Wed Oct 21, 2026 | 10:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

हेयर ऑयल लगाने के बाद माथे पर निकल आते हैं मुंहासे? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें वजह

हेयर ऑयल लगाने के बाद माथे और हेयरलाइन पर मुंहासे निकलने की वजह तेल से रोमछिद्र यानी पोर्स का बंद होना हो सकता है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, कौन-सी गलतियां मुंहासे बढ़ाती हैं और स्किन को साफ रखने के लिए क्या करें।
हेयर ऑयल लगाने के बाद माथे पर निकल आते हैं मुंहासे? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें वजहहेयर ऑयल लगाने के बाद माथे पर निकल आते हैं मुंहासे? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें वजह

बालों को मजबूत, सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए कई लोग नियमित रूप से हेयर ऑयल लगाते हैं लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि बालों में तेल लगाने के बाद माथे और हेयरलाइन के आस-पास छोटे-छोटे मुंहासे निकलने लगते हैं? कई बार ये मुंहासे जैसे होते हैं और इनमें दर्द महसूस होता है या फिर स्किन पर छोटे-छोटे दाने दिखाई देने लगते हैं। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, अगर बालों में तेल लगाने के बाद बार-बार माथे पर मुंहासे निकल रहे हैं, तो इसके पीछे तेल का स्किन के संपर्क में आना, ज्यादा तेल लगाना या बालों की सही सफाई न करना जैसे कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं हेयर ऑयल लगाने के बाद माथे पर मुंहासे क्यों निकलते हैं और इनसे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

हेयर ऑयल लगाने से माथे पर मुंहासे क्यों होते हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, माथे और हेयरलाइन के आस-पास मुंहासे निकलने की एक वजह हेयर ऑयल का स्किन पर जमा होना हो सकता है। कई लोग ऐसे तेल बालों में लगाते हैं जो बहुत गाढ़े होते हैं, जब ऐसा तेल माथे की स्किन पर लंबे समय तक लगा रहता है, तो यह डेड स्किन सेल्स और दूसरी अशुद्धियों के साथ मिलकर पोर्स को बंद कर सकता है। इससे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और मुंहासे बनने की समस्या बढ़ सकती है। खासकर ऑयली और मुंहासों वाली स्किन के लोगों को हेयर ऑयल चुनते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

  • ऐसा जरूरी नहीं है कि हर हेयर ऑयल से मुंहासे निकलें। इसका असर तेल में मौजूद सामग्री, उसके इस्तेमाल के तरीके और आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है।
  • कुछ लोगों की स्किन खास तेलों या हेयर केयर प्रोडक्ट्स के प्रति सेंसिटिव हो सकती है। वहीं, कुछ प्रोडक्ट्स स्किन के पोर्स बंद होने की समस्या बढ़ा सकते हैं।
  • इसलिए अगर किसी खास तेल को लगाने के बाद बार-बार मुंहासे निकल रहे हैं, तो उसका इस्तेमाल रोककर स्किन में होने वाले बदलावों पर ध्यान दें।

हेयर ऑयल लगाने का सही तरीका क्या है?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, बालों में तेल लगाते समय ध्यान रखें कि तेल जरूरत से ज्यादा न लगाएं और उसे माथे या चेहरे पर फैलने से बचाएं। तेल लगाने के बाद अगर बाल चेहरे आते हैं, तो उन्हें पीछे बांधकर रखें। तेल को कितनी देर तक लगाकर रखना चाहिए, यह आपके बालों, स्कैल्प और इस्तेमाल किए जा रहे प्रोडक्ट पर निर्भर करता है। अगर तेल लगाने के बाद स्किन पर मुंहासे बढ़ते हैं, तो लंबे समय तक तेल लगाए रखने से बचें।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज फाउंडेशन लगाने से मुंहासे हो सकते हैं? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें क्‍या सावधानी बरतें?

माथे पर मुंहासों से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि हेयर ऑयल से होने वाले मुंहासों और दानों की समस्या कम करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

  • तेल लगाते समय उसे माथे और चेहरे की स्किन पर फैलने से बचाएं।
  • बालों में तेल लगाने के बाद चेहरे को अच्छे से धोएं।
  • शैंपू करते समय हेयरलाइन और माथे के पास जमा तेल को अच्छी तरह साफ करें।
  • ऐसे हेयर केयर प्रोडक्ट्स चुनें जिन पर नॉन-कॉमेडोजेनिक लिखा हो, यानी जिनके पोर्स बंद करने की आशंका कम हो।
  • तकिए के कवर, तौलिये और बालों में इस्तेमाल होने वाली चीजों को नियमित रूप से साफ रखें।
  • मुंहासों को बार-बार छूने, दबाने या फोड़ने से बचें।

American Academy of Dermatology Association में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, अगर आपके बाल या चेहरे के प्रोडक्ट्स (जैसे तेल, शैंपू या शेविंग क्रीम) रोम छिद्रों को बंद कर रहे हैं, तो इनसे होने वाले मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद कर दें जिनमें तेल हो। हमेशा 'नॉन-कॉमेडोजेनिक' या 'ऑयल-फ्री' प्रोडक्ट्स का ही चयन करें।

स्किन को पूरी तरह साफ होने में 4 से 6 हफ्ते का समय लग सकता है। इसके अलावा, तकिए के कवर, टोपी और चादरों को नियमित रूप से धोएं, ताकि बालों के प्रोडक्ट्स का बचा हुआ अवशेष आपकी स्किन पर दोबारा न चिपके और आप एक्ने से सुरक्षित रहें।

forehead acne after hair oilforehead acne after hair oil

कब डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि अगर हेयर ऑयल का इस्तेमाल बंद करने के बाद भी माथे पर मुंहासे लगातार निकल रहे हैं, उनमें दर्द या सूजन है या फिर मुंहासों के कारण स्किन पर निशान पड़ने लगे हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। माथे पर होने वाले हर तरह के दाने मुंहासे ही हों, यह जरूरी नहीं है। कभी-कभी फॉलिकुलाइटिस यानी बालों के रोम में सूजन या कुछ हेयर प्रोडक्ट्स से होने वाली एलर्जी भी इसकी वजह हो सकती है। इसलिए समस्या बार-बार होने डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से पहले मुंहासे अचानक क्यों निकल आते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण

निष्कर्ष

हेयर ऑयल लगाने के बाद माथे पर मुंहासे निकलने की वजह तेल का स्किन पर जमा होना, पोर्स बंद होना या किसी प्रोडक्ट से स्किन में रिएक्शन होना हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है और मुंहासों के दूसरे कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में तेल का सही चुनाव करें, बालों और हेयरलाइन की सफाई का ध्यान रखें और समस्या लगातार बनी रहने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या नारियल तेल लगाने से माथे पर पिंपल्स होते हैं?

    हां, कुछ लोगों में नारियल तेल स्किन के पोर्स बंद होने और मुंहासे बढ़ने का कारण हो सकता है।
  • क्या माथे पर होने वाले छोटे दाने मुंहासे होते हैं?

    माथे पर छोटे दाने फॉलिकुलाइटिस, एलर्जी या अन्य स्किन संबंधी समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं। सही वजह जानने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।

Read Next

→ एक साथ कई स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर से जानें किन चीजों को साथ न लगाएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 21, 2026 21:15 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja