Wed Nov 4, 2026 | 04:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

विटामिन C सीरम सुबह लगाएं या रात में? एक्‍सपर्ट से जानें सही समय और सावधान‍ियां

विटामिन C सीरम लाइट होता है और यह जल्दी त्वचा में समा जाने वाला लिक्विड प्रोडक्ट होता है। एक्‍सपर्ट से जानें इसे सुबह लगाएं या रात में?
विटामिन C सीरम सुबह लगाएं या रात में? एक्‍सपर्ट से जानें सही समय और सावधान‍ियांविटामिन C सीरम सुबह लगाएं या रात में? एक्‍सपर्ट से जानें सही समय और सावधान‍ियां

What Is The Best Time To Use Vitamin C Serum?: ज्‍यादातर एक्‍सपर्ट व‍िटाम‍िन C सीरम को सुबह लगाने की सलाह देते हैं। हालांक‍ि, इसे सुबह और रात दोनों समय लगाया जा सकता है। इसे कब लगाना है, यह आपकी त्वचा की जरूरत पर न‍िर्भर करता है। सुबह व‍िटाम‍िन C सीरम लगाएंगे, तो त्‍वचा को धूप, प्रदूषण और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव में मदद म‍िलेगी। वहीं, अगर व‍िटाम‍िन C सीरम को रात में लगाएंगे, तो कोलेजन बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने में मदद म‍िल सकती है। आइए जानते हैं व‍िटाम‍िन C सीरम के इस्‍तेमाल से जुड़ी अन्‍य जानकारी। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।

American Academy Of Dermatology में प्रकाश‍ित एक लेख के मुताब‍िक, व‍िटाम‍िन C त्‍वचा के एजि‍ंग साइन्‍स के लक्षणों और काले धब्‍बों को कम करने में मदद करता है। सुबह चेहरा धोने के बाद और सनस्क्रीन लगाने से पहले विटामिन C सीरम लगाना चाह‍िए।

सुबह व‍िटामि‍न C सीरम को अप्‍लाई करने का सही तरीका

vitamin-C-serum-kab-lagayeinvitamin-C-serum-kab-lagayein

  • सुबह चेहरा साफ करने के बाद व‍िटाम‍िन C सीरम लगा सकते हैं।
  • व‍िटाम‍िन C सीरम लगाने के बाद मॉइश्चराइजर और सनस्‍क्रीन अप्‍लाई करें।
  • ध्‍यान रखें क‍ि वि‍टाम‍िन C सीरम को सनस्‍क्रीन की जगह इस्‍तेमाल नहीं क‍िया जा सकता है।

रात में व‍िटाम‍िन C सीरम को अप्‍लाई करने का सही तरीका

  • रात में चेहरा साफ करने के बाद सीरम लगाएं।
  • इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।

यह भी पढ़ें- क्या विटामिन C सीरम वाकई चेहरे के दाग-धब्बे घटाता है? जानें रिसर्च और डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट की राय

विटामिन C सीरम की कितनी बूंदें इस्तेमाल करनी चाहिए?

चेहरे पर विटामिन C सीरम लगाने के लिए आमतौर पर 2 से 3 बूंदें काफी होती हैं। इससे ज्यादा सीरम लगाने से त्वचा में जलन होने की आशंका बढ़ सकती है। किसी नए विटामिन C सीरम का इस्तेमाल शुरू करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

किन लोगों के ल‍िए विटामिन C सीरम फायदेमंद हो सकता है?

ज‍िन लोगों को एज‍िंग साइन्‍स जैसे झुर्र‍ियों से छुटकारा पाना है, जो लोग दाग-धब्‍बों से परेशान हैं, ज‍िनकी त्‍वचा बेजान नजर आती है या जो लोग त्‍वचा की देखभाल करना चाहते हैं, वे विटामिन C सीरम का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

किन लोगों को विटामिन C सीरम नहीं लगाना चाह‍िए?

सेंस‍िटि‍व स्‍क‍िन वाले लोग, ज‍िन लोगों को एक्‍जि‍मा जैसी स्‍क‍िन एलर्जी है, ज‍िनकी त्‍वचा पर घाव या जलन है, ज‍िन्‍हें व‍िटाम‍िन C से एलर्जी है, उन्‍हें व‍िटाम‍िन C सीरम नहीं लगाना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- उम्र के अनुसार आपको रोज कितने विटामिन C की जरूरत होती है? डॉक्टर से जानें

व‍िटाम‍िन C सीरम लगाते समय क‍िन बातों का ध्‍यान रखें?

  • पहली बार विटामिन C सीरम लगाने से पहले हाथ पर थोड़ी मात्रा लगाकर पैच टेस्ट करें।
  • विटामिन C सीरम को हमेशा साफ चेहरे पर लगाएं।
  • सीरम को आंखों के पास या पलकों पर लगाने से बचें। इससे जलन हो सकती है।
  • व‍िटाम‍िन C को रेटिनॉल, AHA और BHA जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स के साथ इस्तेमाल करने से बचें।
  • विटामिन C सीरम का रंग गहरा पीला या भूरा हो जाए, तो यह ऑक्सीडाइज हो सकता है। ऐसे सीरम का इस्तेमाल न करें।
  • सीरम को धूप और अधिक गर्मी से दूर रखें। उत्पाद के लेबल पर दिए गए स्टोरेज निर्देशों का पालन करें।

त्‍वचा के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है व‍िटाम‍िन C सीरम?

दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम कर सकता है व‍िटाम‍िन C सीरम

विटामिन C त्वचा में मेलेनिन बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इससे मेलाज्मा, धूप के कारण होने वाले काले धब्बे और त्वचा की असमान रंगत कम करने में मदद मिल सकती है। साल 2023 में Journal Of Cosmetic Dermatology में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी रि‍व्‍यू के मुताब‍िक, विटामिन C लगाने वाले लोगों की त्‍वचा में पिगमेंटेशन कम हुआ और त्वचा की रंगत में सुधार देखा गया है।

धूप के नुकसान से बचने में मदद म‍िलती है

विटामिन C एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह UV किरणों के संपर्क में आने से बनने वाले फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाव में मदद करता है। साल 2017 में Journal Of Clinical And Aesthetic Dermatology में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी र‍िव्‍यू में बताया गया है क‍ि विटामिन C त्वचा को UV किरणों से होने वाले नुकसान और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है।

झुर्र‍ियों से छुटकारा म‍िलता है

विटामिन C त्वचा में कोलेजन बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। इससे त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है। साल 2023 में Journal Of Drugs In Dermatology में प्रकाश‍ित एक र‍िव्‍यू स्‍टडी के मुताब‍िक, व‍िटाम‍िन C कुछ हद तक झुर्र‍ियों को कम कर सकता है। साथ ही, शोध में त्वचा की फोटोएजिंग यानी धूप के कारण समय से पहले बूढ़ी दिखने वाली त्वचा में सुधार के संकेत मिले।

न‍िष्‍कर्ष:

व‍िटाम‍िन C सीरम को सुबह अप्‍लाई करना ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांक‍ि, इसे सुबह और रात दोनों समय लगाया जा सकता है। सुबह यह त्‍वचा को बाहरी नुकसान से बचाने में मदद करता है और रात में कोलेजन बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। चेहरे पर विटामिन C सीरम लगाने के ल‍िए 2 से 3 बूंदों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। व‍िटाम‍िन C सीरम, दाग-धब्‍बे, प‍िगमेंटेशन और झुर्र‍ियों को कम करने में मदद करता है।

image credit: magnific

FAQ

  • विटामिन C सीरम के साथ सनस्क्रीन लगाना क्यों जरूरी है?

    विटामिन C सीरम और सनस्क्रीन का इस्तेमाल एक साथ करना फायदेमंद हो सकता है। विटामिन C त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचा सकता है और सनस्क्रीन UV किरणों से सुरक्षा देती है।
  • सीरम में क‍ितना व‍िटम‍िन C होना चाह‍िए?

    सीरम में आमतौर पर 10 से 20 प्रतिशत तक विटामिन C मौजूद हो सकता है। अध‍िक मात्रा में व‍िटाम‍िन C चेहरे पर लगाने से ड्राईनेस, रेडनेस हो सकती है।

Read Next

→ घर पर ताजे आंवले से 15 मिनट में बनाएं आंवले का तेल, बालों की इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 04, 2026 15:17 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta