Is It Safe To Apply Vitamin E Capsule Directly On Face: चेहरे को विटामिन E के फायदे मिल जाएं, इसके लिए कई लोग विटामिन E कैप्सूल को खोलकर सीधे चेहरे पर अप्लाई कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से विटामिन E के फायदे नहीं मिलते। विटामिन E त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है, लेकिन चेहरे पर कैप्सूल का तेल लगाने के बजाय डॉक्टर की सलाह पर विटामिन E युक्त मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें क्योंकि मॉइश्चराइजर में सॉल्वेंट और इमल्सीफायर मौजूद होते हैं जिससे त्वचा पर विटामिन E का बेहतर ढंग से असर देखने को मिलता है। कैप्सूल का इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन या एलर्जी भी हो सकती है। डॉक्टर की सलाह से विटामिन E कैप्सूल का सेवन करें और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं विटामिन E कैप्सूल और त्वचा की देखभाल से जुड़े सवालों के जवाब। बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।
National Institute Of Health, America के मुताबिक, विटामिन E फ्री रेडिकल्स से बचने में मदद करता है। विटामिन E को डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप एक वयस्क हैं, तो दिनभर में 15 एमजी विटामिन E का सेवन कर सकते हैं।
क्या चेहरे पर सीधे विटामिन E कैप्सूल लगाना सुरक्षित है?
vitamin-E-is-safe-or-not
नहीं, चेहरे पर सीधे विटामिन E कैप्सूल लगाना सुरक्षित नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कैप्सूल में मौजूद ऑयल ज्यादा गाढ़ा होता है और इसे लगाने से त्वचा में एक्ने हो सकते हैं, त्वचा अधिक ऑयली हो सकती है। विटामिन E युक्त प्रोडक्ट्स में विटामिन E की सही मात्रा का इस्तेमाल होता है ताकि वह त्वचा में आसानी से एब्जॉर्ब हो जाए इसलिए डॉक्टर की सलाह लिए बगैर खुद से विटामिन E का इस्तेमाल या सेवन करना सुरक्षित नहीं है।
विटामिन E का इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
- त्वचा पर सीधे विटामिन E कैप्सूल लगाने से बचें।
- अपनी स्किन टाइप के अनुसार प्रोडक्ट चुनें।
- ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन है, तो अधिक सावधानी बरतें।
- इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें।
- त्वचा पर एलर्जी या जलन होने पर इस्तेमाल बंद करें।
- कम मात्रा में विटामिन E का इस्तेमाल करें।
- खुले घाव या डैमेज त्वचा पर लगाने से बचें।
यह भी पढ़ें- Vitamin E से करें पैरों की मालिश, एक्सपर्ट से जानें तरीका और फायदे
विटामिन E कैप्सूल को इस्तेमाल करने के नुकसान
vitamin-E-for-health
विटामिन E, फैट में घुलनशील होता है और इसका तेल गाढ़ा होता है। यह रोमछिद्रों को बंद कर सकता है, मुंहासे बढ़ा सकता है और त्वचा की सुरक्षा परत को प्रभावित कर सकता है। खासकर ऑयली और मुंहासे वाली त्वचा पर इसका इस्तेमाल परेशानी बढ़ा सकता है।
अल्फा-टोकोफेरॉल है त्वचा के लिए बेहतर विकल्प
इसके बजाय, ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जिनमें अल्फा-टोकोफेरॉल (Alpha-Tocopherol) हो। यह विटामिन E का एक रूप है, जिसका इस्तेमाल त्वचा की देखभाल करने वाले उत्पादों में किया जाता है। यह त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट लाभ दे सकता है और सही तरीके से तैयार किए गए फॉर्मूले में त्वचा पर ज्यादा चिकनाहट या मुंहासे होने की आशंका कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें- पुरुषों में विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं? चेक करें कहीं आप भी नहीं हैं इसके शिकार
किन लोगों को चेहरे पर विटामिन E लगाने से बचना चाहिए?
- अगर आपकी त्वचा पर बार-बार मुंहासे होते हैं और त्वचा ऑयली है, तो गाढ़े तेल का इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतें।
- सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों को इससे बचना चाहिए। जिनकी त्वचा पर नए उत्पाद लगाने से जल्दी रेडनेस, खुजली या जलन होती है, उन्हें सीधे कैप्सूल का तेल लगाने से बचना चाहिए।
- अगर पहले विटामिन E युक्त किसी उत्पाद या कैप्सूल की सामग्री से एलर्जी हुई है, तो उस उत्पाद का दोबारा इस्तेमाल न करें।
- एक्जिमा या त्वचा में सूजन होने पर भी विटामिन E ऑयल के इस्तेमाल से बचें।
- खुले घाव या हाल ही में स्किन ट्रीटमेंट कराया है, तो भी इससे बचना चाहिए।
निष्कर्ष:
विटामिन E कैप्सूल को त्वचा पर सीधे लगाने से बचना चाहिए। ऐसा न करने से स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं, एक्ने हो सकते हैं और त्वचा की सुरक्षा परत प्रभावित हो सकती है। विटामिन E कैप्सूल को सीधे त्वचा पर लगाने से इसके फायदे नहीं मिलते। विटामिन E युक्त मॉइश्चराइजर को डॉक्टर की सलाह से चुन सकते हैं क्योंकि इसमें विटामिन E की सही मात्रा मौजूद होती है जो त्वचा में आसानी से एब्जॉर्ब हो सकती है। साथ ही, डॉक्टर की सलाह पर विटामिन E कैप्सूल का सेवन भी किया जा सकता है। विटामिन E कैप्सूल को सीधे त्वचा पर लगाने के बजाय ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जिसमें अल्फा-टोकोफेरॉल मौजूद हो, यह भी विटामिन E का एक रूप है। इसका इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है। अगर त्वचा में मुंहासे होते हैं, त्वचा ऑयली है, सेंसिटिव स्किन है, पहले विटामिन E ऑयल से एलर्जी हुई है, एक्जिमा या त्वचा में सूजन है या घाव खुले हैं या हाल ही में स्किन ट्रीटमेंट कराया है, तो भी विटामिन E का इस्तेमाल न करें।
image credit: gstatic.com
FAQ
त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद है विटामिन E?
विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट है और इसका इस्तेमाल करने से त्वचा में झुर्रियों की समस्या और एजिंग साइन्स को कम करने में मदद मिलती है।विटामिन E लगाने से पहले पैच टेस्ट क्यों जरूरी है?
पैच टेस्ट से यह पता चलता है कि विटामिन E लगाने से त्वचा पर जलन या एलर्जी तो नहीं होगी। इसे पहले हाथ के छोटे हिस्से पर थोड़ी मात्रा में लगाएं और अगले 24 से 48 घंटे तक प्रतिक्रिया देखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 26, 2026 20:28 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
