Tue Nov 3, 2026 | 05:05 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

क्या विटामिन C सीरम वाकई चेहरे के दाग-धब्बे घटाता है? जानें रिसर्च और डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट की राय

व‍िटाम‍िन C एज‍िंग साइन्‍स घटाने, धूप के नुकसान से बचाने, झुर्रियों, काले दाग-धब्बों और मुंहासों को कम करने के ल‍िए इस्‍तेमाल क‍िया जाता है, लेक‍िन क्‍या यह वाकई दाग-धब्‍बों पर असरदार है? जानें र‍िसर्च और एक्‍सपर्ट की राय।
क्या विटामिन C सीरम वाकई चेहरे के दाग-धब्बे घटाता है? जानें रिसर्च और डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट की रायक्या विटामिन C सीरम वाकई चेहरे के दाग-धब्बे घटाता है? जानें रिसर्च और डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट की राय

Does Vitamin C Serum Really Reduce Dark Spots?: व‍िटाम‍िन C सीरम को लेकर अक्‍सर लोगों के मन में यह सवाल होता है क‍ि क्‍या इसे लगाने से वाकई चेहरे के दाग-धब्‍बे कम हो जाते हैं? इसका जवाब है हां, यह कुछ हद तक संभव है। विटामिन C एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा में मेलेनिन के अधिक उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद करता है। मेलेनिन एक प्राकृत‍िक पिगमेंट है जिसके कारण त्वचा पर दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन नजर आते हैं। विटामिन C, मेलेनिन बनाने में भूमिका निभाता है। यह कोलेजन बनने की प्रक्रिया को भी सपोर्ट करता है जिससे एज‍िंग साइन्‍स कम हो सकते हैं। साथ ही, व‍िटाम‍िन C टैनिंग, मुंहासों के बाद बचे निशान और काले धब्बों को कम कर सकता है। जानें शोध और एक्‍सपर्ट क्या कहते हैं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।

Harvard Medical School के मुताब‍िक, विटामिन C त्वचा में पिगमेंट बनाने की प्रक्रिया को रोककर काले दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। एक क्लिनिकल ट्रायल में विटामिन C लगाने वाले ज्यादातर लोगों के दाग-धब्बों में सुधार देखा गया। खास बात यह रही कि इससे त्वचा में जलन या अन्य साइड इफेक्ट बहुत कम देखने को मिले।

वैज्ञानिक शोध: क्या विटामिन C वास्तव में दाग-धब्‍बे हटाता है?

does-vitamin-C-serum-reduce-dark-spotsdoes-vitamin-C-serum-reduce-dark-spots

साल 2020 में Journal Of Oral And Maxillofacial Pathology में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, विटामिन C त्वचा में मेलेनिन बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। अध्ययन में विटामिन C युक्त क्रीम का इस्तेमाल करने से कुछ लोगों में हाइपरपिगमेंटेशन (त्वचा पर गहरे दाग-धब्बे) कम हुए।

साल 2023 में Journal Of Cosmetic Dermatology में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, जिन लोगों ने विटामिन C का इस्तेमाल किया, उनकी त्वचा में पिगमेंटेशन कम होने और रंग हल्का होने के संकेत मिले। खासकर सन स्पॉट्स के मामलों में सुधार देखा गया।

डर्मेटोलॉजिस्ट की राय: विटामिन C सीरम लगाने का सही तरीका

  • विटामिन C सीरम को सुबह की स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
  • सबसे पहले माइल्‍ड क्लींजर से चेहरा साफ करें।
  • चेहरे और गर्दन पर विटामिन C सीरम की कुछ बूंदें लगाएं।
  • इसके बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं।

विटामिन C सीरम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • विटामिन C सीरम खरीदते समय उसकी मात्रा और फॉर्म पर ध्यान देना जरूरी है।
  • Harvard Medical School के मुताब‍िक, आमतौर पर 10 से 20 प्रतिशत विटामिन C वाले सीरम इस्तेमाल किए जाते हैं।
  • पहली बार इस्तेमाल करने वाले लोग कम मात्रा वाले सीरम से शुरुआत कर सकते हैं।
  • सीरम की पैकेजिंग भी देखें। गहरे रंग की बोतल और एयरटाइट पैकिंग बेहतर रहती है, क्योंकि रोशनी और हवा के संपर्क में आने से विटामिन C खराब हो सकता है।

बेहतर परिणाम के लिए विटामिन C सीरम के साथ क्या लगाएं?

  • फेरुलिक एसिड (Ferulic Acid) एक एंटीऑक्सीडेंट है जो विटामिन C और विटामिन E के असर को बेहतर कर सकता है।
  • विटामिन E त्वचा को नमी देने में मदद करता है। विटामिन C के साथ इसका इस्तेमाल त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है।
  • इसके अलावा, हयालूरोनिक एसिड, सनस्‍क्रीन, नियासिनामाइड को भी व‍िटाम‍िन C के साथ लगा सकते हैं। व‍िटाम‍िन C के साथ कुछ भी अप्‍लाई करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह लें और पैच टेस्‍ट करें।

विटामिन C सीरम के साथ क्या न लगाएं?

  • ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड जैसे तत्व त्वचा के डेड सेल्‍स हटाते हैं। विटामिन C के साथ इन्हें एक ही समय पर लगाने से सेंस‍िट‍िव त्वचा में जलन और ड्राईनेस हो सकता है।
  • इसके अलावा, बेंजोयल पेरोक्साइड और रेटिनॉल या रेटिनॉइड्स को भी व‍िटाम‍िन C के साथ लगाने से बचें।

क्या विटामिन C सीरम से स्किन में एलर्जी हो सकती है?

  • हां, कुछ लोगों को विटामिन C सीरम लगाने से त्वचा में जलन, खुजली, रेडनेस हो सकती है।
  • खासकर, सेंस‍िट‍िव त्वचा वाले लोगों को इसकी ज्‍यादा मात्रा से परेशानी हो सकती है।

अगर आपको व‍िटाम‍िन C से एलर्जी है या त्वचा सेंस‍िट‍िव है, तो व‍िटाम‍िन C का इस्‍तेमाल खुद से न करें, पहले डॉक्टर से सलाह लें।

न‍िष्‍कर्ष:

व‍िटाम‍िन C सीरम को लगाने से कुछ हद तक दाग-धब्‍बे कम हो सकते हैं। व‍िटाम‍िन C टैनिंग, मुंहासों के बाद बचे निशान और काले धब्बों को कम कर सकता है। व‍िटाम‍िन C सीरम को चेहरा धोने के बाद लगाएं और उसके बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगा सकते हैं। आमतौर पर 10 से 20 प्रतिशत विटामिन C वाले सीरम इस्तेमाल किए जाते हैं। विटामिन C सीरम के साथ, फेरुलिक एसिड, व‍िटामिन E, हयालूरोनिक एसिड, सनस्‍क्रीन, नियासिनामाइड लगा सकते हैं। विटामिन C सीरम के साथ, बेंजोयल पेरोक्साइड और रेटिनॉल या रेटिनॉइड्स, ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड लगाने से बचना चाह‍िए।

image credit: magnific

FAQ

  • विटामिन C सीरम सुबह लगाएं या रात में?

    इसे सुबह और रात दोनों समय लगाया जा सकता है। हालांकि, सुबह इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह धूप और प्रदूषण से बचाव में मदद करता है।
  • क्या विटामिन C सीरम रोज लगा सकते हैं?

    हां, अगर त्‍वचा पर इसे लगाने से एलर्जी नहीं होती है, तो इसे रोज इस्तेमाल कर सकते हैं। शुरुआत में हफ्ते में 2 से 3 दिन लगाएं।

Read Next

→ रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं या फेस ऑयल? सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 03, 2026 15:15 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta