी प्रदूषण बढ़ने के बाद लगातार खांसी होती है उन्हें कद्दू के बीजों का सेवन करना चाहिए।

oxygen_foodsoxygen_foods

5. विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करें

डाइटिशियन अर्चना कहती हैं कि विटामिन सी से भरपूर चीजों जैसे संतरा, मौसंबी, आंवला और अमरूद को डाइट में शामिल करने से फेफड़ों को कई फायदे होते हैं। दरअसल, विटामिन C ब्रोंकियल सूजन को कम करने और वायुमार्ग के संकुचन को घटाने में मदद करता है, जिससे एक्सरसाइज के दौरान या बाद में सांस लेना आसान हो जाता है। साल 2014 में Allergy Asthma Clinical Immunology में प्रकाशित स्टडी बताती है कि विटामिन सी का सेवन सांस से जुड़े लक्षणों जैसे खांसी और गले को 52% तक कम कर देता है।

निष्कर्ष:

अंत में डाइटिशियन अर्चना जैन का सुझाव है कि इस समय ज्यादा से ज्यादा अपने फेफड़ों को मजबूत बनाएं और इन्हें प्रदूषण से बचाएं। इसके लिए लौंग की चाय पिएं, हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं और इन चीजों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें जिससे इस स्थिति में आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।

FAQ

  • प्रदूषण बढ़ने पर फेफड़ों को कैसे बचाएं?

    प्रदूषण बढ़ने पर फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए सबसे पहले तो मास्क पहनें। इसके अलावा प्रदूषित हवा में बाहर निकलने से ज्यादा से ज्यादा बचें।
  • फेफड़ों के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?

    फेफड़ों को मजबूत करने के लिए आपको आंवला, चुकंदर और अनार का जूस पीना चाहिए जो कि फेफड़ों को अंदर से हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

Read Next

→ दिवाली पर खाई जाने वाली खील है फायदेमंद, जानें डाइट में कैसे करें शामिल?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 09, 2026 09:14 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain