Thu Oct 22, 2026 | 05:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

झुर्र‍ियों के ल‍िए रेटिनॉल का इस्तेमाल किस उम्र से शुरू करना चाह‍िए? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

झुर्रियां, फाइन लाइन्‍स और अन्‍य एज‍िंग साइन्‍स को कंट्रोल करने के ल‍िए रेटि‍नॉल का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें इसे इस्‍तेमाल करने की सही उम्र।
झुर्र‍ियों के ल‍िए रेटिनॉल का इस्तेमाल किस उम्र से शुरू करना चाह‍िए? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानेंझुर्र‍ियों के ल‍िए रेटिनॉल का इस्तेमाल किस उम्र से शुरू करना चाह‍िए? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

At What Age You Should Start Using Retinol?: अगर त्वचा की देखभाल के लिए रेटिनॉल का इस्तेमाल शुरू करने की उम्र की बात करें, तो लेट 20s में, यानी लगभग 28 या 29 साल की उम्र में इसे शुरू कर सकते हैं। इस उम्र में कोलेजन का टूटना तेजी से बढ़ने लगता है और त्वचा के सेल्‍स का व‍िकास धीमा होने लगता है। ऐसे में रेटिनॉल त्वचा के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट 16 साल की उम्र में भी कुछ मरीजों को इलाज के रूप में रेटिनॉल देते हैं, लेक‍िन उसकी मात्रा डॉक्‍टर द्वारा कंट्रोल की जाती है और रेट‍िनॉल को कम उम्र में लेना सुरक्ष‍ित नहीं है। रेट‍िनॉल युक्‍त उत्‍पाद या क्रीम का इस्तेमाल 16 साल की उम्र में अक्‍सर मुंहासों के इलाज के लिए किया जाता है। इनमें चेहरे और पीठ पर होने वाले मुंहासे भी शामिल हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि डॉक्टर की सलाह और पर्चे के बिना इनका इस्तेमाल खुद से नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं रेट‍िनॉल कब और कैसे इस्‍तेमाल क‍िया जाता है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।

  क्या ध्यान रखें?
रेटिनॉल शुरू करने की सही उम्र 28 या 29 साल की उम्र में शुरू कर सकते हैं।
पैच टेस्ट लगाकर 24 घंटे इंतजार करें।
इस्तेमाल की मात्रा चेहरे के लिए मटर के दाने जितना।
शुरुआत में इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार।
सही समय  रात के दौरान।  

American Academy Of Dermatology Association के मुताब‍िक,

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने साल 1971 में रेटिनॉइड के एक प्रकार को मुंहासों के इलाज के लिए इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी थी। रेटिनॉल, रेटिनॉइड का ही एक प्रकार है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर त्वचा की असमान रंगत, दाग-धब्बों में सुधार के लिए किया जाता है।

रेटिनॉल क्या है और यह झुर्रियों पर कैसे काम करता है?

right-age-to-start-retinolright-age-to-start-retinol

रेट‍िनॉल व‍िटाम‍िन ए से बना एक तत्‍व है। जब इसे त्वचा पर लगाया जाता है, तो यह विटामिन ए के एक्‍ट‍िव रूप में बदल जाता है और त्वचा के भीतर काम करता है ज‍िससे झुर्र‍ियां या फाइन लाइन्‍स कम होती हैं। रेटिनॉल कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है। यह कई तरह की क्रीम और सीरम में पाया जाता है। रेटिनॉल बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें- क्या मुंहासों से छुटकारा पाने में वाकई असरदार है रेटिनॉल? एक्‍सपर्ट से जानें

क्या 20 की उम्र में रेटिनॉल लगाना सुरक्षित है?

20 की उम्र में ज्‍यादातर लोगों में त्वचा पर बढ़ती उम्र के स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते हैं इसल‍िए इस दौरान रेट‍िनॉल नहीं लगाना चाह‍िए। इसे लगाने की सलाह 28 या 29 की उम्र में दी जाती है। अगर मुंहासे, बंद रोमछिद्र, त्वचा की असमान बनावट या बारीक रेखाओं के शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्‍टर रेटिनॉल लगाने की सलाह दे सकते हैं, लेक‍िन इसे खुद से न लगाएं।

रेटिनॉल लगाने का सही तरीका और सावधानियां

सही तरीका:

  • अगर आप पहली बार रेटिनॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले दिन से ही इसे हर रात लगाने से बचें।
  • धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल शुरू करें।
  • कम मात्रा वाले रेटिनॉल से शुरुआत करें।
  • रेटिनॉल लगाने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे रूखापन कम करने में मदद मिल सकती है।

सावधान‍ियां:

  • पूरे चेहरे पर रेट‍िनॉल लगाने के लिए आधा ड्रॉपर या मटर के दाने जितनी मात्रा पर्याप्त होती है। इसे ज्‍यादा मात्रा में लगाने से बचें।
  • त्वचा पर इसकी पतली परत लगाना ही काफी है।
  • आंखों के पास, नाक के किनारों और होंठों पर इसे लगाने से बचें।

यह भी पढ़ें- एक साथ कई स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर से जानें किन चीजों को साथ न लगाएं

रेटिनॉल के साथ क‍िसका इस्‍तेमाल सुरक्ष‍ित माना जाता है?

  • हयालूरोनिक एस‍िड
  • नियासिनमाइड
  • पेप्टाइड्स

रेटिनॉल के साथ क्या इस्तेमाल न करें?

  • व‍िटाम‍िन सी
  • बेजोयल पेरोक्‍साइड
  • स्क्रब और अन्य एक्सफोलिएंट्स
  • एसेंशियल ऑयल और खुशबू वाले उत्पाद
  • ग्लाइकोलिक एसिड
  • सैलिसिलिक एसिड

रेटिनॉल का इस्तेमाल कितनी बार करना चाहिए?

शुरुआत में हफ्ते में केवल एक या दो बार इसका इस्तेमाल करें। इससे त्वचा की प्राकृतिक परत को नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो सकता है। जब त्वचा रेटिनॉल को आसानी से सहन करने लगे, तो इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक दिन और बढ़ा सकते हैं।

रेटिनॉल के फायदे क्‍या हैं?

रेटिनॉल का इस्तेमाल आमतौर पर त्वचा की इन समस्याओं को कम करने के लिए किया जाता है-

  • झुर्र‍ियां और फाइन लाइन्‍स
  • त्‍वचा की असमान रंगत
  • मुंहासे और बंद रोमछ‍िद्र
  • बारीक रेखाएं
  • मुंहासों के बाद रह जाने वाले निशान

रेटिनॉल के नुकसान क्‍या हैं?

  • त्वचा में रूखापन और खिंचाव
  • त्वचा में रेडनेस और जलन
  • त्वचा की परत निकलना
  • त्वचा का सेंस‍िट‍िव होना
  • धूप से त्वचा को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ना

किन लोगों को रेटिनॉल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

जिन लोगों की त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत कमजोर हो गई है, उन्हें रेटिनॉल का इस्तेमाल शुरू करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह लेनी चाहिए। जिन लोगों की त्वचा की सुरक्षा परत डैमेज हो गई है, उन्हें रेटिनॉल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। त्वचा के ठीक होने के बाद ही इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाह‍िए।

धीरे-धीरे शुरू करें रेटिनॉल का इस्तेमाल

  • जब भी रेटिनॉल का इस्तेमाल शुरू करें, इसे धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। रेटिनॉल खरीदने के बाद इसे तुरंत पूरे चेहरे पर लगाना शुरू न करें।
  • अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट करना अच्छा रहेगा।
  • इसके लिए उत्पाद की थोड़ी-सी मात्रा चेहरे के एक छोटे हिस्से पर लगाएं।
  • कम से कम 24 घंटे इंतजार करें और फिर उस जगह पर जलन, रेडनेस, त्वचा की परत निकलने जैसे लक्षणों की जांच करें।
  • अगर कोई गंभीर परेशानी दिखाई नहीं देती है, तो इसे चेहरे के अन्‍य हिस्सों पर लगाने पर विचार कर सकते हैं।

सनस्क्रीन लगाना न भूलें

रेटिनॉल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते समय सनस्क्रीन लगाने की आदत डालें, खासकर जब घर से बाहर न‍िकलना हो। रेटिनॉल के इस्तेमाल की शुरुआत में त्वचा सामान्य से ज्यादा सेंस‍िट‍िव हो सकती है। सेंस‍िट‍िव त्‍वचा के यूवी रेज के संपर्क के कारण त्‍वचा अध‍िक प्रभाव‍ित हो सकती है इसल‍िए डॉक्‍टर की सलाह पर एसपीएफ 20 या 30 वाली सनस्‍क्रीन चुनें।

न‍िष्‍कर्ष:

रेट‍िनॉल का इस्‍तेमाल लेट 20s यानी 28 या 29 की उम्र में शुरू कर सकते हैं। कुछ मरीजों को एक्‍ने ट्रीटमेंट के ल‍िए 16 साल की उम्र में भी रेटि‍नॉल द‍िया जाता है, लेक‍िन यह सभी के ल‍िए सुरक्ष‍ित नहीं होता है। जब भी रेट‍िनॉल का इस्‍तेमाल शुरू करें, मात्रा को सीम‍ित रखें और पैच टेस्‍ट करना न भूलें। छोटे ह‍िस्‍से में लगाकर पहले पैच टेस्‍ट करें फ‍िर 24 घंटे इंतजार करके ही सुरक्ष‍ित लगने पर इस्‍तेमाल शुरू करें। शुरुआत में हफ्ते में केवल एक या दो बार इसका इस्तेमाल करें। चेहरे पर मटर के दाने जितनी रेटि‍नॉल की मात्रा का इस्‍तेमाल काफी होता है। अगर रेट‍िनॉल का इस्‍तेमाल करते हैं और बाहर न‍िकल रहे हैं, तो यूवी रेज से सुरक्षा के ल‍िए सनस्‍क्रीन लगाना न भूलें। ऐसा न करने पर त्‍वचा में जलन और सनबर्न की समस्‍या हो सकती है। अगर त्‍वचा की सुरक्षा परत डैमेज हो गई है, तो रेट‍िनॉल का इस्‍तेमाल बंद कर दें। आमतौर पर रेट‍िनॉल के साथ हयालूरोनिक एस‍िड, न‍ियास‍िनमाइड, पेप्टाइड्स का इस्‍तेमाल सुरक्ष‍ित माना जाता है, वहीं दूसरी ओर व‍िटाम‍िन सी, बेजोयल पेरोक्‍साइड, स्क्रब और अन्य एक्सफोलिएंट्स, एसेंशियल ऑयल और खुशबू वाले उत्पाद, ग्लाइकोलिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड का इस्‍तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।

image credit: magnific

FAQ

  • रेटिनॉल लगाने का सही समय क्या है?

    रेटिनॉल का इस्तेमाल आमतौर पर रात में किया जाता है। रात में इसे लगाने से त्वचा की देखभाल में मदद म‍िलती है। सुबह चेहरे को साफ करें और सनस्क्रीन लगाएं।
  • क्या रेटिनॉल रोजाना लगा सकते हैं?

    शुरुआत में रोजाना रेटिनॉल लगाना सही नहीं है, क्योंकि इससे त्वचा में ड्राईनेस, रेडनेस और जलन हो सकती है। पहले हफ्ते में 1 से 2 बार ही इस्तेमाल करें।

Read Next

→ हेयर ऑयल लगाने के बाद माथे पर निकल आते हैं मुंहासे? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 22, 2026 15:53 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta