नारियल पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस पानी में पोटैशियम, सोडियम और कुछ अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। स्किन के लिए भी नारियल पानी पीना लाभकारी होता है। हालांकि, इसे पीने या चेहरे पर लगाने से डार्क स्पॉट्स, पिंपल के निशान और दाग-धब्बों को पूरी तरह खत्म हो सकते हैं या नहीं। इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि नारियल पानी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन डार्क स्पॉट्स को कम करने को लेकर कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
क्या चेहरे पर नारियल पानी लगाने से दाग धब्बे कम होते हैं?
डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि चेहरे पर नारियल पानी लगाने से दाग-धब्बे कम होते हैं, यह सिर्फ एक मिथक है। हालांकि, नारियल पानी का नियमित सेवन स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। नारियल पानी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है, इसलिए इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
हालांकि, सिर्फ नारियल पानी पीने से पिग्मेंटेशन या पुराने दाग-धब्बे अपने आप ठीक हो जाते हैं, ऐसा मानना गलत होगा। स्किन के डार्क स्पॉट्स कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे सूरत करी हानिकारक किरणें, एक्ने, पिग्मेंटेशन, हार्मोनल बदलाव या स्किन में सूजन।
इसे भी पढ़ें: हार्मोनल या बैक्टीरिया एक्ने: कैसे पहचानें अपनी स्किन के दाने का असली कारण?
नारियल पानी पीने से स्किन पर क्या असर पड़ता है?
डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए स्किन में बनने वाले ज्यादा मेलानिन को कंट्रोल करना जरूरी होता है। नारियल पानी में कुछ पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है।
अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से नारियल पानी पीता है, पर्याप्त मात्रा में पानी पीता है और हेल्दी डाइट लेता है तो इससे संपूर्ण स्वास्थ्य और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
-1789474840589.webp)
साल 2023 में Food Bioscience में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, नारियल पानी विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्किन को धूप और ऑक्सीडेटिव तनाव के नुकसान से बचाते हैं। इसमें मौजूद नेचुरल कंपाउंड झुर्रियां करने वाले एंजाइमों को रोककर स्किन को हेल्दी और लचीलापन बनाने में मदद करता है। खासकर कच्चा नारियल पानी पीना स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने और हेल्दी रखने में ज्यादा असरदार पाया गया है।
चेहरे पर नारियल पानी लगाना कितना सही है?
डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि कुछ लोग नारियल पानी को अपने चेहरे पर नेचुरल टोनर की तरह इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, नारियल पानी को चेहरे पर लगाने से स्किन फ्रेश और हेल्दी दिखती है, लेकिन यह सेंसिटिव स्किन पर जलन या इरिटेशन का भी कारण बन सकती है। इसलिए, सिर्फ डार्क स्पोट्स हटाने के लिए चेहरे पर नारियल पानी लगाने से बचें और अगर पहली बार लगा रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें।
डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए क्या करें?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, अगर आप पिग्मेंटेशन और चेहरे के दाग-धब्बों को कम करना चाहते हैं तो एक सिंपल और नियमित रूटीन ज्यादा उपयोगी हो सकता है। इसके लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-
- सुबह अपने चेहरे को क्लींजर से साफ करें।
- जरूरत के अनुसार नियासिनमाइड या विटामिन सी जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
- SPF 30 या उससे ज्यादा का सनस्क्रीन इस्तेमालकरें और बाहर रहने पर दोबारा इसे अपनी स्किन पर लगाएं।
- रात में चेहरा साफ करने के बाद स्किन के अनुसार सही ट्रीटमेंट इस्तेमाल करें।
- पिंपल्स को दबाने या बार-बार छूने से बचें, क्योंकि इससे चेहरे पर निशान बन सकते हैं।
- रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित डाइट लें।
इसे भी पढ़ें: बाहर नहीं बल्कि अंदर से बनती है ग्लोइंग स्किन, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इनर ग्लो पाने के डाइट टिप्स
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
अगर डार्क स्पॉट्स तेजी से बढ़ रहे हैं, बार-बार एक्ने हो रहा है या किसी घरेलू उपाय का इस्तेमाल करने के बाद चेहरे पर जलन और असुविधा हो रही है तो डार्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर आपके स्किन की स्थिति और पिग्मेंटेशन के कारण के अनुसार सही इलाज बता सकते हैं।
निष्कर्ष:
नारियल पानी एक हेल्दी और हाइड्रेटिंग ड्रिंक है, इसलिए इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, इसे डार्क स्पॉट्स या दाग-धब्बे हटाने का इलाज नहीं माना जाना चाहिए। स्किन के दाग-धब्बों को कम करने के लिए सनस्क्रीन, सही स्किन केयर रूटीन और जरूरत पड़ने पर स्किन स्पेशलिश्ट से कंसल्ट करना जरूरी है।
FAQ
नारियल पानी पीने से चेहरे पर क्या फर्क पड़ता है?
नियमित रूप से नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और चेहरे पर नेचुरल चमक आती है। इसके साथ ही यह समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां होने से रोकने में भी प्रभावी हो सकता है।पिग्मेंटेशन किसकी कमी से होता है?
स्किन का पिग्मेंटेशन मुख्य रूप से किसी चीज की कमी के कारण नहीं होता है, बल्कि स्किन में मेलानिन पिगमेंट की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ने के कारण होता है। स्किन पर मेलानिन बढ़ने के मुख्य कारण धूप, हार्मोनल बदलाव और चेहरे पर सूजन हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 15, 2026 17:52 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta